Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान आंदोलन के निरंतर शांतिपूर्ण विरोध के 8 महीने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 25, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान आंदोलन के निरंतर शांतिपूर्ण विरोध के 8 महीने

आठ महीने से लगातार चल रहे किसान आंदोलन समूची दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही है. एक ओर भारत सरकार जो असल में मोदी सरकार है और अंबानी-अदानी जैसे कॉरपोरेट घरानों का रखैल बनकर रह गया है आये दिन किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ दुश्प्रचार फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

पुराने मामलों (खालिस्तानी, आतंकवादी, माओवादी जैसे विशेषणों) को दरकिनार भी कर दें तो अब केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, जिसे अपना नाम तक शुद्धता से लिखना नहीं आता है, वह किसान आंदोलनकारियों को ‘मवाली’ बता रही है. इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि भारत सरकार की सत्ता ऐसे निर्लज्ज लोगों के हाथों में आ गई है जो स्वयं अनपढ़, अल्पशिक्षित, हत्या-बलात्कार-गुण्डागर्दी, ठगी, हजारों करोड़ रुपये के गबन का आरोपी रहे हैं. अब वह देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों को उनकी पहचान बता रहे हैं.

जो स्वयं लूट-खसोट कर लाये गये धनों पर ऐशोआराम की समस्त सुविधाओं को जुटा रखें हैं, वह देश के मेहनतकश आवाम को बता रहे हैं कि तुम्हें कोई सुविधा नहीं लेना है. तुम्हें हमेशा फटे चिथरों में रोते कलपते और हाथ जोड़ते रहना है, कि पिज्जा खाना और एसी कमरे में सोने का तुम्हें कोई अधिकार नहीं है. यह बेहद दिलचस्प नजारा है, जो भारत सरकार और उसके कानूनी-गैर-कानूनी नुमाइंदे आये दिन पेश कर रहे हैं.

बहरहाल, दिल्ली बॉर्डर पर पिछले आठ महीनों से लाखों की तादाद में बैठे किसान आंदोलनकारी सचमुच अगर सरकारी टट्टुओं के अनुसार खालिस्तानी, आतंकवादी, माओवादी, मवाली होते तो मोदी और उसके नुमाइंदों को खम्भों और पेड़ों पर लटके मिलने होने चाहिए, न कि आलिशान महलों में बैठकर नये नये नामों और उपनामों की जुगाली करते होते.

शानदार किसान आंदोलन

कल 26 जुलाई 2021 को, किसान आंदोलन भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर निरंतर विरोध प्रदर्शन के 8 महीने पूरे कर लेगा. इन आठ महीनों में भारत के लगभग सभी राज्यों के करोड़ों किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. विरोध शांतिपूर्ण रहा और हमारे अन्नदाताओं के सदियों पुराने लोकाचार को दर्शाया है.

कठिनाइयों का सामना करने के लिए किसानों की दृढ़ता, अटलता और भविष्य के लिए उनके आशा और संकल्प को दर्शाता है. इस अवधि के दौरान किसानों ने खराब मौसम और दमनकारी सरकार का बहादुरी से सामना किया. एक चुनी हुई सरकार ने – जो मुख्य रूप से किसानों के वोटों पर सत्ता में आई थी – उनके साथ विश्वासघात किया, और किसानों को अपनी आवाज और मांगों को सच्चे, धैर्यपूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाने के लिए विवश होना पडा.

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आन्दोलन के 241वें दिन आज (25 जुलाई 2021) संयुक्त हस्ताक्षरित प्रेस बयान जारी किया गया है, जिसमें किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों ने देश में किसानों की एकता और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है और भारतीय लोकतंत्र को गहरा किया है. इस आंदोलन ने किसानों के पहचान को सम्मान दिया है.

