Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट की जांच कमिटी और सरकार का हास्यास्पद तर्क

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 24, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट की जांच कमिटी और सरकार का हास्यास्पद तर्क

पेगासस जासूसी कांड पर जांच कमेटी बनाने की घोषणा कर सुप्रीम कोर्ट ने निश्चय ही एक बड़ा काम किया है. अब इसमें किसी को शुबहा नहीं रह गया है कि पेगासस से जुड़ा सच सरकार छुपाने पर आमादा है. वह सुप्रीम कोर्ट तक को यह बताने को तैयार नहीं है कि वह इजराइल के इस उपकरण का इस्तेमाल कर रही है या नहीं. उसकी दलील है कि इस जानकारी से देशविरोधी तत्वों को इस तकनीक की काट खोजने का अवसर मिलेगा. कहने की ज़रूरत नहीं कि यह एक हास्यास्पद तर्क है.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

पेगासस से जुड़े ख़ुलासों के बाद क्या किसी को शक रह गया है कि भारत में इसका इस्तेमाल हो रहा है ? अगर वाकई कोई देशविरोधी या आतंकवादी संगठन भारत के विरुद्ध काम कर रहा है तो क्या वह ख़ुद को बचाने के लिए भारत सरकार के हलफ़नामे का इंतज़ार कर रहा होगा ? क्या वह मान कर चल रहा होगा कि जब तक भारत सरकार नहीं बताती तब तक कोई जासूसी नहीं हो रही है ?

दरअसल पेगासस से जु़ड़ी स्वीकारोक्तियां सरकार को इसलिए डरा रही हैं कि अगर एक बार उसने इसके इस्तेमाल की बात मान ली तो फिर यह सवाल भी उठेगा कि इसका इस्तेमाल किन लोगों के विरुद्ध हो रहा है ? फिर भारत के जिन तीन सौ फोन नंबरों की जासूसी की बात सामने आई है, उनको लेकर औचित्य के सवाल उठेंगे. यानी यह पूछा जाएगा कि आखिर इन लोगों से देश की सुरक्षा को क्या ख़तरा था ?

क्योंकि भारत में जिन लोगों या संगठनों की जासूसी का आरोप लग रहा है, उनमें कौन देशद्रोह की गतिविविधियों से जुड़ा हुआ है – यह समझना मुश्किल है. इस सूची में राहुल गांधी, उनके कर्मचारी, प्रशांत किशोर और अभिषेक बनर्जी जैसे विपक्ष से जुड़े नेता ही नहीं, सरकार के मंत्री भी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल के नंबर भी यहां निकल रहे हैं. इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित अख़बारों के नए पुराने पत्रकारों के नाम भी हैं. और तो और, जिस महिला ने रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उसके पूरे परिवार की जासूसी जारी थी.

दरअसल पत्रकारों की मार्फ़त आई यह सूची बताती है कि पिछले कुछ वर्षों में जो भी जिस वजह से सत्ता-प्रतिष्ठान के लिए असुविधाजनक हुआ, किसी वजह से उसे अपने लिए संदिग्ध या ख़तरनाक लगा, उसकी जासूसी शुरू हो गई. इस जासूसी की जद में वे लोग भी आए जो न असुविधाजनक थे और न ही ख़तरनाक, लेकिन बस किसी और की घेराबंदी के काम आ सकते थे.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट की घोषणा जितनी उम्मीद पैदा करने वाली है, उतने ही सवाल भी. हमारे यहां कई मामलों को ठंडे बस्ते में डालने का यह जाना-पहचाना तरीक़ा है कि उन पर जांच कमेटी बना दी जाए या उन्हें किसी विशेषज्ञ समिति के पास भेज दिया जाए. अब तो सीबीआई जांच भी ऐसा ही एक तरीक़ा बन गई लगती है.

सवाल और भी हैं. मान लें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ कमेटी बना ही दी. वह कमेटी क्या करेगी ? अगर सरकार देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस कमेटी को सूचना देने से इनकार कर दे तो क्या होगा ? आख़िर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसी तर्क से विस्तृत शपथ पत्र देने से मना कर ही दिया है.

पेगासस दरअसल अब जासूसी का ही मामला नहीं रह गया है, वह लोगों की निजी ज़िंदगी में झांकने के, उनके साथ खेल कर सकने के सत्ता के अहंकार का उदाहरण भी हो गया है. यह हमारे लोकतंत्र को कमज़ोर करने की साज़िश है. यह विपक्ष को और असहमति को डराने की कोशिश है. अगर सरकार यह काम नहीं कर रही तो यह और ज़्यादा चिंता की बात है. उसे भी चिंतित होना चाहिए कि कौन उसके नागरिकों की निजता के साथ ऐसा डरावना खिलवाड़ कर रहा है.

दरअसल इस मोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की ज़िम्मेदारी और चुनौती बड़ी हो जाती है. ऐसी कोशिशें सरकारें पहले भी करती रही हैं. उन्हें लोकतंत्र की दूसरी पहरुआ शक्तियों ने रोका है. लेकिन हाल के वर्षों में सत्ता जैसे लगातार निरंकुश होती दिख रही है. उसके आगे दूसरी संस्थाएं भी बेबस हैं. कई बार अदालतों ने भी इस देश के आम नागरिकों को मायूस किया है.

मानवाधिकार आयोग जैसी संस्थाएं बेमानी साबित हुई हैं. इस देश में इंसाफ़ पहले भी टेढ़ी खीर था, अब तो कई तरह के अपराधों को सामाजिक स्वीकृति मिलती दिख रही है. किसी को पाकिस्तान भेजने और किसी को गोली मारने की बात करने वाले सरकार में शामिल किए जा रहे हैं.

ऐसे में पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का वर्तमान रुख लोकतंत्र के लिए एक बड़ी आश्वस्ति की तरह आया है. लेकिन यह आश्वस्ति बनी रहे, इसके लिए ज़रूरी है कि यह न्यायिक सक्रियता भी लगातार बनी रहे. सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की दलील देती रहेगी, अदालत को बताना होगा कि राष्ट्र की सुरक्षा जनता की स्वतंत्रता में भी निहित होती है.

पंजाब के कवि अवतार सिंह पाश की बहुत बार दुहराई हुई कविता पंक्ति फिर से याद आती है- ‘अगर देश की सुरक्षा यही होती है / तो हमें देश की सुरक्षा से ख़तरा है.’

  • प्रियदर्शन, एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर, NDTV इंडिया में एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर हैं.

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

एक आतंकवादी राष्ट्र अपने नागरिकों को आतंकवादी बनने पर विवश कर देता है

Next Post

किसान आंदोलन : एनजीओपंथियों के उल्टे आरोप का सीधा जवाब

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

किसान आंदोलन : एनजीओपंथियों के उल्टे आरोप का सीधा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अनार्य कृष्ण की नृशंश हत्या करने वाले आर्यों ने अनार्य कृष्ण को अवतार बना दिया

June 5, 2022

बीपीसीएल की बिक्री : मोदी सरकार ने एक और मुर्गी जिबह कर दिया

November 17, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.