Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कलियुग के धर्मराज की सदेह कुम्भीपाक यात्रा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 24, 2022
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कलियुग के धर्मराज की सदेह कुम्भीपाक यात्रा
कलियुग के धर्मराज की सदेह कुम्भीपाक यात्रा

कलियुग के धर्मराज, 36 बरस तक राज कर-कर के ऊब गए थे. चहुं ओर विकास हो चुका था. पांडूराष्ट्र भी बन चुका था लेकिन जनता आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम रोती थी, फिर भर भर के गालियां देती थी, और भर भर के वोट भी. कब तक झेलते, सो वानप्रस्थ का फैसला कर लिया.

नियत तिथि और दिन के साथ अपने भाइयों सहित, सपत्नीक हिमालय की ओर बढ़े. यह उनका पुराना इलाका था. 35 साल तक भिक्षाटन यही किया था. पर इस बार आगे जाना था, बहुतई आगे.

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

तो बढ़ते गए. वनस्पति समाप्त हो गयी, बर्फ आ गई. चोटियों की चढ़ान तीखी हो गयी थी. कदम डगमगाने लगे और पांचाली फिसल कर गिर गयी.

सभी रूककर देखने लगे, पर धर्मराज ने पलटकर नही देखा – ‘बोले उसे पाप का फल मिला है.’

पत्रकार ने पूछा – ‘कौन सा पाप ?’

धर्मराज बोले – ‘उसे सम्पूर्ण कैबिनेट को एक बराबर प्रेम करना था, पर ये पगली मुझे औरो से ज्यादा चाहती थी. यही अपराध था उसका…

आगे जज गिरा. धर्मराज ने पलटकर नही देखा. बोले – ‘उसे पाप का फल मिला है.’

‘कौन सा पाप ?’ – पत्रकार ने पूछा

धर्मराज बोले – ‘उसे कानून के आधार पर फैसले देने थे, वह आस्था के आधार पर देने लगा. यही पाप था उसका.

आगे केंचुए भाई फिसल गये. धर्मराज ने पलटकर नही देखा. बोले- ‘उसे पाप का फल मिला है.’

‘कौन सा पाप ?’ – पत्रकार ने पूछा

धर्मराज बोले- ‘उसे लोकतंत्र और संविधान के प्रति वफादारी निभानी थी, वह मेरा वफादारी करता रहा. बस, यही पाप था उसका.’

आगे आईटी सेलिया खाई में गिरा. पत्रकार ने इस बार धर्मराज से कुछ नही पूछा. कुछ देर बाद वह खुद भी गिर गया. धर्मराज ने मन ही मन कहा –  ‘एक नम्बर के झुट्ठे थे ससुरे !’

विमान आ चुका था. संबित की बोर्डिंग को लेकर थोड़ी बहस हुई. इसी बेचारे ने अब तक साथ निभाया था, कैसे छोड़ जाते ! लेकिन फिर विमान में स्पेस कम होने के कारण धर्मराज ने बोर्डिंग के लिए खुद का चयन किया और उड़ गए. स्वर्ग जाना तय था. 70 सालो में पहली बार कोई सदेह स्वर्ग जा रहा था.

विमान एयरपोर्ट पर उतरते ही धर्मराज ने आदत के अनुसार शून्य में हाथ हिलाना शुरू कर दिया कि तभी नर्क के पहलवानों ने उनमें बेड़ियां डाल दी.

एक लकड़ी में हाथ पैर बांधकर टांगा, और उठाकर ले गए एक भवन में. ‘कुम्भीपाक’ का बोर्ड लगा था. अंदर ले गए, वहां नाली की गैस का भट्ठा लगा था. ऊपर कड़ाही में तेल ख़ौल रहा था, जैसे किसी युवा ने पकौड़े तलने की तैयारी की हो. पहलवान उसमें फेकने को थे ही कि घबराहट में धर्मराज चिल्लाए –

– ‘अरे, मेरा कुसूर क्या है ??’

– ‘सृष्टि का सबसे विशालतम झूठ तुम्हीं ने बोला था न ??’ एक पहलवान भौहे ऊंची की – ‘कि अच्छे दिन आने वाले हैं..!!’

  • मनीष सिंह

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भीख मांगता हुआ साधु – यही भारत का भविष्य है

Next Post

निजीकरण के कारण बढ़ती बिजली दर, बिकती बैंकें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

निजीकरण के कारण बढ़ती बिजली दर, बिकती बैंकें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बांग्लादेश से आदर्श संबंध : जब सरकार ही आदर्श बोल रही है तो हम आप क्या बोलेंगे ?

October 29, 2021

सबसे बड़ी अंतरात्मा की आवाज होती है….!

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.