Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आदरणीय वरिष्ठ नागरिक जी, बैंकों में ब्याज से ख़ूब कमाई हो रही है न ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 23, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आदरणीय वरिष्ठ नागरिक जी, बैंकों में ब्याज से ख़ूब कमाई हो रही है न ?

रविश कुमार

आदरणीय वरिष्ठ नागरिक जी, आपके क्या हाल हैं, बैंकों में ब्याज से ख़ूब कमाई हो रही है न ? आपके आस-पास या घरों में कोई पेंशनधारी होंगे ही, उनसे एक सवाल कीजिए कि 2014 के बाद से ब्याज से होने वाली कमाई में कितनी कमी आई है ? ये लोग सुबह-सुबह जग भी जाते हैं और हिन्दू मुस्लिम के अलावा हर ग़लत को सही साबित करने वाला मैसेज फार्वर्ड करने लगते हैं. जिन्हें पेंशन नहीं मिलती, उनकी भी हालत ख़राब है क्योंकि ब्याज दरों में कमी आते-आते उनकी कमाई निगेटिव में चली गई है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

दोस्तो, गाली लिख देने से मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता. मेरी बात ही असली बात है. यही मैसेज आप रिश्तेदारों के ग्रुप में डाल दें जहां ये रिटायर्ड लोग आप युवाओं का जीवन बर्बाद करने के लिए समाज में गंध फैला रहे हैं. आप देखिएगा उनमें से कोई जवाब नहीं देगा कि उनकी आर्थिक स्थिति कितनी ख़राब है.

भारतीय स्टेट बैंक की अर्थशास्त्री ने मान ही लिया कि बैंकों से होने वाली कमाई माइनस में जा चुकी है, जिसके लिए एक और शब्द है निगेटिव. तो इनकी मांग है कि सरकार बचत पर ब्याज से होने वाली कमाई पर जो आयकर लगाती है, उस पर विचार करे. फिर मोहतरमा कहती हैं कि कम से कम वरिष्ठ नागरिकों के ब्याज पर टैक्स न लें. सामान्य बचतकर्ताओं के खाते में चालीस हज़ार से अधिक ब्याज होने पर बैंक टीडीएस काट लेता है. वरिष्ठ नागरिकों से पचास हज़ार होने पर टैक्स लिया जाता है.

इसका मतलब है लोग भयानक आर्थिक तकलीफ में हैं लेकिन रूक जाइये. जल्दी ही फेल आर्थिक जीवन जीने वाले लोगों के नेता अमरीका जाते ही विश्व नेता और विश्व गुरु बताए जाने लगेंगे. ऐसे-ऐसे विश्लेषण पेश किए जाएंगे कि आपका सर चकरा जाएगा. लोगों के पास खाने के लिए नहीं है, लेकिन टीवी उन्हें बता देगा कि नेता विश्व नेता हो गए हैं.

वरिष्ठ नागरिक बैंकों में जमा अपने जीवन भर की पूंजी का हिसाब कर लें. पता चलेगा कि ब्याज से होने वाली जिस कमाई पर वे आश्रित हैं, वो माइनस में चली गई है. बैंकों की कमाई उधार पर मिलने वाले ब्याज से होती है. बचतकर्ता की कमाई बैंकों में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज से होती है.

2014-15 के बाद बैंकों के लाखों करोड़ रुपये के लोन डूब गए. बड़े उद्योगपतियों ने लाखों करोड़ के लोन नहीं चुकाए. बैंकों को बचाने के लिए सरकार को ही बैंकों में पैसे डालने पड़े. बैंकों को ब्याज से कमाई नहीं हुई तो ज़ाहिर है वो आपकी बचत पर ब्याज नहीं दे सकते. बड़े उद्योगपतियों का मुनाफा कम नहीं हुआ है. उन्होंने निवेश कम कर दिया है.

उन्हें पता है कि ब्याज नहीं देने पर खास कुछ होता नहीं है. बस उनकी कंपनी बैंकों के विलय वाले पंचाट के ज़रिए किसी और के हाथ में चली जाई, जिसे वही लोग नई कंपनी बनाकर ख़रीद लेंगे. जब तक आप उद्योगपतियों को मिलने वाले संरक्षण और इस खेल को नहीं समझेंगे, आप नहीं जान पाएंगे कि आप ग़रीब क्यों हो हुए जा रहे हैं ?

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सेवानिवृत्त लोगों ने समाज में राजनीतिक मूर्खता और सांप्रदायिकता का प्रसार किया है. आम लोगों के बीच पढ़े-लिखे के रुप में मौजूद होने का लाभ उठाकर इन लोगों ने तमाम तरह की अनर्गल बातों का प्रसार किया. मुझे कई लोग मिलते हैं जो कहते हैं कि परिवार और वृहद परिवार के व्हाट्स एप समूह में सेवानिवृत्त रिश्तेदारों से बात करना असहनीय हो गया है. वे अनियंत्रित हो गए हैं. सुबह शाम सांप्रदायिक और धार्मिक गौरव की बनावटी बातें भेजते रहते हैं. लेकिन अब आप उन रिश्तेदारों से पूछ सकते हैं कि ब्याज का क्या हाल है ? ख़र्च कैसे चल रहा है ? क्या ब्याज से होने वाली कमाई से चल पा रहा है ?

दूसरी एक और बात है. लाखों करोड़ों की संख्या में देश के युवा बेरोज़गार हैं. इन युवाओं का घर वरिष्ठ नागरिकों के ब्याज से चलता है. मामूली पैसे को लेकर रोज़ घरों में तना-तनी होती होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों ने समाज को हर तरह से बर्बाद किया है. उनके कार्यकाल के सात साल बाद इन आर्थिक नीतियों की विफलताएं काफी गहरी हो चुकी हैं.

यह उनके कार्यकाल का वस्तुनिष्ठ आर्थिक विश्लेषण है. इन असफलताओं के लक्षण शुरू से ही दिख गए थे कि इनका रास्ता क्या है. अगर इनकी राजनीति में धर्म का आवरण न हो तो कुछ नहीं बचा है. सवालों से बचने के लिए धर्म का गौरव ले आते हैं. अब तो पत्रकार भी इसकी आड़ लेने लगे हैं. आपके लिए तय करना मुश्किल है कि न्यूज़ चैनल के सामने बैठे हैं या किसी पूजा-हवन कार्यक्रम के. हर समय धर्म का गौरव और अतीत के गौरव की बहाली में आपको भटकाया जा रहा है. आपको आनंद भी आ रहा है.

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

अपहरण : सामंतवादी समाज में नायक बनने की पहली शर्त

Next Post

हमारे अच्छे दिन लाने वालों को अपने बुरे दिनों के बारे में भी अब सोचना आरंभ कर देना चाहिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

हमारे अच्छे दिन लाने वालों को अपने बुरे दिनों के बारे में भी अब सोचना आरंभ कर देना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विश्वगुरू बनते भारत की पहचान : एबीवीपी के गुंडों से पैर छूकर मांफी मांगते गुरू

September 29, 2018

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.