Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home युद्ध विज्ञान

सशस्त्र विद्रोह द्वारा देश का निर्माण कैसे होता है और कूटनीति क्या है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 12, 2024
in युद्ध विज्ञान
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश का निर्माण कैसे होता है और कूटनीति क्या है ?

एक गांव है. उस गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ किसी शिकायत पर कुछ सरकारी कर्मचारी उसे तलब करने उसके घर जाते हैं. वह व्यक्ति उन सरकारी कर्मचारियों के साथ जाने से मना कर देता है.

You might also like

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

वह सरकारी कर्मचारी अब क्या करेंगे ?

मान लीजिये कुछ दिन बाद वो कर्मचारी फिर से उस व्यक्ति के पास जाते हैं, इस बार ज्यादा संख्या में. उस व्यक्ति के परिवार और दोस्त मिलकर उन सभी कर्मचारियों को मार के भगा देते हैं.

वह सरकारी कर्मचारी अब क्या करेंगे ?

वे पुलिस थाने जायेंगे और FIR करेंगे. इस बार पुलिस अपना एक आदमी भेजेगी. वह व्यक्ति और उसके दोस्त उस पुलिस वाले को भी मार के भगा देते हैं.

पुलिस वाले अब क्या करेंगे ?

पुलिस की पूरी गाड़ी जाएगी अस्त्र-शस्त्र के साथ. उस गांव में सभी लोग मिलजुल के रहते हैं, और उन सभी के पास कुछ हथियार भी हैं. गांव वाले मिल के पुलिस वालो को मार के भगा देते हैं.

पुलिस वाले अब क्या करेंगे ?

पूरी पुलिस फोर्स जाएगी इस बार. 100-200 पुलिस वाले. गांव वाले इस बीच और हथियार ले आते हैं और फिर से मिल के पुलिस वालो को मार के भगा देते हैं.

पुलिस वाले अब क्या करेंगे ?

शायद गृह मंत्रालय तक बात पहुंच चुकी होगी इतना होने के बाद. तो बिना पुलिस के रिपोर्ट किये ही गृहमंत्रालय प्रधानमंत्री को बोलेगा और प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री को उस गांव में सेना भेजने को बोलेगा.

अगर उस गांव के लोग इसी बीच इतने बेहतरीन हथियार पा जाते हैं कि वे सेना का मुकाबला कर सकें और सेना को कई महीनो तक उलझाए रख सकें तो प्रधानमंत्री के पास क्या विकल्प रह जायेगा ?

कहानी की शुरुआत यहां से हुई थी कि उस गांव में किसी व्यक्ति को कुछ सरकारी कर्मचारी पकड़ने गए थे. तो जब सरकार के पास सारे विकल्प बंद हो गए तो सरकार को उस व्यक्ति के खिलाफ उस ‘वजह’ को भूलना होगा जिस कारण उसको सरकारी कर्मचारी पकड़ने गए थे.

मान लीजिये वह ‘वजह’ जिस कारण सरकारी कर्मचारी और उस व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था वह थी कि उस व्यक्ति ने भारत के संविधान को मानने से मना कर दिया था और साथ ही भारत सरकार द्वारा सारे नियम-कानूनों को मानने से मना कर दिया था.

उसने घोषणा की थी कि वो अपना अलग देश चाहता है. इस मामले में उसके गांव वाले भी उसके साथ हो गए थे और अब जब सरकार ने उस गांव वालो की बात मान ली है तो वह गांव एक नया देश बन जायेगा.

लेकिन वो गांव एक नया देश बना कैसे ?

क्यूंकि उस गांव के लोगों के पास भारत की सेना से मुकाबला करने की ताकत थी. देश की सीमा तय होती है की उस देश की सेना कहां तक विचरण करती है. और अगर एक सीमा के लिए दो सेनाएं दावा ठोकें तो वह सीमा किस सेना के पास जाएगी यह तय होता है कि कौन-सी सेना ज्यादा मजबूत है.

ऊपर उदाहरण में पहले भारत की सेना उस गांव की सेना (लोगो) से ज्यादा मजबूत मालूम पड़ती थी, जिस वजह से वह गांव भारत का हिस्सा था. लेकिन जब उस गांव की सेना (लोगो) और भारत की सेना के मुकाबले में भारत की सेना ने ज्यादा नुकसान झेला तो उस गांव की जमीन पर से भारत की सेना का विचरण ख़त्म हो गया.

एक बात यहां बहुत ज्यादा ध्यान देने वाली है → उस गांव के लोगों के पास हथियार कहां से आये ? मतलब किसी देश ने उस गांव को हथियार दिए होंगे और जिस देश ने दिया होगा उस देश की सेना भारत की सेना से मजबूत होनी चाहिए, अन्यथा भारत की सेना सीधे उस देश पर हमला करके उस देश को गुलाम बना लेगी और वह गांव भी भारत की सेना से युद्ध हार जायेगा.

उदाहरण के लिए सिक्किम को नेहरू ने भारत का हिस्सा बनाया था सिक्किम की सेना भारत की सेना से कई गुना ज्यादा कमजोर थी और सिक्किम की मदद करने के लिए उस समय चीन इतना मजबूत नहीं था.

