Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आतंकवादी : आज साइकिल, कल हाथ

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 22, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आतंकवादी : आज साइकिल, कल हाथ
गरीबों की बेबसी की सवारी को आतंकवादी बताते 12 करोड़ के कार पर सवारी करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारत के ‘सार्वकालिक भौकाल’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को महान ज्ञान देते हुए कहा –  ‘समाजवादी पार्टी का जो चुनाव चिह्न है न, शुरू के सारे धमाके (अहमदाबाद) साइकिल पर हुए. अब देखिए साइकिल पर बम रखे हुए थे. जहां लोग सब्ज़ी ख़रीदने आते हैं, वहां साइकिलों पर बम फटे. मैं हैरान हूं कि साइकिल को उन्होंने क्यों पसंद किया ?’ यह हैरान आदमी इसलिए परेशान है कि साइकिल पसंद लोगों ने 22 हजार करोड़ के निजी विमान और 8 करोड़ की कार से चलने वाले नरेन्द्र मोदी को पसंद क्यों नहीं कर रहा ?

असलियत में अहमदाबाद विस्फोट के जांच अधिकारी DCP अभय चूडास्मा ने कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि लाल और सफ़ेद कारों में विस्फोटक फिट किया गया था. रिपोर्ट में कहीं साईकिल का ज़िक्र नहीं है किन्तु जब मोदी जी चुनावी रैलियों में हो तो झूठ भी उनके सफेद झूठ के आगे शर्मा जाता है. हर मामले में झूठ और आधा झूठ बोलकर जिस तरह प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा शख्स समूचे देश को बरगलाने का दुश्प्रचार चलाता है, वह और भी भयानक भविष्य की ओर इशारा कर रहा है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

जिस प्रकार आज साइकिल को बिना किसी तथ्य के आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है, आने वाले दिनों में हाथों को भी आतंकवादी बताया जा सकता है क्योंकि आतंकवादियों ने बम और गोले हाथों से ही दागे हैं. यानी अगर आज साइकिल की बारी है तो कल हाथों की बारी आने वाली है.

दरअसल, साइकिल एक आसान, सस्ती और सर्वसुलभ एक ऐसी सवारी है, जिसके इस्तेमाल पर अधिक खर्च नहीं आता. यही कारण है निम्न मध्यम वर्ग और विशाल गरीब समुदाय, जिसकी एक विशाल संख्या इस देश में मौजूद है, कि पहली पसंद साइकिल ही होती है. और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ही झटके में देश की विशाल निम्न मध्यम वर्ग और गरीब समुदाय को आतंकवादी घोषित कर दिया है.

10 लाख का सूट पहनकर 8 करोड़ की विदेशी वाहन से चलता हुआ यह गैरतमंद इंसान जब हजारों सुरक्षा दल की मौजूदगी में चलता है तब उसे हर साइकिल सवार गरीब, पिछड़ा दलित, आदिवासी, महिलाएं उसे आतंकवादी नजर आता है. वह उसे खत्म कर अंबानी अदानी का गुलाम बनाना चाहता है. एनडीटीवी इंडिया के एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर प्रियदर्शन लिखते हैं –

किसी बेहद संगीन मामले को हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री कैसे मज़ाक में बदल सकते हैं- ये अहमदाबाद धमाकों को लेकर उनकी टिप्पणी ने बताया है. 2008 के इन धमाकों में पिछले दिनों सज़ा सुनाई गई है- 38 लोगों को फांसी की सज़ा. इन धमाकों में 49 लोग आधिकारिक तौर पर मारे गए थे. यह बहुत गंभीर मामला है. बहुत सारे परिवारों के उजड़ने का, आतंकवाद के सिहरा देने वाले हमले और सिलसिले का, और भारतीय राष्ट्र राज्य की सुरक्षा का. यह मज़ाक नहीं है.

लेकिन प्रधानमंत्री ने इतनी बड़ी घटना को मज़ाक में बदल डाला. यूपी के हरदोई में अपने भाषण में उन्होंने कह दिया कि इन धमाकों के लिए साइकिलों में बम बांधे गए थे. सवाल उठाया कि आतंकवादियों ने साइकिल ही क्यों चुनी ? हमला वे समाजवादी पार्टी पर करना चाहते थे, साइकिल पर बैठे जो इस देश में सबसे गरीब लोगों की सबसे भरोसेमंद सवारी रही है. यही नहीं, उन्होंने आतंकवाद जैसे बेहद संगीन मसले को चुनावी राजनीति से जोड़कर जो कुछ कहा-किया, उसे प्रधानमंत्री की मर्यादा का ख़याल रखते हुए भी बहुत दुःखी होकर ओछेपन से कम कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

2008 में जब ये धमाके हुए थे तो प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. 2002 की हिंसा ने उनकी हिल-डुल रही कुर्सी को हिंदू वोटों की सीमेंट से जोड़ और जड़ दिया था. उसके बाद से अहमदाबाद कई बार अशांत रहा. 2008 के बम धमाकों को लेकिन किसी ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी नहीं बताया. राज्य के सबसे प्रमुख शहर में एक साथ डेढ़ दर्जन धमाके हो जाएं तो कुछ सवाल तो पुलिस और प्रशासन पर उठते ही हैं. लेकिन ये सवाल नहीं उठाए गए, क्योंकि तब भी राजनीति में इतना शील बाक़ी था कि बहते हुए ख़ून और टभकते हुए ज़ख़्मों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल न खेला जाए. किसी ने नरेंद्र मोदी से इस्तीफ़ा नहीं मांगा. किसी ने यह नहीं पूछा कि आतंकियों ने अहमदाबाद को ही निशाना क्यों बनाया ? तब दिल्ली में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे जो कम बोलते थे और बहुत सोच-समझ कर बोलते थे.

