Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कोरोना : संघी फासीवाद को स्थापित करने वाला एक काल्पनिक महामारी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 5, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना एक ऐसी काल्पनिक महामारी है, जिसका एकमात्र उद्देश्य देश में संघी फासीवाद को स्थापित करने में सहायता करना है. जो काम मोदी का एजेंट, सोशल मीडिया पर बिठलाये गये गुंडे, दिन-रात मोदी का गुणगान करता गिद्द मीडिया, देश की तमाम संवैधानिक संस्थानों (सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सेना, पुलिस समेत समस्त व्यवस्थापिका) पर बिठलाये गये संघी गुण्डे और संघियों के शाखाओं में प्रशिक्षित सशस्त्र गुंडे नहीं कर पाये हैं, वह काम अकेले कोरोना ने रातों-रात कर दिया.

कोरोना जैसे वायरस से दुनिया की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंचा है, या कितने जनों की हानि हुई है, इससे बढ़कर यह सवाल बेहद मौजूं है कि आखिर कोरोना वायरस कितना शिक्षित है ? इस बात में कोई संदेह नहीं रह गया है कि कोरोना वायरस बेहद ही शिक्षित और उच्च शिक्षा प्राप्त वायरस है, जो अपने-अपने देश के शासकों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अन्य देश के शासकों को इस वायरस ने कितना फायदा पहुंचाया, यह तो शोध का विषय है, परन्तु, भारत के फासिस्ट संघी शासक नरेन्द्र मोदी को इस वायरस ने न केवल बढ़ते जनाक्रोश से ही बचाया है, वरन् उसके फासिस्ट नीतियों को लागू करने में भी भारी मदद पहुंचाया है, खासकर लोगों की एकजुटता को खत्म कर बौद्धिक रूप से समाप्त करने की दिशा में.

पिछले वर्ष के मार्च से लगातार कोरोना वायरस के नाम पर जारी लाॅकडाउन और तमाम तरह की नाकेबंदी ने लोगों को ‘मौत के भय’ से इतना प्रकम्पित कर रखा है कि लोगों के बीच के न केवल रिश्ते-नाते ही खत्म कर दिया अपितु सत्ता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी प्रतिरोध की शक्ति को खत्म करने का प्रयास किया.

आईये, संक्षेप में हम कोरोना वायरस की वजह से सत्ता को होने वाली फायदों को देखते हैं –

  1. तमाम शिक्षण संस्थानों को बंद कर देश को अशिक्षित बनाने के दीर्घकालीन उद्देश्य की प्राप्ति की गई, जिसके लिए देश की संघी सरकार पिछले सौ सालों से तत्पर थी, जिसे वह 70 साल में खोदे गये गड्ढ़े बता रही थी. साफ है एक अशिक्षित या अल्पशिक्षित नागरिक गुलाम बनाये जाने के लिए सबसे मुफीद माध्यम है.
  2. बड़े पैमाने पर उद्योगों को निजीकरण करने का सबसे मुफीद अवसर मुहैय्या कराना, जिससे कि किसी भी प्रकार का जनप्रतिरोध न झेलना पड़े.
  3. देश के सबसे बड़े संसाधन कृषि को निजी हाथों में बंधक बनाने हेतु कानून लाना, जो अन्य किसी भी सामान्य मौकों पर संसद से पास करा लेना आसान नहीं होता.
  4. सबसे बढ़कर जब कभी भी और कहीं भी जनता सड़क पर निकलती है, या प्रतिरोध का स्वर बुलंद करती है, तुरंत ही कोरोना के नाम पर लाॅकडाउन लगा दिया जाता है, या कोरोना प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है.

