Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आम आदमी की शिक्षा के लिए देश में दो नीतियां

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 26, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के संविधान सहित विश्व के तमाम विकसित देशों में शिक्षा को नागरिकों के मौलिक अधिकार में शामिल किया गया है तथा शिक्षा पर बजट का 5 प्रतिशत राशि खर्च करने का न्यूनतम प्रावधान बनाया है. इसके वाबजूद धरातल पर भारत सरकार शिक्षा को नागरिकों का मौलिक अधिकार कतई नहीं मानती. यही कारण है कि एक ओर शिक्षा के बजट में लगातार कटौती की जा रही है, तो वहीं बेहतरीन शिक्षण संस्थानों को केवल उच्च वर्ग तक आरक्षित करने की मंशा के तहत शिक्षा को धन पर तौले जाने वाली वस्तु में बदल दिया है, ताकि बड़ी तादाद में गरीब व कमजोर वर्गों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो जाये. इसके अलावे देश भर उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को कम करने के लिए एक तरफ शिक्षकों के रिक्त पदों को खत्म किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ठेके पर बहुत ही कम पारिश्रमिक पर शिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

भारत सरकार इसके लिए बजट कम होने का बहाना बनाती है, जबकि उसके खुद के ऐसे हजारों अनावश्यक काम हैं, जिसमें किसी भी प्रकार बजट कम नहीं होता और लाखों करोड़ों का बारा-न्यारा होता रहता है, चाहे खुद प्रधानमंत्री मोदी के 10 लाख के सूट के पहनावे की बात हो या लाखों करोड़ के घोटाले की, बजट कभी कम नहीं होता, पर शिक्षा के बात करते हीं बजट कम पड़ जाता है. इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा के लिए बजट का लगातार कम किया जाना कमजोर वर्गों के बच्चों को शिक्षा से दूर धकेलने की साजिश है.

केन्द्र की भारत सरकार के उलट आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा देश के हर नागरिकों का मौलिक अधिकार है. उसका मानना है कि नागरिकों को सशक्त बनाने में शिक्षा एक महत्वपूर्ण माध्यम है. यही कारण है कि एक ईमानदार आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी बजट का 50 प्रतिशत तक शिक्षा पर खर्च करती है, जिसके महज दो साल के परिणाम को देश भर की जनता बेहद सुखद व सुकून भरी निगाह से देख रही है.

विदित हो कि निजी शिक्षण संस्थान देश में बड़े पैमाने पर आम आदमी को लूटने का एक बड़ा व्यवसाय बन गया है. इस व्यवसाय में बड़े-बड़े उद्योगपति, मंत्री आदि कूद पड़े हैं. इन लोगों ने शिक्षा माफिया का एक पूरा तंत्र बना लिया है. इसके खिलाफ डट कर खड़ी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी शिक्षण संस्थान में बजट का 25 प्रतिशत तक निवेश कर उच्चस्तरीय सरकारी शिक्षण संस्थान में बदल दिया है. इसका परिणाम पिछले दो सालों में यह निकला कि यहां के छात्र-छात्राओं ने अपने अद्भूत कौशल का परिचय दिया और मंहगे निजी शिक्षण संस्थानों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों का आधुनिक ढांचा बनाया. कक्षा को आधुनिक स्तर पर उन्नत बनाया. शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार से अधिक शिक्षकों का स्थायीकरण किया. शिक्षकों को ‘शिक्षा को कैसे उन्नत बनाया जाये’, इसके प्रशिक्षण के लिए विदेशों में भेजा. छात्रों और शिक्षकों के सुविधाओं को बढ़ाया. वातानुकूलित कक्षा, बैठने के लिए बेहतरीन डेस्क, बोर्ड, बेहतरीन तकनीक शिक्षा आदि को आधुनिक स्तर पर बनाया. सबसे महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित किया कि शिक्षा का यह अधिकार हर नागरिकों को पूर्णतः निःशुल्क मिलें. जिसकारण बड़े पैमाने पर कमजोर वर्ग के छात्र स्कूलों की ओर आर्कषित हुए, जिसके सिर्फ वे सपने ही देखा करते थे.

