Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

महंगाई का सपोर्टर एक नया बेशर्म राजनीतिक उत्पाद है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 7, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक कट्टर भाजपाई मेरे दफ्तर में आया. मंहगाई के सवाल पर जब बातचीत चली तो उसने कहा कि ऐसा तो कांग्रेस के जमाने में था. मैंने कहा – कांग्रेस की महंगाई डायन थी और भाजपा की महंगाई देवों का अमृत ? फिर बातों का प्रसंग बदल गया क्योंकि उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया था.

मोबाइल से बात करते वक्त संभवतया वह मेरी उपस्थिति को भूल गया और फोन पर बताने लगा कि 108 रुपये लीटर पेट्रोल गाड़ी में भरवाने में दम निकल गया. तभी उसे मेरी उपस्थिति का भान हुआ और तत्क्षण फोन पर बात करते हुए बाहर निकल गया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

यह प्रसंग यह बताने के लिए पर्याप्त है कि पैट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती महंगाई से परेशान भाजपाई भी हैं, लेकिन वह इसे मानने को तैयार कतई नहीं होते हैं. ऐसा कुछ लगभग ईमानदार भाजपाई समर्थकों के साथ हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी भाजपाई इस बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. बल्कि अधिकांश तो सचमुच में प्रसन्न हैं.

मसलन, मेरे दफ्तर में आया भाजपाई ने मेरे साथ काम पूरा हो जाने के बाद कामों में मीनमेख निकालते हुए तकरीबन 7 हजार रुपये देने से इंकार कर दिये. कुछेक भाजपाई जो देश के सीमावर्ती ने इस महंगाई का तोड़ निकालने के लिए अपनी गाड़ी का पेट्रोल भरवाने नेपाल बंगलादेश निकल जाया करते हैं और गाड़ी का टंकी तो फुल कराते ही हैं, अलग से कंटेनर भी भर कर ले आते हैं.

कुछ भाजपाई दूसरों की गाड़ी से पेट्रोल चुराते हुए पकड़े भी गये हैं तो कुछेक बकायदा स्मगलिंग को अपना धंधा बना लिये हैं. इसके अलावा हत्या, डकैती, बलात्कार, पोर्नोग्राफी, सैक्स रैकेट, वसूली, बच्चा चोरी, ड्रग्स की तस्करी आदि जैसे गैर-सामाजिक कार्य इनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है, जो बकायदा केन्द्र सरकार और उसके प्रशासनिक संरक्षण में अंजाम दिया जा रहा है. वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार की यह रिपोर्ट उल्लेखनीय है, जो यहां प्रस्तुत है –

महंगाई के सपोर्टर एक नया राजनीतिक उत्पाद है. कुछ लोगों का कहना है कि दो चार ही हैं पर मुझे लगता है करोड़ों में हैं. गोदी मीडिया, आई सेल और व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी ने अपने तर्कों से लैस बहुत बड़ी फ़ौज तैयार कर दी है.

शुक्र है इनके होने से आज रोज़गार जैसा फ़ालतू मुद्दा राजनीति से बाहर हो चुका है और इस मुद्दे से जुड़े युवा इस राजनीति में शामिल होकर फ़ालतू हो चुके हैं. महंगाई का मुद्दा फ़ालतू हो चुका है. अगर किसी को लगता है कि महंगाई के सपोर्टरों को बहस में हरा देगा तो वह सपना देख रहा है.

आप किससे ज़्यादा परेशान हैं – महंगाई से या महंगाई के सपोर्टर से ?

भारत में एक राजनीतिक परिवर्तन हुआ है. इस परिवर्तन ने उस मिथक को ध्वस्त किया है कि महंगाई चरम पर जाने से जनता विरोधी हो जाती है. आज महंगाई से परेशान सब हैं. यह कोई मच्छर काट कर भाग जाने वाली जैसी परेशानी नहीं है बल्कि चमोकन की तरह चमड़े को धर लेने वाली परेशानी है. उसके बाद भी लाखों लोग महंगाई के समर्थन में हैं.

इनके पास महंगाई को सही ठहराने के लिए तमाम तर्क हैं. ये लोग शर्म-प्रूफ हैं. पूरी तैयारी के साथ बहस करते हैं कि महंगाई है तो देश भी तो है, जैसे देश हवा मिठाई की तरह ग़ायब हो जाने वाला था. एक जनाब तर्क दे रहे हैं कि पाकिस्तान में 35 रुपया लीटर पेट्रोल है, सस्ता है वहां लेकिन उस देश की हालत देख लो.

इस तरह से लोगों की जो ब्रेन-वॉशिंग (दिमाग़ में धुलाई पर्यन्त भूसा भरने की प्रक्रिया) पूरी हो चुकी है. महंगाई के इन शानदार सपोर्टरों के डर से या उलझने से बचने के कारण कई लोग महंगाई की बात खुल कर नहीं करते हैं।

नरेंद्र मोदी की तमाम राजनीतिक उपलब्धियों में से यह काफ़ी बड़ी है। एक नेता महंगाई बढ़ा दे और महंगाई के सपोर्टर पैदा कर दे, आसान नहीं है. महंगाई बढ़ने पर समर्थक भाग जाया करते थे लेकिन मोदी के समर्थक बख़ूबी मैदान में डटे हैं बल्कि लोग इन्हीं के डर से बस, ट्रेन और प्लेन में महंगाई की चर्चा करने से बच रहे हैं.

महंगाई के इन सपोर्टरों ने बीजेपी और मोदी के लिए तमाम बहसों की संभावनाओं को ख़त्म कर दिया है. लोग ही लोग से डरे हुए हैं. 118 रुपए पेट्रोल भरा कर मस्त हैं. इस रिपोर्ट में एक महिला अपील की मुद्रा में हैं कि कुछ कीजिए ताकि मन चेंज न हो. निवेदन और अपील के भाव में बात रखी जा रही है. मन चेंज होने से मोदी से बचा लें.

