Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

तुम जीत गए तो इससे क्या ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 23, 2021
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तुम जीत गए तो इससे क्या ?

तुम जीत गए तो इससे क्या ?

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

इस देश को उल्टा कर दोगे ?
पब्लिक सेक्टर खा जाओगे ?
जनता की गाढ़ी कमाई को
पूंजीपतियों पे लुटाओगे ?

मंदी के चाबुक मार मार
कारख़ाने बंद कराओगे ?
बाज़ार में सुस्ती लाओगे ?
बेरोज़गारी को बढ़ाओगे ?

तुम जीत गए तो इससे क्या ?
तुम संविधान की लोकतंत्र की
धज्जियां रोज़ उड़ाओगे ?
ताक़त के बल पर अपनी
मनमर्ज़ियों को तुम मनबाओगे ?
जो जायेंगे तेरे ख़िलाफ़
उनके अस्तित्व मिटाओगे ?

जनतंत्री संस्थाओं के मुंह
रुपयों से सिल, उन्हें पक्ष में कर
खुद के स्याह कारनामों पर
उनकी ‘हां’ की मुहर लगबाओगे ?
सदियों तक को बंदूकों के
बल पर तुम गूंगा बनाओगे ?

तुम जीत गए तो इससे क्या ?
पैसे के बल पर परदे में
करके षडयंत्र ख़रीद-फरोख्त
लोगों को दे दे कर झांसे
फेंक फेंक कर शकुनी की तरह
द्रौपदियों पर दुःशासनों को,
छल छद्म कुटिलता के पाशे
जनतंत्र का नाम इसे दोगे ?

तुम जीत गए तो इससे क्या ?
यूनियन बनाने का,हड़ताल का हक़
श्रमिकों से छीनोगे ?
असुरक्षित पूर्ण बना करके
जीते जी मरण उन्हें दोगे ?
झोंकोगे धमन भट्ठियों में
शीवरों मे उनको मारोगे ?
उल्टे उनको कह कामचोर
मुफ्तखोर कह धिक्कारोगे ?
आत्महत्याओं पर किसानों के
कायर कह उन्हें पुकारोगे ?
मरने के बाद भी व्यंग्य चुभन के
नश्तर इनमें उतारोगे ?
जिनके वोटों से जीते तुम
उनसे ही मांगोगे प्रमाण
इस देश के नागरिक होने के ?
हो जांय ताकि वो हलाकान।
तुम भीतरी बाहरी युद्धों में
क्या रखोगे सबको उलझाए ?
कभी इसको कभी उसको दुश्मन
घोषित कर जाओगे लड़वाये
एक अंधी सुरंग में, जिसमें सुरंगें
अंधी होती हैं, न राह,
उसमें भारत को ठेल हमेशा
के लिए कर दोगे तबाह ?

तुम जीत गए तो इससे क्या ?
बाहर सड़कों पर लामबंद
जनता है तुम्हें ललकार रही
तेरे षड़यंत्रों के ख़िलाफ़
तेरे काले मनसूबों से तंग आ करके
वो खून के आंसू है रो रही
हर जख्म सुलगते रक्त बहाते आ हैं रहे
दूसरे जख्मों से मिल हैं रहे
जख्मों का एक समंदर है
नारे हैं या गूंगे अंतस्तल के पुकार

  • वासुकि प्रसाद ‘उन्मत्त’
Previous Post

किसान और क्रांति यानी मजदूर-किसान गठबंधन

Next Post

अथ बलात्कारी वीर सावरकर पुत्र जन्म कथा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

अथ बलात्कारी वीर सावरकर पुत्र जन्म कथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नस्लीयराष्ट्रवाद : बहुदलीय संविधानवाद से एकदलीय सर्व-सत्तावाद की ओर

May 5, 2018

नागरिकों की हत्या और पूंजीतियों के लूट का साझेदार

November 3, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.