Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मूल्यों के मरने पर जनमती हैं मूर्तियां

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 13, 2022
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मूल्यों के मरने पर
जनमती हैं मूर्तियां
अबकी बारी आपकी
प्रभु!
सरयू तट स्थापित होंगे
रुपए दो सौ करोड़ में
दुनिया भर में खड़ी
गगनचुंबी प्रतिमाओं की
नींव में दफ़्न हैं
सिद्धांत महापुरुषों के
पढ़ा है
आपके महल में भी थीं
प्रतिमाएं पूर्वजों की
पर इतनी भव्य तो नहीं
रघुवंशियों को प्रिय थी प्रजा
प्रतिमा नहीं
किंतु प्रजातंत्र में
प्रजा सिर्फ मतदाता
निर्णायक है सत्ता
और दंश सत्ता का
कौन जानेगा आपसे अधिक
किशोरावस्था में
ऋषियों की रक्षा
राक्षसों के संहार को
पठाए गए वन
राज्याभिषेक की जगह
चौदह वर्ष का वनवास
लौटने पर
सत्ता तो मिली
सीता चली गई
छली सत्ता के समक्ष
कितने असहाय थे आप
कि अंततः शरण ली
सरयू मैया की गोद में
उसी के तट
फिर उभारेंगे
गगनचुंबी प्रतिमा आपकी
शायद उतनी ऊंचाई से
देख पाओगे
दवाओं के अभाव में मरते
दुधमुंहे बच्चों को
शिक्षकों सुविधाओं के अभाव
भटकते लव कुशों को
धरती में प्रतिदिन समाती
सीताओं को
और रामनामी ओढ़े
रावणों को
मैं सोच सकता हूं
कितने असहाय होंगे
इस बार आप
अब तो
डूबने भर को
पानी भी नहीं होगा सरयू में
फिर भी
मैं रहूंगा आपके साथ
हर हाल में
भीतर की श्रद्धा मर जाती है
तब बाहर बनती हैं
मूर्तियां
विशालकाय

  • हूबनाथ पांडे

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अमेरिका कितना भरोसेमंद ?

Next Post

पागल हो जाने से पहले सोचिए और अपने बच्चों को उन्मादी होने से बचा लीजिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

पागल हो जाने से पहले सोचिए और अपने बच्चों को उन्मादी होने से बचा लीजिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘देश नहीं बिकने दूंगा’ कहने वालों ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों को बेचने की लिस्ट जारी की

March 14, 2022

सत्ता में बने रहने के लिए मोदी कोई भी कदम उठा सकते हैं ?

October 10, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.