जंतर-मंतर पर कल होगी महिला किसान संसद

कल जंतर-मंतर पर किसान संसद का संचालन पूरी तरह महिलाएं करेंगी. महिला किसान संसद भारतीय कृषि व्यवस्था में और चल रहे आंदोलन में, महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाएगी. महिला किसान संसद के लिए विभिन्न जिलों से महिला किसानों का काफ़िला मोर्चे पर पहुंच रहा है.

‘मिशन उत्तर प्रदेश’ कल से लखनऊ में शुरू

मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कल लखनऊ जाएंगे. वे वहां आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. इस साल की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों में किसान आंदोलन ने अपनी छाप छोड़ी थी, और कई जगहों पर भाजपा उम्मीदवारों को दंडित किया गया था और निर्दलीय उम्मीदवारों को सबसे अधिक सीटें मिलीं थी.

आंदोलन में किसानों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं-भारत सरकार

भारत सरकार का बार-बार यह बयान कि उसके पास मौजूदा आंदोलन में किसानों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं है, बेहद शर्मनाक है और संयुक्त किसान मोर्चा मोदी सरकार के इस कठोर रवैये की निंदा करता है. पंजाब सरकार ने पंजाबी प्रदर्शनकारियों की मौत की आधिकारिक संख्या 220 रखी है. संयुक्त किसान मोर्चा इस संख्या की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, अगर मोदी सरकार किसान आंदोलन द्वारा रखे गए आंकड़े, जो मौजूदा संघर्ष में अब तक कम से कम 540 मौतों की एक बेहिचक संख्या दिखाती है, को नहीं मानना चाहती है, तो सरकार को कम से कम राज्य सरकार के आधिकारिक आंकड़े को देखना चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करना चाह रही है तो यह भाजपा के किसान विरोधी रवैये को स्पष्ट करता है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने सिरसा प्रशासन द्वारा लगभग 525 प्रदर्शनकारियों पर, पुलिस द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए पांच प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग करने के लिए हाल ही में दिल्ली-डबवाली राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध करने के लिए, दर्ज मामलों की निंदा की. वरिष्ठ न्यायाधीशों ने भी स्पष्ट बताया है कि यहां प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राजद्रोह का कोई मामला नहीं बनता है. हालांकि गिरफ्तार किए गए पांच किसानों को रिहा कर दिया गया है, विडंबना यह है कि हरियाणा सरकार ने अब 525 किसान, जो मूल रूप से यह कह रहे थे की राजद्रोह का आरोप गलत और अरक्षणीय है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि हरियाणा सरकार इन मामलों को तुरंत वापस ले. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार ने अभी भी हिसार, टोहाना और सिरसा में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए और दर्ज मामलों से कोई सबक नहीं सीखा है. ये ताजा मामले वास्तव में हास्यास्पद और अस्वीकार्य हैं.’

किसानों के कई नए दल विभिन्न विरोध स्थलों पर पहुंच रहे हैं. कल बिजनौर से निकल कर आज एक बड़ी ट्रैक्टर रैली गाजीपुर बार्डर पर पहुंची, साथ ही किसानों में एकता व सौहार्द को मजबूत करने के लिए आज पलवल अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया.

भाजपा नेताओं के खिलाफ काला झंडा

पंजाब में, भाजपा नेता बलभद्र सेन दुग्गल को कल फगवाड़ा में किसानों के काले झंडे के विरोध का सामना करना पड़ा. इसी तरह, हरियाणा के भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा के बादली में विरोध का सामना करना पड़ा, जब वे पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे. हरियाणा के हिसार गांव में, भाजपा नेता सोनाली फोगट को कल वहां एकत्र हुए किसानों के द्वारा विरोध में काले झंडे दिखाए गए. जैसा कि एक दिन पहले रुद्रपुर में हुआ था, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी काले झंडे के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

फिर से बैंकों के निजीकरण के तरफ बढ़ रहा देश

Next Post

लघु कविताएं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

लघु कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बलात्कार एक सनातनी परम्परा

November 30, 2018

मोदी जी आए हैं …

October 10, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.