Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कॉल पर ऑनलाइन लोन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 26, 2021
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

बड़ा तगड़ा प्रेशर था ऑनलाइन लोन बेचने का. डेढ़ सौ कस्टमर्स की लिस्ट पकड़ा दी गई. सबको कॉल करो और लोन लेने के लिए कन्विंस करो (गिड़गिड़ाओ). अब सात तो ब्रांच का रायता समेटते-समेटते ही बज गए थे.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

मन घर जाने का कर रहा था कि अचानक साहब का फ़ोन आ गया – ‘कितने लोगों को कॉल किया ऑनलाइन लोन के लिए आज ?’ जवाब में बोले कि ‘दिन में टाइम कहां मिलता है’, तो ये साहब को नागवार गुजरा. खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि अभी के अभी कॉल करो सबको. आज ‘जीरो फिगर’ नहीं जाना चाहिए तुम्हारी ब्रांच से.

ब्रांच मैनेजर ने सोचा कि जीरो फिगर के लिए तो लड़कियां मरी जा रही हैं, इनको पता नहीं क्या आपत्ति है. फिर भी, करीना कपूर का ध्यान करते हुए लिस्ट उठायी और फ़ोन घुमाकर लोन बेचना शुरू किया.

कस्टमर – 1

ऐसे तो तुम बैंक वाले बोलते हो कि तुम्हारे पास टाइम नहीं होता. ऐसे तुम लोग इतने फ्री हो कि एक एक कस्टमर को फोन करने का टाइम है तुम्हारे पास ? नहीं लेना कोई लोन-वोन. रखिये फ़ोन.

कस्टमर – 2

सरकारी बैंक वाले भी सेल्समेन रखते हैं क्या ?

BM – अरे नहीं सर, XYZ ब्रांच का मैनेजर बोल रहा हूं.

क्या सर ! इतना बड़ा बैंक है आपका. ये सेल्समेनगिरी आप लोगों पर अच्छी नहीं लगती.

BM – अरे सर नया फीचर है बैंक के मोबाइल एप्प का इसलिए कस्टमर को फ़ोन करके बता रहे हैं।

अरे तो इसके लिए ब्रांच मैनेजर थोड़े ही फ़ोन करेगा. आप इतने बड़े अफसर हो. आपको मना करते भी अच्छा नहीं लगता. जरूरत पड़ेगी तो जरूर बताएंगे सर.

कस्टमर – 3

आप कौन बोल रहे हैं ?

BM – सर, मैं XYZ ब्रांच का ब्रांच मैनेजर.

मैनजरों को ये सब काम भी करना पड़ता है क्या आजकल ?

BM – अब ऐसा ही है सर.

सच बताओ, मेरा लड़का बैंक PO की तैयारी कर रहा है. मुझे तो लगा अच्छी नौकरी होगी. अगर सेल्समेन ही बनना है तो इतनी मेहनत करने की क्या जरूरत, सरकारी दफ्तर में चपरासी ही बढ़िया है इससे तो.

BM – नो रिस्पांस

कस्टमर – 4

आपको पता है मैं आज आपकी ब्रांच आया था लोन के लिए.

BM – नहीं सर.

कैसे पता होगा, आपके आगे पचास लोग खड़े थे. आपके पास टाइम ही नहीं था. क्या ही बात करता आप से.

BM – क्या करें सर, दिन में टाइम ही नहीं मिलता. अभी बताइये. अभी लोन के बारे में बात कर सकते हैं.

घर नहीं जाना आपको ? रात को साढ़े साथ बजे आप ब्रांच में बैठे हो ?

BM – (दिन में शायद पहली बार सहनुभूति के दो बोल सुना तो रोने को हो दिया) – क्या बताएं सर, बैंकों का यही हाल है आजकल.

घर जाइये साहब, रात हो गई है. घर वाले इंतज़ार कर रहे होंगे, लोन के बारे में बाद में बात करेंगे.

ब्रांच मैनेजर बेचारा अब तक करीना का जीरो फिगर भूल चुका था. ब्रांच के लाइट AC बंद करते हुए वो यही सोच रहा था कि कल साहब को क्या बोलेगा.

  • सैम भारद्वाज

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

बंधक सपनों का अतीत

Next Post

अमीरों के चोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनाम गरीबों का चोर इरफान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

अमीरों के चोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनाम गरीबों का चोर इरफान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अग्निपथ स्कीम सेना के निजीकरण का प्रयास है

June 19, 2022

स्वर्ग से विदाई

December 16, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.