दिल्ली की ईमानदार आम आदमी पार्टी की सरकार पतन की ओर जा रहे सरकारी शिक्षण संस्थानों को बेहतर संसाधन प्रदान कर सहारा दिया तो वही निजी स्कूलों की मनमानी लूट-खसोट पर रोक लगाई. इससे बौखलाई शिक्षा माफिया सरगना दिल्ली सरकार पर हमला बोल दिया जिसकी ओर से केन्द्र की मोदी सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सही करने के प्रयास के खिलाफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी के विरूद्ध ही संघर्ष छेड़ दिया और तरह-तरह रोड़े अटकाने लगी. इसके लिए उसने दिल्ली के उपराज्यपालों के माध्यम से दिल्ली सरकार के हर निर्णय को अटकाने लगी. दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबाआई, ईडी, आयकर विभाग, खुफिया विभाग यहां तक दिल्ली सरकार के मातहत आनेवाली एसीबी तक को छीन कर दिल्ली सरकारद के ही खिलाफ खड़ा कर दिया. इतना कुछ करने के बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार को दिल्ली सरकार के खिलाफ एक भी आपराधिक मामला नहीं मिल सका.

आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम आदमी के शिक्षा पाने के अधिकार को सुनिश्चित करने के बाद उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थानों में कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करवा रही है और अपनी गारंटी पर 10 लाख रूपये तक का शिक्षा-ऋण देन रही है. इसके लिए बकायदा एक एससी/एसटी मंत्रालय बनाकर समाज के गरीब बच्चों को बड़े व नामी कोचिंग संस्थानों में मुफ्त में सिविल सेवा परीक्षा, ज्यूडिशियल सेवा परीक्षा, उच्च सेवा परीक्षा, बैंकिंग, ग्रुप ए, बी आदि की कोचिंग कराने का निर्णय लिया है, जिसका पूरा खर्च दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार वहन करेगी. इसके उलट भाजपा की राजस्थान सरकार ने कोटा में मेडिकल-इंजिनीयरिंग कोचिंग की तैयारियों के लिए आने वाले बाहर के छात्रों पर नगर निगम के माध्यम से टैक्स गांठ रही है, यानि शिक्षा में भी कमाई का नया जरिया ढूंढ लिया है.

भारत में उच्च शिक्षा की खास्ताहाल स्थिति के कारण भारत से दूसरे देश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या काफी बढ़ गई है. करीब 2 लाख छात्र उच्च शिक्षा के लिए अकेले अमरिका जाते हैं. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले भारतीय छात्रों का खर्च जोड़ने पर यह राशि करीब 66 हजार करोड़ रूपये हो जाते हैं जबकि भारत की यह सरकार इस देश की कुल उच्च शिक्षा बजट ही 33 हजार करोड़ का बनाती है.

यदि भारत में ही उच्च शिक्षा की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण हो जाये और देश की सरकार शिक्षा को मौलिक अधिकर केवल कथनी में ही नहीं करनी में भी करने लगे तो देश से बाहर जाने वाले 66 हजार करोड़ रूपये यों ही बच जायेंगे. परन्तु बजट का बहाना बनाकर शिक्षा को देश की आम आदमी की पहुंच से दूर करने की कोशिश करने वाली देश की केन्द्र सरकार को आज दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सीखने की जरूरत है, न कि अपनी मूढ़ता का परिचय देते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को ही नष्ट कर देने की सनकी मुहिम चलाने की, जो इनके नंगे व्यवहार से रोज जाहिर हो रहा है.

Previous Post

जस्टिस लोया की हत्या और हत्यारों-अपराधियों की सरकार

Next Post

मगरमच्छ मोदी का आर्तनाद

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

मगरमच्छ मोदी का आर्तनाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिलिकोसिस : मंदिरों की मूर्तियां बनाने में मौत के घाट उतरते मजदूर

March 18, 2022

ये मोदी का न्यू इंडिया है

September 13, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.