Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अखिल भारतीय मंदिर-बुलडोजर अभियान और दिमाग की तालाबंदी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 9, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘यदि कभी हमें यह दिखे कि डाकुओं का एक दल खूब तरक्की कर रहा है तो ऐसे सच के आधार पर हम कतई यह सिद्धांत नहीं बना सकते कि डकैती डालना ही उन्नति का उपाय है.’

– रबीन्द्र नाथ टैगोर

विष्णु नागर

यह समाज लगता है पगला चुका है. आज पढ़ा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से डेढ़ गुना बड़ा रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण में बन रहा है. स्कूल बनाना, अस्पताल बनाना और उन्हें ठीक से चलाना छोड़कर यह समाज और सरकार उससे बड़ा वह और उससे बड़ा वह बनाने में लगी है. फिर खबर आएगी कि उससे बड़ा वह और उससे भी बड़ा वह बन रहा है. जो समाज आस्था के नाम पर धन की ऐसी निर्मम बर्बादी कभी यहां और कभी वहां करता रहेगा, वह निश्चय ही गड्ढे में जाएगा और एक दिन डूब जाएगा. तब ये मंदिर बनाने वाले बचाने नहीं आएंगे.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

हर शहर, हर गांव में राममंदिर, हनुमान मंदिर, कृष्ण मंदिर है. हर खाते-पीते हिंदू के घर में ऐसे मंदिर स्थापित है. हर हाउसिंग सोसायटी में मंदिर बनाने की होड़ है. मंदिर-मस्जिद बड़ी और बड़ी बनाने से भारत का गौरव नहीं बढ़ता. कोई भी देशी विदेशी, जिसमें थोड़ा भी विवेक बचा है, वह यह सब देखकर दु:खी होगा या हंसेगा.

हिंदी पट्टी में आज भी बिहार की हालत सबसे खराब है मगर वहां विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनाने की होड़ है. सवाल करो तो आस्था पर चोट कर रहे हैं, सांप्रदायिक वैमनस्य फैला रहे हैं. सोचो, अगर सोचने की सामर्थ्य बाकी हो तो यह कर क्या रहे हो ? कौन इसे बढ़ावा दे रहा है ? संपन्न समाज ऐसी प्रतियोगिताओं में नहीं पड़ते. तुम बनाते रहो, यह सबसे वे बिल्कुल परेशान नहीं हैं. उनकी नाक इससे कट नहीं रही है. वे हथियार बना कर मुनाफा कमाएंगे. तुम उनसे हथियार खरीदोगे और देश में मंदिर-मस्जिद बनाओगे. यह हो क्या रहा है ? सारा विवेक हम गंवा चुके हैं क्या ?

आजकल मोदी जी से अधिक देश में बुलडोजर जी की चर्चा है. दिलचस्प यह है कि मोदी जी को इससे ईर्ष्या नहीं है. यह उनके व्यक्तित्व की ‘गहराई’ को दिखाता है. मोदी जी तो ‘यूरोप विजय’ करके स्वदेश विजय के लिए पुनः आ चुके हैं. उधर बुलडोजर जी भी अपनी ‘विजय यात्रा’ पर निकल चुके हैं. उनके दौरे का कार्यक्रम भी सामने आ चुका है. दिल्ली में कहां-कहां, कब-कब वे पदार्पण करेंगे, इसका नौ दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के अखबारों आदि पर प्रकाशित हुआ था. यह दौरा मोदी जी की यूरोप यात्रा से किसी भी सूरत में कम महत्वपूर्ण नहीं होगा.

मोदी जी कि तरह बुलडोजर जी ने भी तय किया है कि वह यात्रा के बाद कोई प्रेसवार्ता नहीं करेंगे, केवल वक्तव्य जारी करेंगे. वैसे योजनानुसार अभी तक उनका तीन दिन का कार्यक्रम संपन्न हो जाना था मगर सुरक्षा प्रबंधों के अभाव में वह कल से अपनी यात्रा चर्चित शाहीनबाग से आरंभ करेंगे (बेचारों का दुर्भाग्य कि फिलहाल अदालत आड़े आ गई). उनके लिए भी उतने ही सुरक्षा प्रबंध होंगे, जितने मोदी जी के लिए होते हैं. फर्क यह है कि मोदी जी पिछले आठ सालों में कभी शाहीनबाग नहीं आए मगर बुलडोजर जी आ रहे हैं.

कुछ कहते हैं कि जहां-जहां मोदी जी को दिल्ली में नहीं जाना चाहते, वहां-वहां बुलडोजर जी भेजे जा रहे हैं, ताकि प्रधानमंत्री जी पर कुछ इलाकों को उपेक्षित छोड़ देने का आरोप न लगे. इतनी दयानतदारी वह दिखा रहे हैं. ऐसी उदारता आजकल ढूंढें भी नहीं मिलती ! एक तरह से उनका कर्तव्य भी बनता है कि वह दिल्ली में रहने का कर्ज उतारने के लिए कम से कम इतना तो करें ! सभी इलाकों के लोगों का किसी न किसी रूप में खयाल रखें.

इसे नगर निगम चुनाव की तंगनजरी से देखना गलत होगा. मोदी जी तंगनजरी के सख्त खिलाफ हैं. गरीबों-अल्पसंख्यकों का तो वह विशेष खयाल रखते आए हैं कि उन्हें किसी प्रकार का कष्ट न हो. खुद बड़ी से बड़ी तकलीफ़ सह लेंगे मगर उनके किसी कदम से किसी चींटी को भी तकलीफ़ हो जाए तो उन्हें रात भर नींद नहीं आती. वैसे भी मोदी जी ने संविधान की शपथ ली है, इसलिए वे सबकुछ भूल सकते हैं मगर सबका साथ, सबका विकास वह भूल नहीं सकते. उनके अपने तरीकें हैं ऐसा करने के.