किसी भी देश में शासन-प्रशासन बन्दूक की नोक पर चलता है.

पुलिस से लोग डरते हैं क्यूंकि पुलिस के पास हथियार है और लोगो के पास नहीं. अदालतों से लोग डरते हैं क्यूंकि अदालत के फैसलों को लागू करवाने का काम सरकारी अधिकारी/कर्मचारी करते हैं जिनको न मानने पर पुलिस बन्दूक की नोक पर मनवाती है.

इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय राजनीती भी बन्दूक की नोक पर चलती है. भारत जैसे कमजोर देशो को अमेरिका, चीन और रूस जब मर्जी तब अपने अनुसार काम करने को मजबूर करते हैं, क्यूंकि अमेरिका, चीन और रूस की सेना भारत की सेना से बहुत ज्यादा मजबूत है. भारत अमेरिका की बात ज्यादा मानता है और चीन की कम क्यूंकि अमेरिका की सेना चीन की सेना से कई गुना ज्यादा मजबूत है.

क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कूटनीति होता है ?

पेड मीडिया द्वारा कई ऐसे शब्द रचे गए हैं जिनका कोई मतलब ही नहीं है उनमे से एक है कूटनीति. अंतराष्ट्रीय राजनीति में कूटनीति जैसा कुछ नहीं होता हैं, सारी नीतियां, सारी कूटनीति, सारी रणनीति शक्ति तय करती हैं. शक्ति हथियारों में है.

जिस देश के पास स्वदेशी निर्णायक हथियार होंगे, उसकी नीतियां हर जगह चलेगी. जिस देश के पास हथियार निर्माण की तकनीक नहीं हैं उस देश के पास कोई शक्ति नहीं है उसे हर जगह झुकना पड़ेगा.

अमेरिका की कूटनीति का बेहतर होने का कारण एवं पूरी दुनिया में डॉलर के स्वीकार्य होने के कारण अमेरिका के पास निर्णायक हथियारों का होना है. लड़ो या गुलामी सहन करो, इसी प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति चलती हैं. यदि लड़ने की ताकत नहीं होगी तो गुलामी सहन करनी ही पड़ेगी.

उदाहरण के लिये,  यदि चीन तय करता है कि हफ्ते भर में भारत के साथ युद्ध करना है और यदि अमेरिका या दूसरा देश कोई मदद नहीं करता है तो भारत का प्रधानमंत्री चीन से पूछेगा कि आपको क्या चाहिए ? तब चीन कहेगा कि मुझे इतने हाई स्पीड ट्रेन के ठेके चाहिए, इन इन क्षेत्रों में ऐसे -ऐसे कानून छापों.

अब यदि भारत चीन की शर्तें मान लेता है तो युद्ध टल जाएगा. यदि शर्ते नहीं मानेगा तो युद्ध मे जाना पड़ेगा. यहीं अंतराष्ट्रीय राजनीति है. वर्तमान में भारत युद्ध इसी प्रकार से टाल रहा है.

हथियार निर्माता देशों के धमकियों के अनुसार कानून छाप रहा है और युद्ध टाल रहा है. इस युद्ध टालने को भी पेड मीडिया बहुत से दूसरे शब्दों से ढकता है.

जैसे विनिवेश,निजीकरण, मेक इन इंडिया, वैश्वीकरण, SEZ (special economic zone), जैसे ढ़ेर सारे शब्द जो विदेशियो द्वारा भारत के संसाधनों को कानूनी रूप से लूटने में मदद करते है.

फलाने प्रधानमंत्री की कूटनीति बेहतर है या फलाने प्रधानमंत्री की कूटनीति खराब है जैसा कुछ नहीं हैं. ये बस नागरिको को नेताओ में उलझाकर रखने के लिये कहा जाता है. वास्तव मे ऐसा कुछ होता नहीं है.

सार यही है कि कूटनीति जैसा कुछ नहीं होता है. पेड मीडिया व पेड विशेषज्ञों द्वारा नागरिकों को गुमराह करने के लिये ये शब्द गढ़ा गया हैं. कोई भी राष्ट्र सच्चे अर्थ में आत्म निर्भर और शक्तिशाली तब कहा जाएगा जब वह स्वदेशी हथियारों में विकसित और आत्म निर्भर हो.

  • अशोक जैन

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पटना विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद कर इमारत और ज़मीन बेचकर खा जाए

Next Post

कोरोना का टीकाकरण : बस सोचने बोल रहा हूं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

युद्ध विज्ञान

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
December 9, 2024
युद्ध विज्ञान

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

by ROHIT SHARMA
December 3, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
November 28, 2024
युद्ध विज्ञान

विश्लेषण के स्तर के रूप में युद्ध का स्तर

by ROHIT SHARMA
November 27, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध में रणनीति की समस्याएं, मई 1938

by ROHIT SHARMA
November 13, 2024
Next Post

कोरोना का टीकाकरण : बस सोचने बोल रहा हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उत्तर कोरिया : 70 वर्षों के अमेरिका विरोधी टकराव का निष्कर्ष

November 12, 2024

गुजरात-उत्तर प्रदेश का रामराज्य यानी ड्रग माफियाओं की राजधानी

November 14, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.