Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 20, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है ?
ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है ?

कुख्यात हत्यारा और देश के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य से तड़ीपार हुआ शख्स अमित शाह आज देश को बता रहा है कि क्या गलत है और क्या सही है. अब अमित शाह लोगों को ज्ञान दे रहा है और ज्ञान न लेने पर सीधा धमका भी रहा है कि ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है. इस हत्यारे को यह तक नहीं पता है कि रावण से ज्ञान लेने लक्ष्मण गया था या राम, वह अब लोकतंत्र पर राय सूझा रहा है. सुन लो भाई !

लोकतंत्र में, अगर वह सचमुच में है, तो देश के हर नागरिक को देश की जिम्मेदार हर संस्थानों से सवाल करने का हक है. सवाल का जवाब न देने पर उसको बेईज्जत करने का अधिकार है और अगर तब भी वह जवाब नहीं देता है तो उसे सत्ता से उखाड़कर फेंकने का भी अधिकार है. इसमें कोई भी संस्था अपवाद नहीं है. यहां तक की न्यायपालिका भी नहीं और सेना भी नहीं. क्योंकि लोकतंत्र में हर संस्था सीधे जनता के प्रति जवाबदेह होता है न कि जनता उस संस्था के प्रति.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को लगा कि लोकतंत्र खतरे में है तो उसने सीधे जनता को सम्बोधित किया, न कि किसी संस्था या संस्था प्रमुख को. हम जानते हैं कि ‘नरेन्द्र मोदी का नमक जनता खाती है और नरेन्द्र मोदी ने ही देश की जनता को पैदा किया है’, इसके बाद भी नरेन्द्र मोदी जनता के प्रति जवाबदेह है न कि जनता उसके प्रति. इसलिए लोकतंत्र में तमाम संस्था से जनता सवाल पूछ सकती है और उस संस्था को उसका जवाब देना होगा, चाहे वह ईवीएम ही क्यों न हो !

बहरहाल, हम यहां सीधे अमित शाह के ज्ञान की ओर आते हैं जिसमें उसने ईवीएम पर दो कौड़ी का अपनी ‘मूल्यवान’ लाय रखा है और लोगों को ललकारते और डराते हुए झूठ का पिटारा खोला है. बकौल अमित शाह सोशल मीडिया पर लिखते है –

ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है. अपनी संभावित हार से बौखलाई विपक्ष की यह 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठाकर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही है. इन सभी दलों की मांगों का कोई तार्किक आधार नहीं है और वह सिर्फ निजी स्वार्थ से प्रेरित है. मैं इन सभी पार्टियों से कुछ प्रश्न पूछना चाहता हूं.

प्रश्न-1: ईवीएम की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस, बसपा, सपा, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, आप, तेलगुदेशम पार्टी, वाम दल, राजद इत्यादि अधिकांश विपक्षी पार्टियों ने कभी न कभी ईवीएम द्वारा हुए चुनावों में विजय प्राप्त की है. जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर विजय प्राप्त की और हाल के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 4 राज्यों में सरकार बनायी, तब तो हमने ईवीएम पर प्रश्न नहीं उठाये. तो क्या यह माना जाए कि जब विपक्ष की विजय हो तो उन्होंने चुनाव जीता और जब हार हो तो उन्हें ईवीएम ने हरा दिया ? यदि उन्हें ईवीएम पर विश्वास नहीं है तो इन दलों ने चुनाव जीतने पर सत्ता के सूत्र को क्यों सम्भाला ?

प्रश्न-2: देश की सर्वाेच्च अदालत ने तीन से ज्यादा पीआईएल का संज्ञान लेने के बाद चुनावी प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप दिया है, जिसमें की हर विधानसभा क्षेत्र में पांच डब्ल्यूपीएटी को गिनने का आदेश दिया है, तो क्या आप लोग सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं ?

प्रश्न-3: मतगणना के सिर्फ दो दिन पूर्व 22 विपक्षी दलों द्वारा चुनावी प्रक्रिया में परिवर्तन की मांग पुर्णतः असंवैधानिक है क्योंकि इस तरह का कोई भी निर्णय सभी दलों की सर्वसम्मति के बिना सम्भव नहीं है.

