Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हां मैं दोषी हूं. मुझे गंभीर सजा दें या पद से इस्तीफा दे दें – गांधी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 25, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हां मैं दोषी हूं. मुझे गंभीर सजा दें या पद से इस्तीफा दे दें - गांधी
An artist’s rendition of Mahatma Gandhi’s sedition trial on 18 March 1922.
कृष्ण कांत

मार्च, 1922 में महात्मा गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चला. आरोप था कि उन्होंने अपने अखबार यंग इंडिया में तीन ठो लेख लिखकर जनता को भड़काया है. मामला जस्टिस सी. एन. ब्रूमफील्‍ड की कोर्ट में पहुंचा. पहली सुनवाई में ही जो 11 मार्च, 1922 को थी, तीनों लेख कोर्ट में पढ़े गए. जस्टिस ब्रूमफील्‍ड ने कहा कि ये आरोप ब्रिटिश भारत में सरकार के प्रति असंतोष फैलाने के प्रयास से जुड़े हैं.

गांधी जी बोले, देखो अंगरेज बहादुर जी, अइसा है कि नाटक नय, जो लिखा है सो लिखा है. जो लिखा है वह सत्य है और मेरे लिए सत्य ही ईश्वर है. मैं अपने लिखे की जिम्मेदारी लेता हूं. जो सजा देना हो दे दो. ये लेख मैंने ही लिखे हैं. हां, मैं अपराधी हूं.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

ब्रूमफील्‍ड ने पूछा कि क्या आप दोष स्वीकार करते हैं या अपना बचाव करना चाहते हैं ? इस पर महात्‍मा ने कहा, ‘मैं सभी आरोपों के लिए खुद को दोषी स्वीकारता हूं.’

जस्टिस ब्रूमफील्‍ड अपना फैसला देना चाहते थे, लेकिन सरकारी वकील सर जे. टी. स्ट्रेंजमैन ने कहा कि भाई मुकदमे की प्रक्रिया तो पूरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन लेखों में अहिंसा पर तो जोर दिया गया है, लेकिन अगर आप लगातार सरकार के प्रति असंतोष को हवा देते हैं तो इसका मतलब है कि जानबूझकर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं. सजा सुनाते समय बंबई, मालाबार और चौरी-चौरा में दंगे व हत्याओं का ध्यान रखा जाना चाहिए. इसमें भी महात्मा की भूमिका है. यही जनता को भड़काते हैं.

जस्टिस ब्रूमफील्‍ड ने महात्‍मा से पूछा कि सजा के सवाल आपका क्या कहना है ?

महात्‍मा ने कहा, ‘मैं अपने बारे में सरकारी वकील की टिप्पणी को सही मानता हूं. मैं कोर्ट से छिपाना नहीं चाहता कि सरकार की मौजूदा प्रणाली के खिलाफ असंतोष का प्रचार करना मेरे लिए एक जुनून बन गया है. यह मेरा कर्तव्य है, जिसे मुझे निभाना होगा. मैं बंबई, मद्रास और चौरी-चौरा की घटनाओं को लेकर लगाए गए आरोपों को स्‍वीकार करता हूं. मुझे लगता है कि चौरी-चौरा हो या बंबई दंगे, मैं इनसे खुद को अलग नहीं कर सकता. असंभव है. मुझे छोड़ा गया गया तो मैं फिर ऐसा ही करूंगा.’

‘मैं हिंसा से बचना चाहता था. अहिंसा मेरे विश्वास का पहला तत्व है. लेकिन, मुझे अपना चयन करना था. या तो मैं एक ऐसी व्‍यवस्‍था के सामने समर्पण कर देता, जिसने मेरे देश को नुकसान पहुंचाया था या अपने लोगों के गुस्‍से का जोखिम उठाता. इसलिए मैं एक हल्की सजा के लिए नहीं बल्कि इस अपराध में सबसे बड़ी सजा के लिए तैयार हूं. मैं दया के लिए प्रार्थना नहीं करता. मैं इस मामले में सबसे बड़ी सजा भुगतने को तैयार हूं. न्यायाधीश के रूप में आपके लिए केवल एक रास्‍ता खुला है कि या तो आप पद से इस्तीफा दे दें या मुझे गंभीर सजा दें.’

‘मुझ पर धारा-124ए के तहत आरोप लगाए गए हैं. यह कानून नागरिकों की स्वतंत्रता को दबाने के लिए बनाया गया है. मेरा मानना है कि अगर किसी के मन में एक व्यक्ति या व्‍‍‍‍‍‍‍‍यवस्‍था के खिलाफ असंतोष है तो उसे विरोध की आजादी होनी चाहिए. मुझे लगता है कि सरकार के प्रति असंतुष्‍ट होना पुण्य माना जाना चाहिए. मेरी राय में बुराई के साथ असहयोग करना अच्छाई के साथ सहयोग करने से ज्‍यादा जरूरी है. मैं यहां मुझे दी जाने वाली बड़ी से बड़ी सजा के लिए तैयार हूं.’

बयान काफी लंबा चौड़ा है. कम लिखा ज्यादा समझना.

महात्‍मा के बयान के बाद जस्टिस ब्रूमफील्‍ड ने उनके सामने सिर झुकाया और कहा, ‘एक न्‍यायसंगत सजा निर्धारित करना बहुत मुश्किल है. मैंने अब तक जितने भी लोगों के खिलाफ सुनवाई की है या भविष्‍य में सुनवाई करूंगा, आप उन सबसे अलग व्‍यक्ति हैं. आपसे राजनीतिक मतभेद रखने वाले लोग भी आपको उच्‍च आदर्शों पर चलने वाले और संत के तौर पर मानते हैं.’

इसके बाद जस्टिस ब्रूमफील्‍ड ने बापू को छह साल कैद की सजा सुनाई. सजा सुनाते हुए उसने कहा कि अगर सरकार इस सजा को कम कर दे तो मुझसे ज्‍यादा खुश कोई नहीं होगा. इसके बाद उन्‍होंने एक बार फिर महात्‍मा गांधी के सामने सिर झुकाया. इस पर महात्‍मा गांधी ने कहा कि कोई भी जज मुझे इस अपराध में इससे कम सजा नहीं दे सकता था.

इस केस को ग्रेट ट्रायल के नाम से जाना गया. महात्मा को साबरमती जेल ले जाया गया. दो दिन बाद यरवादा जेल भेज दिया गया.

तो हे गांधी को गरियाने वाले भइया लोग ! सबक ये है कि जिस अंगरेज बहादुर के लिए आपने ​मुखबिरी की, गिड़गिड़ाए, रोए, रिरियाए, वही अंगरेज बहादुर महात्मा के आत्मबल के आगे सिर झुकाकर यहां से गया है. बाकी झूठ फैलाने वाले अंगरेजीदां फर्जी इतिहासकार मनोहर कहानियां लिखते रहें, गांधी की महानता पर घंटा फर्क पड़ने वाला है. आपकी ये चकल्लस बड़ी सस्ती और अश्लील है. महात्मा अमर रहें !

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

डा. नरेन्द्र दाभोलकर की एक निर्भीक कविता

Next Post

जो ना पूछे आपको, पूछो ना उसके बाप को

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

जो ना पूछे आपको, पूछो ना उसके बाप को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जो ना पूछे आपको, पूछो ना उसके बाप को

October 26, 2021

कश्मीर के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अधिकतम सीमा निश्चित करने हेतु परिसीमन की कवायद

March 17, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.