Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

400 करोड़ का फंड होते हुए भी सरकार सोती रही, यूक्रेन में छात्र अपनी जान को रोते रहे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 1, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
रविश कुमार

क्या आप यह बात जानते हैं कि 2009 में भारत के विदेश मंत्रालय ने आपदा और युद्ध की स्थिति में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक फंड बनाया था ? इस फंड का नाम है इंडियन कम्युनीटी वेलफेयर फंड ICWF, यह फंड भारतीयों के लिए ही है. जब आप दूतावास या पासपोर्ट कार्यालय से दस्तावेज़ बनाते हैं तो इस फंड के लिए शुल्क लिया जाता है. यानी विदेशों में रहने वाली भारत की जनता के पैसे से ही यह फंड बना है, जिसके लिए वह दो या तीन डॉलर देती है. तो उसका हक बनता है कि इस पैसे से आपदा या युद्ध की स्थित में सरकार किराए पर विमान लेकर मुफ्त में सुविधा दे, नहीं तो यह पैसा किस काम का है. इसका इस्तेमाल क्यों नहीं हुआ ? कोविड के समय 44 करोड़ खर्च कर वाहवाही क्यों लूटी गई थी, अब जब देरी हुई है और सरकार सोती हुई पकड़ी गई है तो छात्रों पर ही हमला किया जा रहा है.

पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में भारत सरकार ने बताया है कि ICWF के पास 474 करोड़ का फंड है. कोविड के समय से लेकर अक्तूबर 2021 तक सरकार ने इस फंड से 44 करोड़ खर्च किया है. 400 करोड़ का फंड होते हुए भी इसका इस्तेमाल समय से नहीं हुआ. इस पैसे से ज्यादा विमानों का इंतज़ाम हो सकता था और छात्रों के टिकट पर सब्सिडी दे गई होती तो वे दोहा और दुबई होते हुए भारत पहुंच जाते. इन सब जानकारियों को छिपा कर इन छात्रों पर ही हमला किया गया कि विदेश क्यों गए पढ़ने. छात्रों ने कभी नहीं कहा कि मुफ्त विमान भेजें. उन्होंने एयर इंडिया का टिकट तो कटाया ही था जिसका दाम भी काफी महंगा था. डेढ़ लाख से पौने दो लाख. आईटी सेल अपनी सरकार से पूछ कर बताए कि पहले जो उड़ानें यूक्रेन जाती थीं उनका क्या हुआ ? क्या सीधी उड़ान नहीं थी, थी तो क्यों बंद हुई ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब एयर इंडिया ने विमान भेजने का फैसला किया तब भी टिकट काफी महंगा था. छात्रों ने चालीस से पचास हज़ार का टिकट कटाया ही. तो साफ रहना चाहिए कि विमान नहीं था और टिकट बहुत महंगा था. 25 जनवरी से ही छात्र ट्विटर पर गुहार लगाने लगे थे कि यूक्रेन की क्या हालत है, हमारे लिए क्या एडवाइज़री है, कमर्शियल फ्लाइट नहीं है, टिकट महंगे हैं, कुछ कीजिए. साफ है कि सरकार ने देरी की. 18 फरवरी को एयर इंडिया ने ट्विट किया कि एयर इंडिया 22, 24 26 फरवरी को तीन विमान चलाएगा. 18 फरवरी को ट्विट हो रहा है कि चार दिन बाद 22 फरवरी को विमान जाएगा. वो भी एक दिन एक विमान. फिर दो दो दिनों के अंतर पर एक विमान ? ये थी भारत की गंभीरता ?

सरकार ने 22, 24, 26 फरवरी के लिए एयर इंडिया के तीन विमान भेजने की घोषणा की थी. यह फ्री नहीं था. 25 फरवरी को सरकार ने कहा कि विमान सेवा मुफ्त होगा लेकिन तब तक उस सेवा का खास मतलब नहीं रह गया था. और ज़रा दिमाग़ भी लगाएं, क्या तीन विमान से 20,000 छात्र आ जाते ? इन तीन विमानों से तो 900 छात्र ही आ पाते. देर से जागने के बाद भी सरकार का यह हाल था.

