Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

भाजपा मंदिर भी तोड़ती है, मस्जिद भी और गिद्ध मीडिया दंगा भड़काती है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 23, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भाजपा मंदिर भी तोड़ती है, मस्जिद भी और गिद्ध मीडिया दंगा भड़काती है
राजस्थान के मंदिर पर चला बुलडोजर : भाजपा मंदिर भी तोड़ती है और मस्जिद भी, मीडिया दंगा भड़काती है
कृष्ण कांत

कल अचानक गोदी मीडिया ने खबर चलाना शुरू कर दिया कि राजस्थान के अलवर में एक पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया है. गोदी मीडिया को जहर फैलाने का सामान मिल जाए तो उत्साह में आकर ‘बुलडोजर पर चढ़ जाता है.’ कहा जाने लगा कि कांग्रेस का सेकुलरिज्म हिंदू विरोधी है. अब इस मंदिर को गिराए जाने की कहानी सुनिए.

वसुंधरा सरकार के समय राजस्थान में जयपुर मेट्रो के रूट पर लगभग 150 मंदिर तोड़े गए थे. उसी समय भाजपा नेता सत्येंद्र सैनी ने अलवर के इस मंदिर को ​हटाने के लिए कलेक्टर को चिट्ठी लिखी. यानी यह प्रस्ताव वसुंधरा सरकार के वक्त ही आ चुका था.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

अलवर की राजगढ़ नगरपालिका में बीजेपी का कब्जा है. 34 सदस्य भाजपा के हैं और 1 सदस्य कांग्रेस का है. इस नगरपालिका में मंदिर को गिराने का प्रस्ताव आया. इस नगरपालिका का अध्यक्ष भाजपा नेता सतीश गुहारिया है. कांग्रेस का एक सदस्य विरोध में था. सतीश गुहारिया ने अपने बहुमत का दुरुपयोग किया और मंदिर को गिराने का प्रस्ताव पास करा लिया गया. नगर​पालिका ने कल यह मंदिर गिरा दिया.

मंदिर गिराते ही भाजपा का आईटी सेल सक्रिय हो गया कि गहलोत ने जहांगीरपुरी में मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का बदला लिया. कांग्रेस हिंदू विरोधी है, आदि इत्यादि. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए दिल्ली में बुलडोजर किसने चलवाया ? भाजपा ने. अलवर में बुलडोजर किसने चलवाया ? भाजपा ने. यहां मस्जिद पर बुलडोजर चला. वहां मंदिर पर बुलडोजर चला. गोदी मीडिया ने तथ्य देखे बगैर मोर्चा खोल दिया.

भाजपा के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पहले बयान दिया कि अलवर में मंदिर गिराकर भाजपा के बोर्ड ने गलती की है. उसके बाद उन्हें दिल्ली से डांट पड़ी होगी तो पलट गए और कहने लगे कि कांग्रेस ने गिराया है, कांग्रेस हिंदू विरोधी है.

भाजपा हिंदुओं को हिंदू नहीं बना रही है, उल्लू बना रही है. लोगों को लड़ाने और जनता के बीच बंटवारा फैलाने के लिए भाजपा मंदिर पर भी बुलडोजर चलवाती है और मस्जिद पर भी. जिस भाजपा राज में बनारस में कई दर्जन मंदिर तोड़े गए, जिस भाजपा के राज में राजस्थान में 150 मंदिर तोड़े गए, वही भाजपा अपने नगर निकाय में मंदिर तोड़कर हिंदू मुलसमान मुद्दा बनाती है.

अगर भाजपाई राज में अतिक्रमण हटाना प्रशासनिक काम है तो बाकी सरकारों में ऐसा होने में क्या बुराई है ? लेकिन भाजपा झूठ और जहर फैलाने के लिए ही काम करती है. यह पार्टी नहीं है, यह विभाजनकारी तत्वों का खतरनाक समूह है, जिसके शिकार हिंदू भी हैं और मुसलमान भी. भाजपा हर दिन इस देश में जहर की खेती कर रही है और गोदी मीडिया उसे सींच रहा है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

क्या आप हिन्दू राष्ट्र की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं ?

Next Post

वो सुब्ह हमीं से आएगी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

वो सुब्ह हमीं से आएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

माओवादी नेतृत्व में बदलाव : कितनी उम्मीद, कितनी बेमानी

February 11, 2019

हाथ से फिसलता यह मुखौटा लोकतंत्र भी

July 25, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.