दस महीनों की महंगाई में न जाने कितने घर बर्बाद हो गए लेकिन इन महिला का अभी मन चेंज नहीं हुआ है और वे उम्मीद में हैं कि मन के चेंज होने से मोदी जी बचा लेंगे. लगता है अभी दाम बढ़ने के और भी गुंजाइश है.

महंगाई के इस पूरे संकट में नौटंकी बाक़ी है. जिस तरह कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बाद धन्यवाद मोदी जी के पोस्टरों का जाल बिछाया गया, मुफ़्त टीका का झूठ रचा गया, जिन्होंने पैसे दिए, उनकी गिनती भी मुफ़्त टीके में कर ली गई, लाखों लोगों की मौत को लोग भूल गए, ऑक्सीजन संकट को नकार दिया गया, उसी तरह महंगाई को भी नकारने के लिए जल्दी ही मोदी को महंगाई का मसीहा के तौर पर लांच किया जाएगा.

जिस जनता की जेब से दस महीने तक पैसे निकाले गए, ख़ून चूसने की तर्ज़ पर, उसको यक़ीन दिला जाएगा कि मोदी ने महंगाई से लड़ाई जीत ली है. दाम घट गए हैं. जब लोग कोरोनावायरस की लहर में लाखों लोगों की मौत को भूल सकते हैं, वही लोग महंगाई के इस दौर को भी भूल जाएंगे और पोस्टर लगाया करेंगे, धन्यवाद मोदी जी.

प्रिय जनता, भारत की, दिल से बधाई. आप इस बधाई के योग्य पात्र हैं. अभी तक जनता सरकार को बधाई देती थी लेकिन यह वक्त आ गया है कि जनता को बधाई दी जाए. पहली बार ऐसा हो रहा है जब जनता महंगाई को हरा दे रही है. अभी तक जनता महंगाई से हार जाया करती थी. उसकी हार देख सरकार खार खा जाया करती थी. दाम कम करने लगती थी. सरकार को श्रेय मिलता था कि उसने जनता के हित में महंगाई को हरा दिया. लेकिन इस बार मैदान बदल गया है. इस मैदान में सरकार नहीं है. लड़ाई महंगाई और जनता के बीच की है. सरकार मैदान से बाहर दाम बढ़ा कर जनता और महंगाई के बीच लड़ाई करवा रही है. जैसे ही सरकार ने पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़ाकर टेस्ट किया, जनता ने ख़रीद कर महंगाई को हरा दिया. सरकार ने फिर 35 पैसे बढ़ाए, फिर 35 पैसे बढ़ाए, 35-35 करते-करते दिल्ली के जनपथ की 25-25 वाली आवाज़ सुनाई देने लगती है. जो भी है सरकार जब भी महंगाई बढ़ाती है, जनता खरीद कर महंगाई को हरा देती है. इसलिए आप जनता बधाई के पात्र हैं.

कई महीनों से 100 रुपया लीटर पेट्रोल खरीदना आसान नहीं है. अब तो जनता 114-118 रुपये लीटर पेट्रोल ख़रीद रही है. 255 रुपये किलो सरसों तेल ख़रीद कर जनता ने साबित कर दिया है कि आप कभी नहीं हारेंगे. 1000 से अधिक का गैस सिलेंडर ख़रीद रही है. इसी सरकार ने दो दिन के भीतर कोरपोरेट का टैक्स कम कर दिया लेकिन यही वो सरकार है जो बता बता कर पेट्रोल और डीज़ल पर टैक्स बढ़ा रही है, दाम बढ़ा रही है. अमीर को कोई कष्ट न हो और ग़रीब को केवल कष्ट ही कष्ट हो, ऐसा सोचने वाली सरकार अपनी जनता को ठीक से समझती है. जनता भी सरकार की किसी बात को ठीक से नहीं समझती है. इसलिए आप बधाई के पात्र हैं.

उम्मीद है नरेंद्र मोदी की सरकार 150 रुपया लीटर पेट्रोल करेगी और आप ख़रीद कर महंगाई को हरा देंगे. आपके सोचने के स्तर के हम कायल थे ही, अब घायल भी हो गए हैं. हर चीज़ महंगी ख़रीद कर आप जनता ने साबित किया है कि आपको सस्ता हिन्दू राष्ट्र नहीं चाहिए, चाहिए तो प्रीमियम हिन्दू राष्ट्र चाहिए. प्रीमियम पान मसाला खाने वाली जनता की पसंद प्रीमियम हिन्दू राष्ट्र. लाइफ़ में क्वालिटी क्लास से आती है और क्लास आता है दाम से.

महंगाई को हराने वाली भारत की जनता को ख़ूब बधाई. ऐसी योग्य जनता जिस सरकार को मिले, अगर वो दाम और टैक्स बढ़ा कर राजस्व न वसूले तो ग़लती सरकार की है. मुझे ख़ुशी है कि सरकार कोई ग़लती नहीं कर रही है। जब सरकार ग़लती ही नहीं कर रही है तब फिर जनता क्यों बोले ? भले ही 118 रुपया लीटर पेट्रोल क्यों न ख़रीदे.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

पशुपालन के रोजगार छीनने की साजिश – मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना

Next Post

शराबी बुजुर्ग – ‘अब कोई बांझ नहीं कहेगा’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

शराबी बुजुर्ग - 'अब कोई बांझ नहीं कहेगा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अगर मैं कभी गायब हो जाऊं अचानक से…

November 27, 2024

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है ?

June 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.