Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

इंकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 23, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पढाईये बच्चों को
कि द्रोण
गुरु श्रेष्ठ थे

बना दिजीये रोबोट बच्चों को
दिमागों में चिप डाल दीजिए कहानियों की
वे उच्चारते रहेंगे वही
जो तुम सुनना चाहते हो
वे करेंगे वही
जो करवाना चाहते हो तुम

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मैं लेकिन
अवश्य कहूंगा बच्चों से
कि अनैतिकताओं का पुतला थे द्रोण
मत पढना उन्हें गुरु श्रेष्ठ
वे ही हैं
जिन्होंने अनैतिक गुरु दक्षिणा की परंपरा डाली
जो चुप रहे स्त्री वस्त्रहरण पर
वे सत्ता के चारण बने रहे
उन्होंने ही रचा अनैतिक चक्रव्यूह

पढाईये बच्चों को
कि धर्मराज थे युधिष्ठर
अच्छा है
धर्म की इससे बेहतर छीछालेदर क्या हो
कि स्त्री को वस्तु समझ कर बांट देने पर भी
विचलित नहीं हुए धर्मराज
खुद दांव पर लगा दी जिसने
भाईयों की भी पत्नी
धर्म राज बने रहने दीजिए उन्हें
जो स्त्री अस्मिता के हरण के जिम्मेदार हैं

आप पढाईये बच्चों को
कि ईश्वर हैं श्री कृष्ण
वे सोलह कलाओं के पूर्ण अवतार हैं
वे सुदर्शन चक्रधारी हैं
कष्ट विघ्नहारी हैं
अकेले जिस तरफ हैं
विजय उसी तरफ की तय है

मैं पढ़ाऊंगा बच्चों को
कि ईश्वर ने छल किये युद्ध मे
अनैतिकताओं का सहारा लिया
हिंसा को महिमण्डित किया
युद्ध को अनिवार्य बताया
युद्ध से जबकि कभी हल नही हुए मसलात

आप तैयार कीजिये अपने रोबोट

मैं बताऊंगा बच्चों को
किसी की कहानी मत उच्चारिये
कहानी के पीछे की कहानी पकड़िए

ताकि कह सकें वे किसी दिन बुलंद आवाज में
कि हम बच्चे
आपकी कहानी बांचने से
इंकार करते हैं।

  • वीरेंदर भाटिया

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

ब्रिटिश बायोमेडिकल साइंटिस्ट : कोरोना के नाम पर मानवता के खिलाफ धोखाधड़ी और अपराध

Next Post

अमेरिकी साम्राज्यवाद के निशाने पर परमाणु वैज्ञानिक और महत्वपूर्ण राजनयिक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

अमेरिकी साम्राज्यवाद के निशाने पर परमाणु वैज्ञानिक और महत्वपूर्ण राजनयिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आपातकाल बनाम आपातकाल का जश्न

June 29, 2024

‘वीर’ सावरकर के 1913 और 1920 के माफ़ीनामों का मूलपाठ

June 14, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.