22 फरवरी को ही अगर कई विमान यूक्रेन और आस-पास के देशों में भेज दिए जाते और छात्रों से कहा जाता कि वे सीमाओं तक पहुंचे तो इसे कहा जाता कि सरकार ने रणनीति बनाकर इंतज़ाम किया है. अभी तो छात्र खुद अपनी जान जोखिम में डालकर, पचास पचास किलोमीटर पैदल चल कर सीमाओं की तरफ पहुंच रहे हैं, क्या यह बात झूठ है ?

अब आते उस सवाल पर कि क्या यह evacuation है ? क्या भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकाल रही है ?

Evacuation का यही मतलब होता है कि किसी आपात स्थिति में फंसे लोगों को उस जगह से निकालना. तो क्या भारत सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को यूक्रेन के भीतर से निकाल रही है? जवाब है नहीं. सोमवार तक छह विमानों से कुल 1200 छात्रों को भारत लाया गया लेकिन वो evacuation नहीं है. ये वो छात्र हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में पहुंचे हैं और वहां से इन्हें सीमा पार कराया गया है. यानी सारा काम छात्रों ने किया है मगर प्रचार हो रहा है कि भारत सरकार बचा कर ला रही है.

तब फिर खारकीव, लविव, कीव में जहां युद्ध हो रहा है, जहां हज़ारों छात्र बंकर में छिपे हैं, उनको क्यों नहीं बचा कर ला सकी ? वहां से भी छात्रों का समूह चार से पांच लाख रुपये जमा कर खुद से बस किराये पर ले रहा है. हज़ार से पंद्रह सौ किमी की यात्रा पर निकल चुका है. यानी छात्र ख़ुद को evacuate कर रहे हैं. हंगरी, पोलैंड से इन छात्रों को लाना evacuation नहीं है. रुस के राष्ट्रपति से बातचीत को लेकर हंगामा मच गया जैसे यही एक बड़ी बात हो गई है ग्लोबल लेवल पर लेकिन इस बातचीत का क्या नतीजा निकला ? क्या रुस से कोई मदद मिल गई ?

गोदी मीडिया यूक्रेन के छात्रों के उन बयानों को दिखाने से कतरा रहा है. जब तक उसका कैमरा हटता है वहां फंसे छात्र बोल ही देते हैं कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, दूतावास ने कुछ नहीं किया है. ऐसी आवाज़ों को अब रणनीति बना कर गोदी मीडिया और अर्ध गोदी मीडिया के चैनलों पर कम किया जा रहा है. छात्रों से ज़बरन बुलवाया जा रहा है कि मोदी सरकार का धन्यवाद करें, जबकि इस मामले में सरकार सोती रही. गनीमत है कि अभी तक जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन साफ है कि सरकार ने इतना कुछ नहीं किया जितना वह प्रचार के ज़रिए हासिल करना चाहती है. इन कोशिश से वह अपनी छवि की रक्षा की चिन्ता ज़्यादा कर रही है, बच्चों की कम.

सरकार बताए कि भारतीय दूतावास ने कब सरकार को अलर्ट किया या सरकार ने क्या पहल की ? यूक्रेन पर हमला होने वाला था, वहां शहर शहर में हज़ारों छात्र फंसे हुए थे. उनकी जान की चिन्ता किस तरह से की गई ? क्या तब पता नहीं था कि इतने छात्रों को निकालना असंभव हो जाएगा ? कम से कम इन्हें सीमावर्ती इलाक़ों में ही पहुंचने के लिए कह दिया जाता ? जो एडवाइज़री जारी की उसमें कुछ भी ठोस नहीं था. आप पढ़ें. अगर ठोस होता तो लिखा होता कि पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले भारतीय ही कम से कम अपना ठिकाना बदल लें. पूर्वी क्षेत्र से ही रुस ने हमला किया है. जिस तरह से भारत सरकार ने 25-26 के बाद यूक्रेन से सटे देशों के दूतावास को अलर्ट किया है, उससे साफ है कि किसी भी आपात स्थिति की कल्पना पहले से नहीं की गई थी. कोई तैयारी नहीं थी कि इन दूतावासों की क्या भूमिका होने जा रहा ही है.