बहरहाल सोशल मीडिया पर एक कमेंट वायरल है, जो कोरोना वायरस के बारे में एक सटीक तहकीकात करता है, जो न केवल बेहद दिलचस्प ही है, अपितु सच भी है –

यह है कोरोना का कीड़ा. मुझे इस कीड़े की कई बातें बेहद पसन्द हैं :

  1. ये इतना ज्यादा ईमानदार है कि पहले से प्रशासन को इन्फॉर्म करता है कि मैं किस दिन से किस दिन तक बाहर खुला घूमने निकलूंगा. बाकायदा आगाह करता है कि मैं शनिवार और रविवार को बाहर घूमने आऊंगा.
  2. इसको नाइट लाइफ बेहद पसन्द है. रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक घूमने निकलता है.
  3. ये दोस्ती निभाने वाला बड़ा दिलदार कीड़ा है. कोई इन्सान किसी भी वजह से मर जाए तो ये महान कीड़ा उसका इल्जाम अपने सर ले लेता है कि ‘इन सब को मैंने मारा है.’
  4. इतने लचीले स्वभाव का है कि साबुन से धोने पर ही घुल जाता है और अपने प्राण न्योछावर कर देता है.
  5. शर्मीला इतना ज्यादा है कि पूरी उम्र जिस्म में छुपा हुआ बैठा रहेगा लेकिन किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं देगा, जब तक कि टेस्ट न करवाया जाए.
  6. वचन का इतना धनी है कि 50 लोग जब तक समारोह में होंगे तब तक किसी का कुछ बुरा नहीं करेगा, 51 होते ही कोहराम मचा देगा.
  7. ये प्रेमी स्वभाव का है. अपने दिल की सभी बातें अपने खास दोस्त डब्ल्यूएचओ, बिलगेट्स आदि को ही बताता है कि कब क्या करने वाला है.
  8. इतना सब्र वाला है कि कई-कई घण्टों तक दुकानों के बाहर इन्तजार करता रहता है कि 8 बजे से एक मिनट भी ऊपर हो तो जाकर किसी को पकड़ लूं, उससे पहले नहीं.
  9. शेर जैसे स्वभाव का महान शिकारी है कोरोना, किसी भी टू-व्हीलर पर हमेशा पीछे से हमला करके पीछे बैठे हुए व्यक्ति को पकड़ता है, ड्राइवर को बख्श देता है.
  10. अगर कोई ‘कागज का पास’ लेकर बाहर निकलता है तो उसको भी कुछ नहीं कहता, बगैर ‘पास’ बाहर घूमने वालों पर कुपित हो जाता है.
  11. शराब प्रेमी भी बड़ा है ये कीड़ा. जैसे ही 80 फीसदी अल्कोहल की खुशबू पाता है मदहोश हो जाता है और अपनी सारी शक्तियों को खो देता है.
  12. देशभक्त भी बहुत है और भारत की डेमोक्रेसी अर्थात प्रजातन्त्र को इतना सम्मान देता है कि किसी भी पार्टी की चुनावी रैली में झांका तक नहीं, जिस से चुनाव बिना किसी अड़चन के हो पाएं. बिहार में चुनाव होते ही गायब हो गया था, अब बंगाल में चुनाव है वहां से भी गायब हो जायेगा (जिसकी सच्चाई अभी हम बंगाल चुनाव में देख रहे हैं). कोरोना वाकई बहुत महान कीड़ा है !

Read Also –

किसान आंदोलन खत्म करने के लिए कोरोना का झूठ फैलाया जा रहा है
फासीवाद हर किसी को बारी-बारी खत्म करेगा
क्या आपके मुहल्ले में कोरोना का असर सचमुच बढ़ता हुआ दिख रहा है ?

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पूंजी मृत श्रम है

Next Post

सिपाहियों की बंदूक के दम पर आप बस्तर में कभी शांति नहीं ला सकते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

सिपाहियों की बंदूक के दम पर आप बस्तर में कभी शांति नहीं ला सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वेस्ट मंडी और नकली दवाओं का भयावह कारोबार : खोजी रिपोर्ट

April 25, 2022

भाकपा (माओवादी) ने 20 नवंबर को एक दिवसीय (24 घंटा) ‘भारत बंद’ का किया ऐलान

November 19, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.