प्रश्न-4: विपक्ष ने ईवीएम के विषय पर हंगामा छः चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद ही शुरू किया है. यह हंगामा विशेषकर एक्जिट पोल के परिणाम आने के बाद और तीव्र हो गया. मैं विपक्ष को बताना चाहता हूं कि एक्जिट पोल ईवीएम के आधार पर नहीं बल्कि मतदान के पश्चात मतदाता से प्रश्न पूछ कर किया जाता है. अतः एक्जिट पोल के आधार पर आप ईवीएम की विश्वसनीयता पर कैसे प्रश्न उठा सकते हैं ?

प्रश्न-5: कुछ समय पूर्व ईवीएम में गड़बड़ी के विषय पर प्रोएक्टिव कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने सभी को सार्वजनिक रूप से चुनौती देकर इसके प्रदर्शन का आमंत्रण दिया था, परन्तु उस चुनौती को किसी भी विपक्षी दल ने स्वीकार नहीं किया. इसके बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम को डब्ल्यूपीएटी से जोड़ कर चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी किया. वीवीपैट प्रक्रिया के आने के बाद मतदाता मत देने के बाद देख सकता है कि उसका मत किस पार्टी को रजिस्टर हुआ. प्रक्रिया के इतने पारदर्शी होने के बाद इस पर प्रश्न उठाना कितना उचित है ?

प्रश्न-6: कुछ विपक्षी दल चुनाव के परिणाम अनुकूल न आने पर हथियार उठाने और ‘खून की नदिया बहाने’ जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं. मैं कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को बताना चाहता हूं कि लोकतंत्र में ऐसी हिंसात्मक सोच और भाषा का कोई स्थान नहीं है. विपक्ष बताये कि ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान के द्वारा वह किसे चुनौती दे रहा हैं ?

सभी को पता है कि पश्चिम बंगाल को छोड़ कर सारे देश में मतदान पूरी तरह शान्तिपूर्वक संपन्न हुआ है. भारत के लोकतंत्र का इतिहास है कि 1977 से 2014 के सभी आम चुनावों में भारी परिवर्तन शांतिपूर्वक हुए जिससे देश के लोकतंत्र पर सारे विश्व की आस्था मजबूत हुई और देश का गौरव भी बढ़ा. अपने निहित स्वार्थ और पराजय को न मानने की मानसिकता के कारण विपक्ष चुनाव आयोग और देश के लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रहा है.

मेरा मानना है कि इस चुनाव का जो भी परिणाम आये उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए क्योंकि यह देश के 90 करोड़ मतदाताओं का जनादेश होगा. मैं देश की जनता से भी अपील करना चाहता हूं कि ईवीएम पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे प्रश्न सिर्फ भ्रान्ति फैलाने का प्रयास है, जिससे प्रभावित हुए बिना हम सबको हमारे प्रजातांत्रिक संस्थानों को और मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए.

एक हत्यारा जब झूठा प्रलाप करता है और देश की कोई भी संस्था उसका जवाब देने में खुद को सक्षम नहीं पाती है तो यह समझ जाना चाहिए कि देश में लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि लोकतंत्र खत्म हो चुका है. जैसाकि भाजपा के बड़े बड़े नेता देश के धर्मनिरपेक्षता की छवि को खत्म कर हिन्दू राष्ट्र बनाने की वकालत करता है और प्रधानमंत्री मंद-मंद मुस्कुराते हुए खामोश रहता है. जाहिर है देश में अब संविधान निर्मित लोकतंत्र का वजूद खत्म हो गया है और जैसा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ठा ने अपने भाषण में कहा है कि अब बुलडोजर चलेगा, कानून और न्यायपालिका ताक पर रख दिये गये हैं.

बहरहाल, हत्यारा अमित शाह के लिए तो लोकतंत्र एक मजाक की चीज है, अगर किसी में कहीं लोकतंत्र का जमीर जिन्दा हो तो वे इस विडियो को देख सकते हैं कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले एक पत्रकार को अमित शाह कि पुलिस किस हद तक लोकतंत्र का पाठ थाने के लॉकअप में पढ़ाया, इसे देखिए –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण नेपाल से खराब होते रिश्ते

Next Post

बीएसपी के परिणाम से बहुत ही दुःखी मिशनरी पीएचडी छात्र का चेतावनी पत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

बीएसपी के परिणाम से बहुत ही दुःखी मिशनरी पीएचडी छात्र का चेतावनी पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मौमिता आलम के ठंडे उत्तरों के पीछे खौलते सवालों की कविता

February 10, 2025

सीपीआई माओवादी के पांच महासचिवों का संक्षिप्त परिचय

September 19, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.