Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अंतरिम फैक्ट फाईडिंग रिपोर्ट : किस्कू की फर्जी गिरफ्तारी और पुलिस के मनगढ़ंत कहानी पर कब कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 26, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंतरिम फैक्ट फाईडिंग रिपोर्ट : किस्कू की फर्जी गिरफ्तारी और पुलिस के मनगढ़ंत कहानी पर कब कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार ?

आज लगभग दो दर्जन बुद्धिजीवियों ने जेल में बंद आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दास किस्कू के गांव चतरो (गिरिडीह) जाकर फैक्ट फ़ाइंडिंग (तथ्यान्वेषण) कर अंतरिम रिपोर्ट सार्वजनिक किया है. रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया कहा गया है कि किस्कू की गिरफ्तारी फर्जी है तथा पुलिस का बयान मनगढ़ंत हैं. इस दल में सामाजिक कार्यकर्ता, विस्थापन विरोधी नेता, श्रमिक नेता, आदिवासी नेता, अधिवक्ता तथा प्रोफेसर समेत कई नामी शख्सियत शामिल हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

पुलिस-मीडिया के अनुसार आदिवासी बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दास किस्कू को 22 तारीख को जंगल से पकड़े गये थे और उन पर छह मुकदमें दर्ज किये गए हैं. इन 6 मुकदमों की पुष्टि तो कोर्ट में होगी लेकिन पुलिस का पहला बयान ही झूठा है.

भगवान दास किस्कू के छोटे भाई लालचंद किस्कू के अनुसार 20 तारीख को उनके ओरमांझी, रांची स्थित किराये के मकान में रात के डेढ़ बजे करीब सात लोग जबरदस्ती घुसकर, मारपीट करके व पिस्तौल दिखाकर लालचंद, भगवान और लालचंद के सहपाठी कान्हो मुर्मू को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिये.

उन लोगों ने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया और न ही एरेस्ट वारंट ही दिखाया. पूछने पर कहा कि वो पुलिस से हैं. उसके इस अवैध हरकत का विरोध करने पर बेल्ट से मारा और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी में बिठा लिया.

किस्कू के परिजन

लालचंद के अनुसार उन लोगों को सुबह तक गिरीडीह के किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया. भगवान के साथ मारपीट जारी रही और बाकी दोनों छात्रों को भगवान से अलग कर दिया गया. दोनों छात्रों को अवैध तरीके से तीन दिन तक सीआरपीएफ कैंप कल्याण निकेतन में रखा गया.

अंततः 23 फरवरी की रात पुलिस के जारी बयान में सिर्फ भगवान का जिक्र किया गया और 24 तारीख को सुबह आखिरकार बाकी दोनों छात्रों को रिहा किया गया और भगवान को फर्जी मुकदमा लगाते हुए जेल भेज दिया गया. यह सूचना उनके परिवारों को अब तक अखबारों के जरिए ही मिला है. भगवान के परिजनों को अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

झारखंड जनसंघर्ष मोर्चा के द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम जिसमें, जेकेएमयू से अजीत राय, द्वारिका राय, त्रिवेणी रवानी, थानू राम महतो, पवन यादव, बिनोद मारीक, राजेंद्र दास; आदिवासी मूलवासी विकास मंच से अर्जुन मुर्म, बालदेव मुर्मू; झारखंड जन संघर्ष मोर्चा से बच्चा सिंह, दामोदर तुरी, रिषित, अंजनी शिशु, लोमेश, अनिल किस्कू, शिवाजी सिंह अधिवक्ता, स्वतंत्र पत्रकार रूपेश सिंह, दीपनारायण (अधिवक्ता), ब्रजेश्वर प्रसाद (रिटायर शिक्षक), रजनी मुर्मू गोड्डा महाविद्यालय व अमित शामिल थे.

सच्चाई उजागर करते ग्रामीण

फैक्ट फाइडिंग टीम जब भगवान दास किस्कू के गांव चितरो पहुंचे तो भगवान के परिजनों और ग्रामवासियों में भगवान की इस अवैध गिरफ्तारी से काफी आक्रोश देखने को मिला. भगवान दास किस्कू गांव के सबसे शिक्षित होने के अलावा ग्रामवासियों को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध करवाते थे.

सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भगवान – धर्म गढ़ रक्षा समिति, विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन व झारखंड जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडली में शामिल हैं और ग्रामीणों पर हुए किसी भी जुल्म के खिलाफ आवाज मुखर करते थे.

फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्य

ज्ञात हो कि भगवान दास किस्कू 2017 में मोतीलाल बास्के की सीआरपीएफ द्वारा हत्या के विरोध में आंदोलन, 2019-20 में पर्वतपुरा सीआरपीएफ कैंप के विरोध में आंदोलन, दिसंबर 2020 में स्थानीय विधायक सुदीप कुमार सोनू के साथ हेमंत सोरेन को आदिवासी जल, जंगल, जमीन अधिकार एवं अस्मिता के विषय पर ज्ञापन देनेवाली टीम में सक्रिय थे.

मानवाधिकार के मामले में झारखंड की स्थिति बद से बद्तर होते जा रही है. भगवान पर 6 फर्जी मुकदमें डालने का मतलब है कि साक्ष्य के अभाव में भी उसे लंबे समय के लिए विचाराधीन कैदी बनाके रखना. हजारों बेकसूर आदिवासी आज भी झारखंड के जेलों में कैद है. पुलिस द्वारा बिना वारंट की गिरफ्तारी और अवैध हिरासत में मारपीट व विभिन्न किस्म का टॉर्चर झारखंड में आम बात हो गई है.

बार-बार जल, जंगल, जमीन के सवालों पर आवाज उठानेवाले आदिवासी कार्यकर्ताओं पर राजकीय दमन कहीं इस बात की तरफ तो इशारा नहीं कर रहा है कि कॉरपोरेट-पूंजीवादी मॉडल को लागू करवाने में हेमंत सरकार भी पिछले भाजपा की सरकार रघुवर दास की ही भांति तत्पर है ? अगर ऐसा है तो यह जन आंदोलन और तीव्र होगा.

फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट यह बतलाती है कि भगवान दास किस्कू की गिरफ्तारी पूर्णतया अवैध और लोगों के अंदर दहशत फैलाने की घृणित कोशिश है, जो किसी भी सभ्य समाज के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाती है. यही कारण है कि यह टीम झारखंड सरकार से मांग करती है कि भगवान किस्कू को अविलंब बिना शर्त के रिहा किया जाए और उनके और उनके भाईयों के साथ मारपीट करने के आरोपी डीके बसु नियम समेत तमाम पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाये.

Read Also –

झारखंड : आदिवासी पर हो रहे हैं पुलिसिया दमन – किस्कू की अवैध गिरफ्तारी पर खामोश सरकार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Previous Post

रूस-यूक्रेन युद्ध : कुछ नोट्स…

Next Post

अगर मेरे पास रिवाल्वर होता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अगर मेरे पास रिवाल्वर होता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इराक में भारतीय मजदूरों की हत्याः जब भारत सरकार अपने ही नागरिक के बयान पर यकीन नहीं की

March 25, 2018

यह हारे हुए तानाशाह का अंतिम पड़ाव है !

December 23, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.