Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आत्महत्या के लिए मजबूर हताश व निराश बेरोजगार युवा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 17, 2021
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आत्महत्या के लिए मजबूर हताश व निराश बेरोजगार युवा

खुद को भिखारी और फकीर घोषित करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर रोज चार लाख रुपये का खाना खाते हैं और तकरीबन 10 लाख का सूट पहनते हैं. खुद के उड़ने के लिए 19 करोड़ डॉलर यानी 1400 करोड़ रुपये का स्पेशल विमान (एयर फोर्स वन) और रहने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का आलिशान महल ‘सेन्ट्रल विष्टा’ बनवा रहा है, यह सब देश के युवाओं की जिन्दगी की कीमत पर तैयार हो रहा है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

दूसरी ओर की देश की विशाल आबादी हर दिन भूख और बेरोजगारी से हताश होकर मौत को गले लगा रहे हैं. राम चन्द्र शुक्ल अपने सोशल मीडिया के पेज पर एक मध्यमवर्गीय परिवार के खर्च का लेखा जोखा पेश करते हुए लिखते हैं कि शहर में निवास करने वाले 5-6 सदस्यों वाले ऐसे परिवार के मासिक खर्च का विवरण, जिसका अपना खुद का आवास है :

  1. बिजली का बिल-3000/-
  2. दूध (दो लीटर)-3000/-
  3. गैस सिलिंडर-1000/-
  4. सब्जी-3000/-
  5. फल-1500/-
  6. दवा-3000/-
  7. किराना-5000/-
  8. बर्तन, झाड़ू, पोंछा-1000/-
  9. पेट्रोल-1500/-
  10. विविध व्यय-3000/-
    —————————
    कुल योग-24500/-00
    —————————

अगर खुद का आवास नहीं है तो इस खर्च में कम से कम 05 से 06 हजार मासिक और जोड़ना होगा. इस तरह कुल मासिक खर्च लगभग 30 हजार प्रतिमाह बैठता है. मोबाइल व इंटरनेट सेवा बनाए रखने के लिए भी एक परिवार को कम से कम एक हजार प्रतिमाह चाहिए.

यह आंकलन मध्यम श्रेणी के शहरों का तथा निम्नमध्यम वर्गीय परिवारों का है. ऐसे परिवार जिनके पास ले-दे कर दोपहिया वाहन हैं. इन परिवारों पर भी अब पेट्रोल का खर्च तथा डीजल के बढ़े दामों के कारण बढ़ रही मंहगाई भारी पड़ रही है. मेरे आकलन में शिक्षा व प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी व कोचिंग आदि का खर्च नहीं जोड़ा गया है.

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक परिवार जो महज 30 हजार रुपये भी अपने जीवन यापन के लिए उपलब्ध नहीं कर पा रहा हो, उस देश का प्रधानमंत्री चार लाख रुपया रोज का खाना खा जाता हो और देश के खजाने का लाखों करोड़ रुपये अपने औद्योगिक मित्रों को कर्ज के नाम पर दान कर देता हो, उस देश की जनता भूख से नहीं मरे तो और उसकी नियति ही क्या हो सकती है.

राम चन्द्र शुक्ल लिखते हैं कि निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों का युवा वर्ग भारी हताशा व निराशा का शिकार बन चुका है. मजदूर परिवारों के युवाओं की तरह वह मेहनत मजदूरी भी करने की स्थिति में नहीं है. यह हताशा नगरीय व कस्बाई क्षेत्रों में ज्यादा है, जहां खेती बागवानी व पशुपालन जैसे विकल्प भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में शैक्षणिक स्तर के हिसाब से रोजगार हासिल न होने पर युवाओं को अपनी जिंदगी बेमतलब लगने लगती है और उन्हें आत्मघात के सिवा दूसरा रास्ता जीवन में नहीं दिखता. इन हालात के लिए बहुत हद तक वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व जिम्मेदार है जिसने शिक्षित बेरोजगारों के लिए जीवनयापन के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं.

चन्दशेखर जोशी लिखते हैं कि बेरोजगारी जान पर बन आई, बहुत बुरा हाल है. एक युवक ने अपने एम.कॉम. समेत सभी सर्टिफिकेट फाड़ दिए, फिर पेड़ से लटक कर जान दे दी. मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर कस्बे का है.

बताया जा रहा है कि 24 साल का सोनू बिष्ट एक साल से बेरोजगार था. उसकी मां गंभीर बीमार है. कुछ समय उसने सीटीआर निदेशक के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य किया, बाद में उसे हटा दिया गया. वह तीन-चार बार सेना में भर्ती के लिए भी गया, पर भर्ती न हो पाया. गुरुवार को वह घर से चला गया. शुक्रवार शाम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज जंगल में उसका पेड़ से लटका शव मिला.

यही हाल देश और प्रदेश के लाखों युवाओं का है. नौकरियां छूटने से युवा अवसाद में हैं. घरों में कोई व्यवस्था नहीं है. भोजन जुटा भी लिया जाए तो अन्य खर्चों के लिए भारी अभाव हो चुका है. उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी हाथों के लिए काम नहीं है. हाल में कुछ युवाओं ने घर का धन लगाकर, लोन लेकर दुकानें खोली थी, अब ये दुकानें भी धड़ा-धड़ बंद होने लगी हैं. हर व्यक्ति भारी कर्ज में डूब चुका है.

खाली पेट व भरे पेट की चिंता में फर्क है. भरे पेट वालों की चिंता में मंदिर, मस्जिद, सेना, जवान, गाय व तथाकथित राष्ट्रवाद शामिल होगा. 2014 में सत्ता में आने के बाद से वर्तमान सत्ताधारी शासक इन्हीं खयाली बातों में देश की बहुसंख्यक जनता को उलझाए हुए हैं. इस काम में उनकी मदद बिकाऊ न्यूज़ चैनल, अखबार व पत्तलकार बखूबी कर रहे हैं.

वहीं खाली पेट वालों की चिंता में मंहगाई, बेरोजगारी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कपड़े, जूता-चप्पल, बेटे-बेटियों का ब्याह, खेती किसानी, शाक-सब्जी, आटा- दाल, नाते-रिश्ते व बुढ़ापे में शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर जीवन का निबाह – आदि अनंत विषय शामिल होंगे.

शातिर किस्म को लड़के नशा, चोरी, व्यभिचार, बदमाशी में लगे हैं. सामान्य युवा भारी डिप्रेशन में जी रहे हैं. हंसते-खेलते घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाले युवाओं को अब मौत आसान लगने लगी है. हरियाली पर पौधे लगाने वाले नेता, घरों को उजाड़ने पर तुले हैं. यहां जंगल आबाद हो रहे और घर बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं. सोनू की आत्महत्या जवां सपनों की हत्या है, ये एक मरते समाज की निशानी है. सरकारें इसकी अपराधी हैं. राजनेताओं का सत्यानाश हो.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

एयर इंडिया : बाप दादों की सम्पत्ति बेच खाना ही सरकार की सफलता

Next Post

जांबाज पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मौत पर प्रधानमंत्री की चुप्पी, आईटीसेल का जश्न

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

जांबाज पत्रकार दानिश सिद्दीकी के मौत पर प्रधानमंत्री की चुप्पी, आईटीसेल का जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

धुंध बहुत गहरी है

April 10, 2024

हिमा दास : The Dhing Express

July 28, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.