Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कैम्प बनाना, जनता पर दमन करना, फर्जी एनकाउंटर, गरीब आदिवासियों को आपस में लड़ाना बंद करो

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 19, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कैम्प बनाना, जनता पर दमन करना, फर्जी एनकाउंटर, गरीब आदिवासियों को आपस में लड़ाना बंद करो
कैम्प बनाना, जनता पर दमन करना, फर्जी एनकाउंटर, गरीब आदिवासियों को आपस में लड़ाना बंद करो

बड़े पैमाने पर पुलिसिया कैम्प बनाना, जनता पर दमन करना, फर्जी एनकाउंटर में निर्दोष लोगों की हत्या करना, गरीब आदिवासियों को आदिवासियों के ही खिलाफ भड़काकर उसके हाथों में रायफल थमा कर आपस में लड़ाना और जनता की न्यायोचित आन्दोलन को कुचलना ही आज भारत सरकार की नीति बन गई है ताकि अंबानी-अदानी जैसे कॉरपोरेट घरानों की सम्पत्तियों में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी होती रहे और सारा देश इन गिने चुने कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बन जाये.

अभी ‘बस्तर फाइटर्स’ के नाम से गठित एक पुलिसिया गैंग का निर्माण किया जा रहा है, यह ठीक सलवा जुडूम और डीआरजी जैसे प्रतिक्रियावादी तत्वों की जमात की तरह है, जिसके माध्यम से भारत सरकार अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे आन्दोलनकारियों को कुचलने के लिए तैयार कर रही है क्योंकि बदनाम सलवाजुड़ुम के हत्यारों को माओवादियों के सहयोग से जनता ने नकार दिया तो वही डीआरजी भी आखिरी सांसें गिन रहा है. तो अब नये सिरे से भारत सरकार ने ‘बस्तर फाइटर’ नाम से एक नये गैंग का सुत्रपात किया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

‘बस्तर फाइटर्स’ जैसे गैंग का गठन

दैनिक भास्कर के खबर के अनुसार अपने अधिकारों और सम्मान के लिए माओवादियों के सहयोग से लड़ रहे आदिवासी समुदाय को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव समेत सात जिलों में तीन-तीन सौ की संख्या में ऐसे अपराधिक तत्वों को ‘बस्तर फाइटर’ बता कर आदिवासियों पर हमले तेज करने की कवायद नये सिरे से की जा रही है.

बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. खबरों के अनुसार बस्तर जिले में बस्तर फाइटर्स की भर्ती की विशेष बात यह है कि इसमें संभाग के हर जिले में स्थानीय युवाओं को ही मौका दिया जा रहा है. ऐसे में जिन युवाओं ने नक्सलवाद का दंश झेला है और नक्सलवाद के दर्द को करीब से देखा है, वे ही युवा अब नक्सलियों के खिलाफ हथियार उठाएंगे.

अफसरों का कहना है कि चूंकि इन भर्तियों में स्थानीय युवा आ रहे हैं ऐसे में अब बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई ज्यादा आसान होगी. यानी बड़ी संख्या में आदिवासियों पर हमले किये जायेंगे क्योंकि ये स्थानीय ‘फाइटर’ को स्थानीय बोली-भाषा के साथ-साथ भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी तो है ही साथ ही साथ युवाओं को यह भी पता है कि कौन सा इलाका नक्सलियों का है और किस इलाके में कैसे काम करना है, इसका फायदा फील्ड में मिलेगा ही.

खबरों के अनुसार, बस्तर फाइटर्स भर्ती के लिए गांवों के बजाय शहरी इलाकों से ज्यादा आवेदन आए हैं, खासतौर पर जो जिले हाईवे से सटे हैं, वहां से सबसे ज्यादा आवेदन पहुंचे हैं. बस्तर फाइटर्स में भर्ती होने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन कांकेर जिले से पहुंचे हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर कोंडागांव जिला है, धुर नक्सल प्रभावित इलाकों से भी हजारों युवाओं ने आवेदन दिए हैं.

दरअसल बस्तर फाइटर में शहरों के गुमराह, बेरोजगार, जड़ से उखड़े हुए अपराधिक तत्वों की बड़ी जमात को इकट्ठा कर आदिवासियों पर हमले के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसी ही कोशिश सलवाजुड़ुम और डीआरजी जैसे हत्यारी गिरोह को खड़ाकर भारत सरकार ने पहल की थी, जिसे संघर्षरत आदिवासियों और देश की जनता ने खत्म कर दिया था, अब एक बार फिर वही कोशिश की जा रही है.

आदिवासियों पर ड्रोन और रसायनिक बमों से हमला

‘बस्तर फाइटर्स’ के नाम से गठित यह नया गैंग का निर्माण आदिवासियों पर हमले की जिस भयानक रणनीति के तहत किया गया है, उसमें बस्तर में आदिवासियों के खिलाफ पुलिसिया गिरोह की आक्रामकता तब और भयावह हो जाती है जब पुलिसिया गिरोह अब ड्रोन की मदद से आदिवासियों के ठिकाने पर बमबारी कर रहे हैं, रासायनिक बमों का इस्तेमाल कर रहे हैं. माओवादियों की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में भी इसकी पुष्टि की गई है.

