Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को मंहगा कर किसका हित साध रही है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 7, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पेट्रोल-डीजल की मंहगाई मेहनतकश जनता का खून निचोड़कर कॉरपोरेट घरानों का खजाना भरता है.

मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को मंहगा कर किसका हित साध रही है ?
मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल को मंहगा कर किसका हित साध रही है ?

क्रूड ऑयल का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण 120 डॉलर तक पहुंच गया है लेकिन मजाल है कि पिछले दो-तीन महीनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी हुई हो ! कारण पांच राज्यों में चल रहे चुनाव. यानी चुनाव ही वह कारण है कि जिसके कारण मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ाया है.

इससे एक चीज पूरी तरह साफ हो जाती है कि विगत वर्षों में रोज-रोज बढ़ाये जा रहे पेट्रोल-डीजल के दामों का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के बढ़ने-घटने से तय नहीं होता बल्कि देश की जनता को लूटने खसोटने के लिए मोदी सरकार की नीतियों से तय होता है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

जब मोदी सरकार संकट में आने लगती है तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट जाता है, चाहे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का कीमत कुछ भी हो. ठीक उसी तरह जब यह मोदी सरकार संकट से बाहर रहती है तो पेट्रोल-डीजल का दाम घट जाता है, चाहे अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का कीमत कुछ भी हो.

अभी पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के कारण लोग मोदी सरकार के लिए खतरा बन कर उभरे हैं. मोदी सरकार इस बात को अच्छी तरह समझ रही है कि इन राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के चुनाव में अगर भाजपा हार जाती है तो केन्द्र में मोदी सरकार का बना रहना खासा मुश्किल हो सकता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर होने के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल का दाम चुनाव की घोषणा होने के बाद ही 90 रुपये लीटर पर अटकी हुई है.

लेकिन तेल कंपनियों ने वर्ष 2019-20 के औसतन 60.47 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 2020-21 में 44.82 डॉलर प्रति बैरल यानी 15.55 डॉलर कम दाम पर क्रूड खरीदा. इसके बावजूद उस दौरान दौरान पेट्रोल करीब 21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  लगभग 29 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया था.

लेकिन आज जब उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के साथ मतदान समाप्त हो जायेगा, लोगों को अंदेशा है कि पिछले कई महीनों से 90 रुपये पर ठहरी हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में मोदी सरकार उछाल लाने जा रही है, जो 150 से 200 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती है और मंहगाई के समर्थक इसके फायदे भी बताने लग जायेंगे.

पत्रकार गिरीश मालवीय लिखते हैं, पेट्रोल डीजल की महंगाई के लिए सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है, यह बात अच्छी तरह से समझ लीजिए. क्योंकि पिछली बार जब कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर तक गई तब पेट्रोल की रिटेल कीमत सिर्फ 65.76 रुपये थी. हम बात कर रहे हैं 2013 की, जब मनमोहन सरकार सत्ता में थी.

कल से पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने का जो सिलसिला शुरू होने वाला है उससे देश में महंगाई भयानक रूप से बढ़ने वाली है. सरकार के भोंपू बने हुए न्यूज चैनल और अखबार आपको बार-बार रूस युक्रेन युद्ध के कारण बढ़ी हुई कीमतों को सही ठहराने की कोशिश करेंगे. लेकिन आपको यह जान लेना चाहिए कि जब क्रूड की कीमत कम होती हैं तो पैट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं की जाती बल्कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर सरकार अपनी जेब भरने लग जाती हैं.

ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं है, पिछले साल की ही बात है. तेल कंपनियों ने वर्ष 2019-20 के औसतन 60.47 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले 2020-21 में 44.82 डॉलर प्रति बैरल यानी 15.55 डॉलर कम दाम पर क्रूड खरीदा. इसके बावजूद पिछले उस दौरान दौरान पेट्रोल करीब 21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  लगभग 29 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया.

यानि मोदी सरकार में जब क्रूड महंगा हुआ और तेल के दाम बढ़े तो आम लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन जब-जब सस्ता हुआ तो सरकार ने टैक्स बढ़ाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमाया.

मोदी सरकार में जब तेल के दामों को डी-रेग्युलेट किया गया, तब कहा गया था कि इससे आम लोगों को फायदा होगा. मोदी सरकार का दावा था कि इससे उपभोक्ता को सीधा लाभ मिलेगा. अगर तेल की कीमतें घटेंगी तो आपको सस्ता तेल मिलेगा और बढ़ेंगी तो आपको इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी.

लेकिन मोदी सरकार ने कभी भी कच्चे तेल के सस्ते दामों का लाभ जनता तक कभी पहुंचने नहीं दिया लेकिन जैसे ही दाम बढ़े तुरंत दाम बढ़ाए गए. जून 2014 में एक लीटर पेट्रोल पर साढ़े 9 रुपए और डीजल पर करीब साढ़े 3 रुपए एक्साइज ड्यूटी थी लेकिन आज मोदी सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 27.9 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 21.8 रुपए प्रति लीटर वसूल रही है. यानी आज भी एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर तिगुनी और डीजल पर लगभग 10 गुना ज्यादा है.

मोदी सरकार यदि चाहें तो अब भी ड्यूटी घटाकर कीमतों को कंट्रोल रख सकती हैं लेकिन वो ऐसा करेंगी नही क्योंकि उसे पता हैं कि बढ़ी हुई कीमतों को सही बताने के लिए उसके अंधभक्त जी जान लगा देंगे.

मंहगे पेट्रोल-डीजल के समर्थक लोगों को बरगलाने में कामयाब हो गये हैं कि मंहगा पेट्रोल-डीजल एक अच्छी चीज है. इससे केवल गाड़ी चलाने वाले लोग ही परेशान होंगे, तुम्हें क्या है ? लेकिन यह समझना होगा कि पेट्रोल-डीजल के मंहगे होते कीमत का सीधा संबंध रोजमर्रा की चीजों के दामों में भी बेतहासा बढ़ोतरी होगी क्योंकि वस्तुओं के ढुलाई की लागत बढ़ जायेगी. अभी चुनाव भी खत्म नहीं हुआ है लेकिन गैस सिलेंडर के दामों में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है.

भाजपा और मंहगाई के समर्थक लोगों को यह बताने में कामयाब हो गई है कि मंहगाई केवल कांग्रेसी काल में ही डायन थी, अब वह अम्मा बन गई है. जो लोगों को यह समझना होगा कि मंहगाई न तो डायन है और न ही अम्मा, शोषक वर्गों के हित में साधने वाला वह षडयंत्र है, जो लोगों का, खासकर मेहनतकश जनता का खून निचोड़कर कॉरपोरेट घरानों का खजाना भरता है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

शेन वार्न : क्रिकेट इतिहास के महानतम स्पिनर

Next Post

बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव एक मनोवैज्ञानिक हार है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव एक मनोवैज्ञानिक हार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्टालिन : मानवता के महान नेताओं में से एक के 144वें जन्मदिन का जश्न मनाये !

August 14, 2023

इनसाइड स्टोरी ऑफ विड्रवाल ऑफ़ अडानी FPO : सेबी बनी धृतराष्ट्र

February 2, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.