अब जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिया गया है, उसका भी और विकास करना है तो कैसे करें ? उस पर बुलडोजर चलवाकर करते हैं. जिसे सरकार या नगरपालिका-नगरनिगम ने दुकान चलाने का अधिकार दिया है, उसका भी इसी पद्धति से विकास करते हैं. विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. कोई इससे वंचित रह जाए, यह उन्हें सहन नहीं. चाहे इसके लिए एलआईसी को घाटे में क्यों न बेचना पड़ जाए !

वैसे अभी केवल दक्षिण दिल्ली के दौरे का कार्यक्रम ही सामने आया है. जरूरी नहीं, पूरी दिल्ली का कार्यक्रम इसी प्रकार प्रकाशित हो. वह औचक दौरा करने के पक्ष में अधिक रहते हैं, जैसा कि आपने दिल्ली में भी पहले देखा है. दृष्टिकोण यह है कि ऐसा न हो कि कोई गरीब अपना सामान बुलडोजर जी की निगाह से बचा ले और विकास से वंचित रह जाए वरना औचक निरीक्षण का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा. बिस्किट, टॉफी, पानमसाला, फल, सब्जी, ठंडे पानी, कोकाकोला आदि की बोतलें लोग सुरक्षित घर ले जाएं ! रेहड़ी बचा लेंं. खोखा बचा लें. साइकिल बचा लें. प्लास्टिक की शीट, टेबल सब बचा लें तो सबका साथ, सबका विकास कैसे होगा ?

बुलडोजर जी उनमें हैं, जो कठिन परिश्रम और में विश्वास रखते हैं. कोई उनके काम को आसान बना दे, यह उन्हें पसंद नहीं. वह खतरों के खिलाड़ी हैं. यही वजह है कि अभी वह इतनी चर्चा में हैं. उन्हें कुछ बचने नहीं देना है. बचाओगे तो फिर से 300-500-700 की रोज की कमाई करना शुरू कर दोगे. रोटी रोज खाने लगोगे. बच्चों को स्कूल भेजने लगोगे. बच्चों के लिए बड़े सपने देखने लगोगे. ये गलती बुलडोजर जी करने नहीं देंगे. आखिर मोदी जी के कल्याणकारी राज्य के सच्चे प्रतिनिधि जो हैं !

और अब बुलडोजर जी शुद्ध सांप्रदायिक भी नहीं रहे. वह सेकुलरिज्म की रक्षा के लिए भी सन्नध्द हैं. बुलडोजर रवि गुप्ता की पान की दुकान पर भी सफाया करने जाते हैं और अनुज कुमार की गुमटी पर भी. और बाकी किन किन की गुमटियों, घरों, धर्मस्थलों पर आमतौर पर चलता है, यह बताने की जरूरत नहीं. इससे सिद्ध है कि न बुलडोजर हिंदूवादी है, न वह जिनके प्रतिनिधि हैं. इसी कारण उनका प्रमोशन हुआ है. पहले उनका दायित्व उत्तर प्रदेश तक सीमित था, अब अखिल भारतीय है. तो आइए बुलडोजर जी शाहीनबाग. आप और प्रसिद्ध हो जाइए ! बस इतना खयाल रखिएगा कि आपका सीना 57 इंची न हो जाए !

दिमाग की तालाबंदी

सरकार इस बात से बहुत परेशान थी कि लोग दिमाग का इधर अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं, जबकि यह उसका विशेषाधिकार है. इस कारण विकास के काम में बाधा पड़ रही है, जबकि सरकार का कहना है कि वह सबकुछ लोगों के लिए कर रही है, अपने लिए नहीं. विकास के दुश्मन, देश के दुश्मन हैं. सरकार के सामने दो विकल्प थे- या तो वह विकास से पीछे हट जाए या लोगों के दिमाग की तालाबंदी कर दे !

विकल्प कठिन थे. जहां तक सरकार का सवाल है, वह लोगों का सांस लेना रोक सकती थी मगर विकास नहीं रोक सकती थी. अब रास्ता एक ही बचा था- दिमाग की तालाबंदी. क्या सरकार इसमें सफल हुई ? समाचारों और विज्ञापनों से लगता है कि सरकार सफल हुई.

मुझे मालूम है कि सरकार-विरोधी, इन सरकारी समाचारों और विज्ञापनों पर भरोसा नहीं करते है. इनकी वजह से सरकार के करोड़ों रुपये के विज्ञापन बर्बाद हो रहे हैं और ये हैं कि इन्हें इसकी परवाह नहीं है. सरकारी धन, तुम्हारे कारण बर्बाद हो रहा है, यह तो सोचो !

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

माओवादियों की जनताना सरकार का संविधान और कार्यक्रम

Next Post

स्वर्ग का रास्ता

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

स्वर्ग का रास्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारत की क्रांति के आदर्श नेता व भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ. अक्किराजू हरगोपाल (साकेत) एवं उनके एकमात्र पुत्र ‘मुन्ना’ की शहादत

November 12, 2024

मनीष मंडल : IGIMS के आकाश पर मंडराता गिद्ध

June 16, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.