Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भीषण गर्मी में एयर वॉशर न चलाए जाने के कारण बेलसोनिका में प्लांट के अंदर मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 15, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भीषण गर्मी में एयर वॉशर न चलाए जाने के कारण बेलसोनिका में प्लांट के अंदर मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन
भीषण गर्मी में एयर वॉशर न चलाए जाने के कारण बेलसोनिका में प्लांट के अंदर मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन

भीषण गर्मी में एयर वॉशर न चलाए जाने के कारण बेलसोनिका में प्लांट के अंदर मज़दूरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगपत्र को अपने पीठ पर चिपकाकर काम किया. इस मांगपत्र पर लिखा था –

हम इंसान हैं जानवर नहीं, गर्मी हमें भी लगती है. 1 अप्रैल से कम्पनी बॉश के अनुसार एयर वॉशर चलाए जायें. एक मजदूर की नौकरी पर हमला, सब मजदूरों के नौकरी पर हमला, नौकरी पर हमला यानी पेट पर लात बर्दाश्त नहीं. एयर वॉशर चलाओ या शॉप फ्लोर पर प्रबंधन 8 घंटे मौजूद रहे. खुद के लिए एसी और हमारे लिए एयर वॉशर बंद, खून पसीने से सींचा और अब नौकरी से हटाने की धमकी कब तक बर्दाश्त करेंगे. प्रबंधन उकसावे पूर्ण कार्यवाहियां बन्द करें – बेलसोनिका यूनियन, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

वर्कर्स युनिटी वेबसाइट के अनुसार अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुज़ुकी की कंपोनेंट मेकर कंपनी बेलसोनिका प्रा. लि. में शुक्रवार की सुबह मज़दूरों ने प्लांट के अंदर ही प्रदर्शन किया. मज़दूरों ने अपनी पीठ पर एक पर्चा चिपका कर काम करने का फैसला किया, जिसमें एक अप्रैल से एयर वॉशर न चलाए जाने और घरेलू जांच बिठा कर छंटनी करने की कोशिशों की निंदा की.

दिन की पहली शिफ़्ट शुरू होते ही सारे मज़दूरों ने अपनी शर्ट पर इस पर्चे को टांक लिया था और लंच करने के लिए जाने से पहले इसे कंपनी के एमडी की मेज पर रख दिया. बेलसोनिका यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस बार इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है, जो पिछले सवा सौ सालों में भी नहीं पड़ी, लेकिन प्लांट में अभी तक एयर वॉशर नहीं चलाए गए. शॉप फ्लोर पर इतनी भीषण गर्मी में मज़दूर काम करने के लिए मजबूर हैं.

पर्चे में लिखा है कि कंपनी बॉस के ही निर्देश पर हर साल एक अप्रैल से ही एयर वॉशर चलाए जाते हैं, लेकिन इस बार अभी तक इसे नहीं चलाया गया है. हालांकि मज़दूरों का कहना है कि बीते तीन सालों से यही हाल है और इस दौरान कभी भी समय पर एयर वॉशर नहीं चलाए जा रहे.

मज़दूरों का आरोप है कि ये  बीते लॉकडाउन में जो मज़दूर कंपनी नहीं ज्वाइन कर पाए थे, उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित कर उन्हें निकालने की साज़िश रची गई और उसके बाद कई मज़दूरों पर दस्तावेज चेकिंग के लिए जांच बिठा दी गई. यहां तक कि कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान ही नीम ट्रेनी और अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है और कैजुअल मज़दूरों को पड़े पैमाने पर निकाल दिया जाता है.

मज़दूरों का कहना है कि कंपनी में नौकरी से निकाल देने का एक डर कायम किया जा रहा है और मज़दूरों की एकजुटता तोड़ने के लिए नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है.

बेलसोनिका यूनियन के महासचिव अजीत सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में मज़दूर अपना खून पसीना एक कर उत्पादन करता है और कंपनी को आगे ले जाता है लेकिन प्रबंधन की हर कोशिश इससे उलट होती है. इतनी भीषण गर्मी जब मैनेजमेंट की पूरी टीम एयरकंडीशन में बैठी है मज़दूर शॉप फ्लोर पर बिना बुनियादी एयर वॉशर के ही काम कर रहे हैं. ऐसे में दुर्घटना होने, सेहत बिगड़ने आदि की ख़तरा बरकरार है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अब लोकतंत्र फौजी बूटों और संगीनों से नहीं बिल्कुल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से नष्ट किया जाता है

Next Post

निजी चिकित्सा प्रणाली के लूट और बदइंतजामी का जीताजागता नमूना पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

निजी चिकित्सा प्रणाली के लूट और बदइंतजामी का जीताजागता नमूना पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सनक से देश नहीं चलते !

December 14, 2019

माया से बाहर निकलो और धर्म के लिए वोट करो क्योंकि हिन्दुराज में हिंदुत्व ही खतरे में है … !

October 25, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.