Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दो पत्रकार, एक सवाल, जवाब नदारद

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 27, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दो पत्रकार, एक सवाल, जवाब नदारद
जेल से बाहर सजायाफ्ता आदतन हत्यारा और बलात्कारी गुरमीत सिंह रामरहीम / जेल के अंदर जल, जंगल, जमीन पर अपने हक-अधिकार के लिए लड़ रहे किस्कू

बिक चुकी मिडिया और देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों का नौकर बनी इस सरकार से सवाल करना आत्मघाती कदम है, फिर भी इस जोखिम को उठाते हुए कुछ पत्रकार ने सवाल उठाते रहे हैं. अभी देश में सैकड़ों ऐसी घटनाएं घट रही है जहां सरकारी भोंपू बनने पर पुरस्कार और सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है तो वहीं, सरकार से देश के आम आदमी की सुरक्षा की मांग करने वाले जेलों में ठूंसे जा रहे हैं, जिस पर दो पत्रकारों ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने सवाल खड़े कर रहे हैं क्योंकि उनके अवाजों को मुख्य धारा की बिकी हुई मीडिया उठा नहीं रहा है.

सोशल मीडिया पेज पर सक्रिय पत्रकारों के दो टिप्पणी हम यहां पाठकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं. पहले पत्रकार गिरीश मालवीय हैं जिन्होंने आजीवन कारावास की सजा पाये एक हत्यारे और बलात्कारी गुरमीत सिंह राम रहीम को भाजपा को चुनाव जिताने के लिए न केवल पैरोल पर जेल से रिहा ही कर दिया अपितु उसके लिए प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर सुरक्षा व्यवस्था जेड प्लस की सुरक्षा भी मुहैया करा दी है. गिरीश मालवीय लिखते हैं –

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

साल 2013 में मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार सत्ता में थी, उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को जेड प्लस सुरक्षा देनी चाही इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षा क्यों प्रदान की जा रही है जबकि आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.’ आज 2022 में जेल से फरलो (पैरोल) पर छूटे एक दुर्दांत अपराधी राम रहीम को मोदी सरकार जेड प्लस सुरक्षा दे रही है, लेकिन सब मुंह में दही जमाकर बैठे हुए हैं.

देश में इस वक्त मात्र 40 लोगों को ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है. इस श्रेणी की सुरक्षा में 36 सुरक्षाकर्मी सेवा में तैनात किए जाते हैं, जिनमें एनएसजी के 10 कमांडोज भी शामिल होते हैं. इन कमांडोज को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाता है. इसमें तीन घेरे में सुरक्षा की जाती है. पहले घेरे में एनएसजी सुरक्षा में लगाए जाते हैं, इसके बाद एसपीजी के अधिकारी तैनात किए जाते हैं और इसके साथ ही आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाते हैं.

आप सोचकर देखिए कि ऐसी सुरक्षा एक ऐसे अपराधी को दी जा रही है, जिसने रेप और मर्डर जैसे जघन्य अपराध किए हैं. राम रहीम अपनी मृत्यु तक जेल में रहेगा. उसे डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या में उम्रकैद और अपने आश्रम में आने वाली श्रद्धालु लडकियों से बलात्कार करने के जुर्म में 20 साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है.

रेप के प्रकरण में फैसला देते वक्त सीबीआई अदालत के जज ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को नरमी पाने का कोई हक नहीं है, जिसे न तो इंसानियत की चिंता है और न ही उसके स्वभाव में दया-करूणा का कोई भाव है. उन्होंने कहा कि किसी धार्मिक संगठन की अगुवाई कर रहे व्यक्ति की ओर से किए गए ऐसे आपराधिक कृत्य से देश में सदियों से मौजूद पवित्र आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की छवि धूमिल होना तय है.

