Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

आवाज दो

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 14, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आवाज दो
रात के सघन अंधेरे में आवाज दो
हमारे पास कुछ नहीं, आवाज है
तुम्हारे पास कुछ नहीं, आवाज है
सघन अंधेरे में आवाज दो

अंधेरे की न राह है, न दिशा
न सिद्धांत न नियम
अंधेरा चाहे सुरंग का हो
या खुले मैदान का
अंधेरा बस अंधेरा होता है
तिमिराच्छन्न काला स्याह
इसलए हे मित्र, तुम आवाज दो
निर्भय, निस्संकोच, निर्द्वंद्व, तुम आवाज दो

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

सुनसान अंधेरे बीहड़ में
न हाथ की जरुरत है
न तुम्हारे कंधे की
अंधेरे में बस आवाज चाहिए
हम टटोल लेंगे सिद्धांत
पढ़ लेंगे सेल्फ पर रखी मोटी किताब
अछोर रात के अंधेरे में, आवाज दो

जब उड़ सकता है बेवकूफ उल्लू
जब विचर सकता है नाचीज चमगादड़
और जब रेंग सकते हैं कीड़े मकोड़े
कोई वजह नहीं हमारी अंधेरे में नहीं चलने की
जरुरी नहीं आवाज समझी जाय
जरुरी नहीं आवाज पढ़ी जाय
जरुरी नहीं आवाज
स्वरबद्ध संगीतमय हो
छंदबद्ध काव्यमय हो
तुम चाहो तो चीखो
तुम चाहो तो गरजो मेघ सम
तुम चाहो तो फेंकों पत्थर शांत अंधेरी झील में
जरुरत है तो सिर्फ सुनने की
अंधेरे जंगल में हांक लगाने की

आवाज की इस छोटी कश्ती में
हम झेल लेंगे अंधेरे की बाढ़
हम बना लेंगे अंधेरे की तेज धार के विपरीत राह
हम काटेंगे अंधेरों का पहाड़
शब्दों की छैनी से
हम तोड़ेंगे सन्नाटे का मौन
अपने हृदय के भू बिस्फोट से

आवाज दो
अंधेरे के बियावान में आवाज दो
घबराओ नहीं
कि संविधान उनकी तरफदारी करता है
कि न्यायपालिका में बैठे हैं
उनके ही प्रतिनिधि दलाल
कि जिनके पास है स्वामित्व
नमक, तेल, चीनी, रसायन, कपड़ा और प्याज का
उनकी ही सामूहिक रखैल है संसद
कि कानून के रखवाले अधिशासी
उनके ही जरखरीद गुलाम हैं
कि आजाद प्रेस में रोज
रात दिन की तरह लिखी जाती है
कि अंधेरे के कूट शब्दों में अंकित है
देश के रक्त रंजित भाल पर
सत्यमेव जयते
कि रंगीन ध्वज तिरोहित है
कल तक के गद्दार कंधों पर
जो आज बैठे हैं शालीन मुद्रा में
देशभक्तों की सब से अग्रिम पंक्ति में
कि उनके प्रेस सम्मेलन का कूड़ा
रोज बदबूदार करता है
दैनिक अखबार का मुखपृष्ठ

कोई दुःख पहाड़ नहीं होता
कोई खुशी राई नहीं होती
सब से बड़ा होता है
अंधेरी व्यवस्था के विरुद्ध उठी
कतारबद्ध मुट्ठियां, समवेत प्रतिवादी स्वर
इसलिए हे, मित्र
तुम आवाज दो
रात के अछोर उफनते
अंधेरे में आवाज दो

  • राम प्रसाद यादव

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी का झोला लेकर चल देने का सपना साकार हो रहा है

Next Post

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ यानी भारत-पाक विभाजन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' यानी भारत-पाक विभाजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब पुरुष ने स्त्री को देखा

May 5, 2022

ब्राजील में आया ट्रंप, पूतिन और दुतार्त का भी दादा

October 30, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.