अब जब बम गिरने लगे और भारतीय छात्रों ने अपनी हालत का वीडियो बनाकर भारत भेजना शुरू किया, तब सरकार की सांस फूल गई. सब कुछ ऐसा किया जाने लगा जिससे सबसे पहले यही लगे कि सरकार कर रही है. विमान से आने वाले छात्रों के स्वागत में मंत्री एयरपोर्ट पहुंचने लगे. इन्हीं की फोटो चलने लगी. तब भी हाहाकार नहीं रुका. यह बात सामने आने लगी कि हज़ारों छात्र खुले आसमान के नीचे माइनस दस डिग्री सेल्सियस में रात गुज़ार रहे हैं, उनकी हालत कभी भी बिगड़ सकती है. तब सारी ताकत इस बात पर लगा दी गई है कि प्रोपेगैंडा करो कि मोदी सरकार महान है.वह छात्रों की चिन्ता में बैठक कर रही है.

2

28 फ़रवरी को हर जगह न्यूज फ़्लैश कर रहा था कि मोदी सरकार अपने मंत्रियों को भारतीय छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेज रही है. मोदी जी हालात पर नज़र बनाए हुए हैं. ऐसी खबरें से लगा होगा कि विदेश मंत्रालय का टेबल कुर्सी तक काम में लगा होगा. इतनी व्यस्तता के बीच चुनाव के लिए समय निकालने वाले केवल प्रधानमंत्री मोदी अकेले नहीं हैं.

विदेश राज्य मंत्री के लिए कितना मुश्किल रहा होगा दिल्ली से कोयंबटूर स्थित सद्‌गुरु के आश्रम में मिट्टी के लिए वक्त निकालना. वरना मोदी जी इन्हें भी किसी देश में जाकर ऑपरेशन गंगा संभालने का काम दे सकते थे. इससे साबित होता है कि सरकार बहुत मेहनत कर रही है.

भारतीय छात्रों के विषय को छोड़ कोयंबटूर जाकर सद्‌गुरु से मिट्टी की गुणवत्ता पर बात करने का वक्त निकलना बड़ी बात है. 28 फ़रवरी के ट्विट में मंत्री जी ने केवल मिट्टी की बात की है. विदेश राज्य मंत्री आश्रम प्रमुख को भविष्य के लिए मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार का आइडिया दे रही थी. यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए भी इनके पास आइडिया होगा लेकिन लगता है वो मिट्टी में मिल गया होगा. कमाल की सरकार है और कमाल का देश.

कर्नाटक के छात्र नवीन की मौत पर इन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के ट्विट को retweet किया है. अपनी तरफ़ से दो शब्द नहीं लिखा गया. हम समझ सकते हैं इस वक्त पूरा विदेश मंत्रालय कितना काम कर रहा है. विदेश राज्य मंत्री मिट्टी बचा रही हैं. हज़ारों मां-बाप को इस ट्विट से संतोष होना चाहिए और गर्व भी. भगवान शिव इस देश को सुबुद्धि और सद्गति दें. आप सभी को महाशिवरात्रि की फिर से शुभकामनाएं. भगवान शंकर की तरह विष का पान तो सबको करना होगा.

Pratibha ek diary is a independent blog. Subscribe to read this regularly. Looking forward to your feedback on the published blog. To get more updates related to Pratibha Ek Diary, join us on Facebook and Google Plus, follow us on Twitter handle… and download the 'Mobile App'. Donate: Google Pay or Phone Pay on 7979935554
Pratibhaek diary is a independent blog. Subscribe to read this regularly. Looking forward to your feedback on the published blog. To get more updates related to Pratibha Ek Diary, join us on Facebook and Google Plus, follow us on Twitter handle… and download the 'Mobile App'.
Donate: Google Pay or Phone Pay on 7979935554
Donate: Google Pay or Phone Pay on 7979935554
Previous Post

जंग सीमाओं पर ही नहीं, औरतों के शरीरों पर भी लड़ी जाती है

Next Post

झूठा और मक्कार है यूक्रेन का राष्ट्रपति जेलेंस्की

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

झूठा और मक्कार है यूक्रेन का राष्ट्रपति जेलेंस्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रिज़र्व बैंक की स्वायत्ता को कैसे खोखला किया गया ?

April 4, 2022

नाथूराम गोडसे

January 23, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.