मात्र अपने राजनीतिक हित साधने के लिए मोदी सरकार ऐसे अपराधी को जेल से निकालती है और उसे जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देती हैं, ताकि वह अपने अनुयायियों को बीजेपी को वोट देने की अपील कर दे. हरियाणा की बीजेपी सरकार कहती है कि राम रहीम कट्टर अपराधी नहीं है. अगर दो दो मर्डर और रेप का आरोपी कट्टर अपराधी नही हैं तो कट्टर अपराधी आप किसे कहेंगे ? मोदी सरकार घटियापन दिखाने में रोज अपनें ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आती हैं.

भारत की मोदी सरकार जिसका एकमात्र काम चुनाव प्रचार करना और चुनावों में ऐन-केन-प्रकारेण जीत हासिल कर सत्ता पर कब्जा करना है. आईये, अब एक दूसरे पत्रकार रूपेश कुमार सिंह के सवाल को रखते हैं, जिन्हें जनता की सुरक्षा हेतुसरकार से सवाल पूछने के ‘अपराध’ में जेलों में डाल दिया गया था, पर उन्होंने जेल जाने के बाद भी सवाल उठाना बंद नहीं किया. पत्रकार रूपेश कुमार सिंह लिखते हैं –

अभी-अभी मुझे आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता भगवान दास किस्कू के भाई लालचंद किस्कू ने फोन किया और बताया कि भगवान को पुलिस ने 20 फरवरी की रात को ओरमांझी (रांची) से गिरफ्तार किया है.

लालचंद किस्कू ने मुझे बताया कि वे रामटहल चौधरी कॉलेज, ओरमांझी (रांची) के बीए फ़र्स्ट सेमेस्टर के छात्र हैं और वहीं पर बगल के लॉज में रहते हैं. भैया (भगवान दास किस्कू) 20 फरवरी को विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन की बैठक में भाग लेने रांची गये थे. बैठक खत्म होने के बाद वे शाम में मेरे पास आ गये. रात के लगभग डेढ़ बजे सिविल ड्रेस में कुछ लोगों ने दरवाज़ा खटखटाया. दरवाजा खोलने के बाद खुद को पुलिस बताते हुए भैया (भगवान), मुझे व मेरे रूम पार्टनर कान्हू मुर्मू को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर वहां से गिरिडीह लेकर आए और यहां किसी अज्ञात जगह पर हाजत में बंद कर दिया.

21 फरवरी को हम दोनों को भैया से अलग कर मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैम्प (कल्याण निकेतन) लेते आया. 23 फरवरी तक हम दोनों को यहीं रखा गया. कल यानी 24 फरवरी को हम दोनों को मधुबन थाना ले जाया गया और वहां पर ग्रामीणों के आने पर हम दोनों को छोड़ा गया.

4 दिन बाद पुलिस व सीआरपीएफ की अवैध हिरासत में रहने के बाद कल जैसे ही अखबार देखा तो पता चला कि पुलिस कह रही है कि भैया को 23 फरवरी को खुखरा के पास से गिरफ्तार किया गया है, जो बिल्कुल ही झूठ है.

लालचंद किस्कू जब मुझे यह बता रहे थे, तो मैं सन्न था कि सिर्फ़ अख़बार देखकर कल मैंने भी लिखा था कि ‘भगवान दास किस्कू को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है.’ मैं अपने उस लिखे के लिए शर्मिंदा हूं और कल ही भगवान दास किस्कू के घर पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट करूंगा.

झारखंड व देश के प्रगतिशील लोगों से भी अपील है कि झारखंड में लगातार आदिवासी-मूलवासी जनता पर हो रहे राजकीय दमन के ख़िलाफ़ आवाज उठाएं.

अंजनी विशु लिखते हैं झारखंड समेत समूचे देश में खासकर निर्दोष आदिवासियों पर आये दिन रोज पुलिसिया गुंडागर्दी का खबरें आ रही है. आज भी झारखंड में हजारों बेकसूर आदिवासी मूलवासी जेल के अंदर बंद हैं. क्या उग्रवादियों के नाम पर सरकार फिर से सुदूर गांव व जंगल में रह रहे आदिवासियों पर जुल्म ढ़ाहने और जल-जंगल-जमीन की लूट को मजबूती के साथ बढ़ावा देने के लिए समाज में पुलिसिया खौफ पैदा करने की योजना का ही एक हिस्सा नहीं है ये खबर ?

