Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

तटस्थ बुद्धिजीवी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 20, 2021
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तटस्थ बुद्धिजीवी

एक दिन
मेरे मुल्क के
तटस्थ बुद्धिजीवियों को
कटघरे में खड़ा कर
सवाल करेंगे
हमारे सार्वधिक
साधारण जन.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

उनसे पूछा जाएगा
उन्होंने क्या किया
जब उनका मुल्क मर रहा था
धीरे-धीरे
जैसे मद्धिम आग
थोड़ी और अकेली.

कोई नहीं पूछेगा उनसे
उनकी वेशभूषा के बारे में,
दोपहर के भोज के बाद
उनकी लम्बी झपकी के बारे में,
कोई नहीं जानना चाहेगा
‘व्यर्थता के विचार’ पर
उनकी अनुर्वर बहसों के बारे में,
कोई परवाह नहीं करेगा
उनके वित्त सम्बन्धी उच्च ज्ञान की.

उनसे कोई सवाल नहीं किया जाएगा
ग्रीक पौराणिक कथाओं पर,
या उनकी आत्म घृणा पर
जब उनके भीतर
कोई मरना शुरू करता है
एक कायर की मौत.

कुछ भी नहीं पूछा जाएगा
निरे झूठ की छाया में पैदा हुए
उनके मूर्खतापूर्ण
औचित्य के बारे में.

उस दिन
साधारण जन आएंगे.

वे लोग जिन्हें
तटस्थ बुद्धिजीवियों की
किताबों और कविताओं में
कहीं कोई जगह नहीं,
परन्तु जो रोज़ उनके घर
दूध, ब्रेड और अंडे पहुंचाते हैं,
जो उनकी गाड़ियां चलाते हैं,
उनके बगीचों और कुत्तों की
देखभाल करते हैं,
उनके सारे काम करते हैं,
और यही लोग पूछेंगे :

जब गरीब ख़स्ताहाल थे
आप क्या कर रहे थे
जब कोमलता और जीवन
उनकी देह से गायब हो गए थे ?

मेरे प्यारे मुल्क के
तटस्थ बुद्धिजीवियों
तुम कोई जवाब नहीं दे पाओगे.

एक गिद्ध
चुप्पी का
खा जाएगा तुम्हारी हिम्मत और चतुराई.

तुम्हारी अपनी दयनीयता
नोंच लेगी तुम्हारी आत्मा.

और तुम्हारी बोलती
बन्द हो जाएगी
अपनी ही शर्म से.

ग्वाटेमाला के क्रांतिकारी कवि ओटो रेने केस्तिओ (1934-1967) की एक चर्चित कविता का छायानुवाद. अनुवाद : मणि मोहन.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

फासीवाद हर किसी को बारी-बारी खत्म करेगा

Next Post

ममता बनर्जी को कहीं पिछली बार से भी अधिक सीट न मिल जाये

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

ममता बनर्जी को कहीं पिछली बार से भी अधिक सीट न मिल जाये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिरोशिमा, शिन और ‘क्लाड इथरली’ : एक लहूलुहान चेतना

August 9, 2023

प्रेस की आज़ादी पर 300 अमरीकी अख़बारों का संपादकीय

December 26, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.