Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

ब्रह्म भोज

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 24, 2021
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

कपाल क्रिया से लौट कर
ब्रह्म भोज में शामिल होने के बीच
ब्राह्मण भोजन का रिवाज है.
मृतक की रुचि के अनुसार
भोजन बनाते समय
मेनू के बाहर लिखा था
नून रोटी।

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वजातीय लोगों के अपमान के लिए
मैं तैयार नहीं था
इसलिए सोचने लगा
अगर मृतक की कोई ख़्वाहिश होती
तो वह क्या खाना चाहता
हर रोज़
या किसी रोज़
क्योंकि
वैसे तो हरेक शाम का खाना
उसके लिए
किसी चमत्कार से कम नहीं था

मृतक जब उतना नहीं मरा था
जितना कि आज है
उच्छिष्ट को भी अदृश्य को बिना धन्यवाद दिये
ग्रहण नहीं करता था
इतना तो मालूम था मुझे

मंदिर की सीढ़ियों पर
दानी में ईश्वर ढूंढते हुए
बीती हुई सदियों की याद
उसकी धुंधली आंखों में
पीले लट्टुओं सी कौंधती थीं
बारिश में लिपटे
ताज़ा पकौड़ियों की महक के साथ
जिस रोज़गार से भी मरहूम था वह.

पांच किलो मुफ़्त अनाज भी नहीं था
दस्तरस में उसके
क्योंकि
मुफ़्तख़ोरी को संभालने के लिए
उसने कभी माचिस की डिबिया भी नहीं ख़रीदी.

वह ज़मीन का आदमी था
उसे ज़मीन पर आंखें गड़ाए चलना अच्छा लगता था
बीड़ी, सिगरेट के फेंके हुए टुकड़ों की ख़ातिर
और माचिस तो कोई भी नशेड़ी उधार दे देता.

अब ऐसे आदमी के ब्रह्म भोज में
उसकी रुचि का क्या पकवान बनाऊं
नून रोटी के सिवा

मैंने कहानियों के संसार को टटोला
धर्म ग्रंथों के पन्नों को पलटा
कविताओं की दुनिया में ढूंढा
क्रांतियों के इतिहास को खंगाला.

कहीं उत्तर नहीं मिला
उस आदमी का ज़िक्र हर जगह था
लेकिन, उसकी रुचि के भोजन का ज़िक्र
कहीं नहीं था.

उच्छिष्ट और कंगाली भोजन की बैसाखी पर
टिका हुआ उसकी चालीस साल की ज़िंदगी में
कोई मेनू कार्ड बन नहीं पाया था
लाल कार्ड भी नहीं.

उसे न नोटबंदी लाईन में लगा सकी
न ही पांच किलो मोदी झोला
और न ही कोरोना की वैक्सीन

तालाबंदी में भूख निगलता रहा
और एक दिन मर गया
म्युनिसिपैलिटी की हद से बाहर
ठीक मेरे घर के सामने

शहर की हद के बाहर
जहां क़ानून, लोकतंत्र और संविधान की लाशें
मरी पड़ी रहती हैं
ठीक उसी जगह मर गया वो मुआ
और छोड़ गया अपने अंतिम संस्कार की लाशों को मेरे टूटे हुए कंधों पर.

ब्रह्म भोज में शामिल होने के लिए
सभी तैयार थे
क़ातिल भी और मक्तूल भी
अस्पतालों में तकिये से मुंह दबा कर मारने वाले भी
और रेत में लाशों को दफ़नाने वाले भी
खून पीने वाले हुक्मरान
और अंधी आवाम भी
सभी शामिल थे ब्रह्म भोज में
गिद्ध
पर्यावरण में विलुप्त होती एक प्रजाति है
और देश पर्यावरण से बाहर एक सच्चाई
ठीक जैसे
उसकी लाश का
म्युनिसिपैलिटी की हद से बाहर मिलना.

मैंने तय कर लिया
अब मैं ब्रह्म भोज में सिर्फ़
नून रोटी परोसूंगा
क्यों कि
मेरी समझ की लाश
मृतक की इच्छाओं के शहर के बाहर
पड़ी है.

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

अथ बलात्कारी वीर सावरकर पुत्र जन्म कथा

Next Post

किसान का दर्द समझिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

किसान का दर्द समझिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिन्दुत्व क्रूर ही नहीं कायर भी है

March 8, 2022

एप्सटीन फाइल्स : पूंजीवाद का घिनौना चेहरा

February 5, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.