झारखंड में सत्ता पर बैठे हुकूमत हमेशा इस प्रतिस्पर्धा में लगे रहते हैं कि सबसे ज्यादा हम हितैषी हैं पूंजीपति व कॉरपोरेट घरानों का. इस स्पर्धा में पिसे जाते हैं निर्दोष आदिवासी. कोई लैंड बैंक बनाते हैं तो कोई लैंड पूल ! देश के खनिज संपदा का दोहन जिस तरह से जारी है, उसी तरह से यहां के आदिवासी मूलवासी का भी. जबकि जिस जल-जंगल-जमीन और खनिज पदार्थों को लूटेरों से बचाने के लिए लड़ते हुए शहीद हुए और बेसकीमती संपदा को बचाया, आज उसी के वंशज को फिर से उग्रवादियों वो तरह-तरह का तमगा लगाते हुए उसके अस्तित्व को खत्म करते हुए लूट जारी है.

जिन आदिवासी मूलवासी के जीवन में बेहतर बदलाव होना चाहिए आज उनका उग्रवादी, नक्सली व देशद्रोही के नाम पर दमन जारी है. बस इस लूटेरी सरकार के द्वारा हरेक मांह पांच किलो राशन पर उसके जीवन को समेट कर रख देना चाहता है, जबकि उनके पास उनके पुरखों के द्वारा जो जमीन अनाज पैदा करने के लिए तैयार किया गया था, आज वो सैंकडों डैम बनने के बाद भी प्रकृति के पानी पर ही निर्भर है. डैम बनाकर आदिवासी मूलवासी को केवल विस्थापित किया गया. हजारों सपना दिखाकर डैम जब तैयार हुआ तो पता चला वो पानी यहां पूंजीपतियों के कारखानों में जा रहा है.

आप जब डैम व कंपनी के इलाकों में जायेंगे तो आपको वहां के आदिवासी व मूलवासी का दर्द सुनने को मिलेगा, लेकिन सवाल उठता है कि जब आप इन सवालों पर लिखेंगे व बोलेंगे तो आप भी सत्ता के नजर में देशद्रोही व अर्बन नक्सल मान लिये जायेंगे.

कितना विचित्र है न, एक सजायाफ्ता आदतन हत्यारे-बलात्कारी रामरहीम को जेल से निकालकर जेड प्लस श्रेणी की उच्चस्तरीय सुरक्षा दी जा रही है तो वहीं अपने हक-अधिकार के लिए लड़ रहे लोगों को कॉरपोरेट घरानों की यह सरकार चोरों की तरह फर्जी तरीके से घरों से उठाती है और जेलों में बंद करती है, माओवादी होने का आरोप लगाती है और लोगों को एक झूठी कहानी सुना देती है. लज्जा की बात है कि बशर्म सरकार यह सब ‘लोकतंत्र और जनता के हित’ के नाम पर कर रही है.

Read Also –

झारखंड : आदिवासी पर हो रहे हैं पुलिसिया दमन – किस्कू की अवैध गिरफ्तारी पर खामोश सरकार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Previous Post

झारखंड : आदिवासी पर हो रहे हैं पुलिसिया दमन – किस्कू की अवैध गिरफ्तारी पर खामोश सरकार

Next Post

रूस को अमेरिकी पिछलग्गु बने युक्रेन हड़प लेना चाहिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

रूस को अमेरिकी पिछलग्गु बने युक्रेन हड़प लेना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘सांप्रदायिक हिंसा, कारपोरेटीकरण व तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो’ – जन अभियान, दिल्ली

September 12, 2023

रुस-नाटो महायुद्ध में रूस की बादशाह

August 21, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.