Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अयोग्य प्रधानमंत्री देश-विदेश में संवाददाता सम्मेलन तक नहीं कर पाता !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 5, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अयोग्य प्रधानमंत्री देश-विदेश में संवाददाता सम्मेलन तक नहीं कर पाता !
अयोग्य प्रधानमंत्री देश-विदेश में संवाददाता सम्मेलन तक नहीं कर पाता !
विष्णु नागर

इस देश के नागरिक के नाते यह बात आहत करनेवाली थी कि जर्मनी के साथ हुए समझौतों के बाद जर्मन चांसलर के साथ उनका एक संवाददाता सम्मेलन तय था. वह हुआ मगर मोदी जी के इनकार के कारण सवाल पूछना स्थगित रखा गय. उन्होंने अपना लिखित बयान पढ़ा बस. जो बाइडेन के साथ संवाददाता सम्मेलन के मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ था. इसे क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कहेंगे ?

मोदी जी वैसे तो 56 इंची हैं मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बेहद डरते हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद मई, 2019 में उन्होंने भाजपा के बैनर तले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, मगर उसमें भी भाषण-सा दिया था सरकार की उपलब्धियों के बारे में मगर संवाददाताओं के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया था. यानी पहले से तय स्क्रिप्ट के बाहर वह कुछ बोल नहीं सकते.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

यह बात चुभती है कि दुनिया के इतने बड़े लोकतांत्रिक कहे जाने वाले देश का प्रधानमंत्री इतना अयोग्य है कि देश-विदेश में संवाददाता सम्मेलन तक नहीं कर पाता. आजाद भारत के वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं. इस कारण उनकी हंसी भी उड़ती है. उनकी हंसी उड़ना यानी देश की हंसी उड़ना है, जिसके लोकतंत्र को उन्होंने पहले ही मजाक बना कर रख दिया है.

मुझे याद है कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमेरिका जाकर न्यूयॉर्क में बहुत आत्मविश्वास के साथ संवाददाता सम्मेलन किया था और बेहतरीन ढंग से जवाब दिये थे. नरसिंह राव प्रधानमंत्री जैसे भी हों, सवालों का जवाब देते थे. उन्होंने किसी देश के प्रधानमंत्री के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद संवाददाता सम्मेलन करने का नियम बनाया था.

उसमें सीमा यह रखी गई थी कि इसमें केवल उस देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर ही सवाल किए जा सकते थे. अटल बिहारी वाजपेयी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, गुजराल साहब आदि आदि भी संवाददाता सम्मेलन करते थे. अक्सर ऐसे संवाददाता सम्मेलन विज्ञान भवन में होते थे, जो देश-विदेश के संवाददाताओं से भरे होते थे.

मनमोहन सिंह के समय संवाददाता के रूप में उनके साथ मुझे चीन-जापान यात्रा पर उनके. साथ जाने का मौका मिला था. वापसी में उन्होंने हवाई जहाज के अंदर देश-विदेश से संबंधित तमाम सवालों के जवाब दिये, वही जिनके बारे में कहा जाता था कि वह मौनीबाबा हैं!

जर्मनी में भी प्रधानमंत्री कह सकते थे कि वह द्विपक्षीय संबंधों तथा ताजा समझौतों पर ही सवालों के जवाब देंगे. ऐसा ही अमूमन होता भी है मगर मोदी जी को यह भी मंजूर नहीं था. शायद उनकी खुद इस मामले पर पकड़ न हो. अफसरों ने समझौते तैयार किए, विदेश मंत्री ने उन पर मोहर लगाई. इन्होंने समारोहपूर्वक हस्ताक्षर कर दिए. फोटो खींच गया प्रसारित हो गया, इनका काम हो गया !

हम देख ही चुके हैं कि पिछले दिनों मोदी-यूक्रेन शिखर वार्ता का जो लाइव वीडियो जारी किया गया था, उसमें भी वह टेलिप्रांप्टर से पढ़कर बोल रहे थे. लग ही नहीं रहा था कि दो देशों के प्रमुख बातचीत कर रहे हैं.

एक उनकी अयोग्यता यह भी है, जो बरसों पहले वरिष्ठ पत्रकार करण थापर से टीवी इंटरव्यू में जाहिर हुई थी कि असुविधाजनक सवाल के आते ही वह बीच में इंटरव्यू छोड़कर चले गए थे. एनडीटीवी के एक संवाददाता को वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने साथ हवाई जहाज से ले गये थे. उसके सवालों से इतने खफा हुए कि उसे साथ ले जाने से मना कर दिया. कहा कि इसके लिए कार का प्रबंध कर दो. वह उस सरकारी कार से नहीं गया. अपनी कंपनी की ओर से कार लेकर वापस गांधी नगर आया.

इतने बड़े देश को एक प्रधानमंत्री गोदी मीडिया के सहारे देश चला रहा है और असहमति को यथासंभव कुचल रहा है. प्रेस स्वतंत्रता के मामले में हम नीचे से नीचे पायदान पर पहुंचते जा रहे हैं. गोदी मीडिया के एंकरों को कभी-कभी दिये गये साक्षात्कार प्रायोजित हैं, यह साफ झलकता है. इसके द्वारा फैलाई गई नफरत, झूठ और जीहुजूरी हास्यास्पदता की सारी सीमाएं लांघ चुकी है.

इस मीडिया के खिलाफ कभी कोई केस नहीं होता मगर एक फेसबुक पोस्ट, एक ट्विट पर गुजरात के विधायक को पकड़कर असम ले जाया जाता है और वह एक केस में छूट जाता है तो दूसरे में फंसा दिया जाता है. इस देश की सरकार को असहमति नहीं चाहिए और मजे की बात यह है कि हम लोकतांत्रिक देश माने और मनवाये जाते हैं.

Previous Post

कार्ल मार्क्स की कविता : जीवन लक्ष्य

Next Post

कार्ल मार्क्स का जन्मदिन – कार्ल मार्क्स की लोकप्रियता का रहस्य

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कार्ल मार्क्स का जन्मदिन - कार्ल मार्क्स की लोकप्रियता का रहस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आम आदमी के साथ गद्दारी करते अन्ना हजारे

April 21, 2017

हमारी पार्टियों के लिए बेरोज़गारी कोई मुद्दा है ?

March 23, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.