लेकिन 2008 से 2022 तक आते-आते माहौल बदल चुका है. प्रधानमंत्री बदल चुका है और प्रधानमंत्री की भाषा बदल चुकी है. मुख्यमंत्री रहते हुए भी नरेंद्र मोदी भाषिक शील के लिए नहीं जाने गए. कभी किसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कुत्ते का पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाता है तो दुःख होता है और कभी किसी भाषण में पचास करोड़ की गर्ल फ्रेंड का ज़िक्र किया. प्रधानमंत्री रहते लोकसभा में उन्होंने रेणुका चौधरी की हंसी की तुलना शूर्पनखा से की.

बहुत सारे लोग प्रधानमंत्री की भाषा और उनके भाषणों के प्रशंसक हैं. इसमें शक नहीं कि नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में एक नाटकीयता अर्जित की है- वे बहुत हल्के से कुछ कह कर एक तनाव बनाने में कामयाब होते हैं और फिर आगे मुस्कुराते हुए अपनी बात का रहस्य खोलते हैं. लेकिन ध्यान से सुनिए तो यह ताकत के गुरूर से भरी भाषा लगती है. इसमें विनम्रता और आत्मनिरीक्षण की जगह नहीं दिखती. इसमें तर्क की वैज्ञानिकता नहीं, तर्कातीत होने का दंभ दिखता है. अगर वह उनके प्रशंसकों और भक्तों को अच्छी लगती है तो इसमें हम कुछ अपने बदलते हुए समाज का मन-मिज़ाज भी पढ़ सकते हैं.

लेकिन यूपी के हरदोई में प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा, वह तो बिल्कुल अप्रत्याशित था- निहायत संवेदनहीन और अतार्किक. उसमें वह हास्यबोध भी नहीं था जिसका प्रदर्शन करने की कोशिश कभी-कभी प्रधानमंत्री करते हैं. वह एक विद्रूप था- आतंक की एक संगीन घटना को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की बीमार इच्छा. कह सकते हैं कि यह बीजेपी की राजनीति में नई चीज़ नहीं है.

2002 में जब प्रशासन यह सलाह दे रहा था कि गोधरा में मारे गए लोगों के शव सीधे उनके घर भेज दिए जाएं, न कि अहमदाबाद लाए जाएं, क्योंकि इससे ग़ैरजरूरी तनाव पैदा होगा, तब बीजेपी ने शव लाने का और उसके साथ दर्शन-प्रदर्शन कराने का फ़ैसला किया था. वह शवयात्रा आने वाले दिनों में न जाने कितनी शवयात्राओं की वजह बनी, इसका हिसाब ठीक-ठीक नहीं लगाया जा सकता. अब संवेदनाओं का शव है जिसे प्रधानमंत्री की थकी हुई भाषा ढो रही है.

हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री ने मौत या त्रासदी को ऐसा राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है. बिल्कुल हाल में संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जान-बूझ कर कोरोना फैलाया, कि उन्होंने मज़दूरों को पैसे देकर अपने-अपने घरों में लौटने को कहा ताकि वे अपने साथ बीमारी ले जाएं.

यह एक बीमार बयान था. प्रधानमंत्री के स्तर पर दिया जा रहा था तो वह हमारी राजनीति में घुसपैठ कर आए किसी नए वायरस की पहचान करा रहा था. प्रधानमंत्री यह भूल गए कि जिस रात उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की थी उसी रात उनका खाता-पीता भक्त संसार अपना कैश, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ले देश भर की दुकानों और मॉलों को खाली करने निकल पड़ा था ताकि लॉकडाउन में उसका घर भरा रहे. प्रधानमंत्री इनसे नाराज नहीं थे, वे उन मजदूरों से नाराज़ थे जो रातों-रात बेघर और बेकार बना दिए गए थे और मजबूरी में पैदल या साइकिल लेकर अपने घर जाने की कोशिश में थे. इन लोगों के लिए दिल्ली या मुंबई की सरकारों ने कुछ मानवीय ढंग से सोचा तो वह कोविड को फैलाने की साज़िश था- यह एक बीमार सोच से कम कुछ भी नहीं.

अब साइकिल इस बीमार सोच की शिकार बनी है. उसे आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है. इस देश में धीरे-धीरे हर सरकार विरोधी, हर बाज़ार विरोधी आतंकवादी, नक्सली, माओवादी, विकास-विरोधी, देशद्रोही बताया जा रहा है. अब साइकिल भी आतंकवादी हो गई है. देखें, साइकिल इसका क्या जवाब देती है.

  • Read Also –

उत्तर प्रदेश की जनता को अयोग्य और आतंकवादी कहकर बदनाम करती भारत सरकार, भाजपा और उसका थिंक टैंक
चुनाव का दिन और मुख्यमंत्री

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

NIA के नेगी गिरफ्तार : दविंदर सिंह के ‘गेम’ का असली राजदार तो नहीं

Next Post

अमेरिका यूक्रेन को लेकर रुस से युद्ध करेगा ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अमेरिका यूक्रेन को लेकर रुस से युद्ध करेगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंसक होकर हम हिंसा से मुक्त कैसे हो सकते हैं !

April 17, 2025

चाकू से पसलियों की गुज़ारिश तो देखिये !

January 18, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.