भारत सरकार की ‘सुरक्षा’ एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि की है और बताया है कि माओवादियों के ठिकानों पर पुलिसिया महकमों ने आक्रामक तरीके से हमला किया और पूरे इलाके में बमबारी की. यह भी जानकारी मिल रही है कि इस एंटी माओवादी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए कई सुरक्षा एजेंसियां एक साथ काम कर रही थीं और सीधे केंद्रीय मंत्रालय इसकी निगरानी कर रहा था.

आदिवासियों पर पुलिसिया हमलों के विरोध में फोरम

फोरम अगेंस्ट कोर्पाेरेटिज़ेशन एंड मिलिटराइज़ेशन ने एक पर्चा जारी कर कहता है कि आज के समय में भारतीय राज्य के बढ़ते दमनकारी स्वरुप ने देश की तमाम शोषित और उत्पीडित जनता को प्रताड़ित करने का काम और तेज़ी से बढ़ा दिया है. चाहे लोगों के लोकतान्त्रिक अधिकारों का संघर्ष हो, उनके जीवन के मूलभूत संसाधनों का संघर्ष हो, उत्पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों का संघर्ष हो, किसानों और मज़दूरों का अपने अधिकारों के लिए संघर्ष हो, आदिवासी जनता का उनके जल-जंगल-जमीन को बचने का संघर्ष हो या उत्पीड़ित राष्ट्रीयताओं का अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष हो, राज्य और उसकी प्रणाली ने सभी जन आंदोलनों को दमन के माध्यम से ख़त्म करने की भरपूर कोशिश की है.

भीमा-कोरेगांव स्मृति दिवस के अवसर पर सीएए-एनआरसी के विरुद्ध हुए जन आंदोलन और किसानों के संघर्ष में दमनकारी सत्ता और ब्राह्मणवादी फासीवादी ताकतों ने मिल कर आंदोलनरत जनता पर पुलिसिया दमन किये और काले कानूनों का प्रयोग करके जेलों में डाला. कुछ साल पहले ही यहां की आदिवासी जनता पर सलवा जुडुम जैसे ब्राह्मणवादी गुंडा ताकतों के माध्यम से सत्ता ने हमले करवाए और दमन को बनाये रखने के लिए सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं, जन हितैषी पत्रकारों और वकीलों पर यूएपीए जैसे काले क़ानून के तहत फर्जी मुक़दमे दर्ज करके उनकों जेलों में रखा.

तमाम दमन और फूट की राजनीति के बावजूद राज्य को संघर्षरत जनता के हाथों हार ही चखनी पड़ी है, इसका प्रमाण सलवा जुडूम के दमन को लड़कर आज भी अपना संघर्ष जारी रखने वाली आदिवासी जनता है, इस देश के किसान हैं और वो तमाम लोग हैं जो सीएए के विरुद्ध देश भर के अनगिनत शाहीनबागों में मोर्चा ले चुके हैं. भारतीय राजसत्ता देश-विदेश के कॉरपोरेट घरानों का जेब भरने के लिए, यहां के प्राकृतिक संसाधनों, यह के खान खदानों को उनके हवाले करना चाहती है.

चाहे ओडिशा के नियमगिरि पर्वत में बॉक्साइट का खनन हो, छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य जंगल में कोयला का खनन हो, महाराष्ट्र में सूरजगढ़ की पहाडी में लोहे का खनन हो, करेला के पश्चिम घाटी में अवैध खनन हो या हिमांचल-उत्तराखंड में बड़े बांध बना कर औद्योगिक क्षेत्रों और महानगरों में बिजली पहुंचाने की परियोजना हो, इन सभी में स्थानीय जनता का विस्थापन करके कॉर्पाेरेट घराने और राजसत्ता विकास का ढोंग रचने का काम करती रही है. ऐसे तमाम परियोजनाओं का जनता द्वारा विरोध होने पर, राजसत्ता तमाम तरह के जन विरोधी नीतियों का इस्तेमाल करती है.

कुछ सालों पहले ये नीतियां सलवा जूडम और ऑपरेशन ग्रीन हंट के नाम से लायी गई, जिसमें संघर्षरत जनता पर अमानवीय दमन किये गए. आज जो छत्तीसगढ़ से लेकर झारखण्ड जैसे अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्यों में पुलिस और अर्धसैनिक बालों के कैंप लगाए जा रहे हैं. वे गृह मंत्रालय द्वारा 2017 में शुरू किये गए ऑपरेशन समाधान-प्रहार के तहत अनगिनत कैंप बनाने की नीति का ही हिस्सा है, जिससे कि कॉरपोरेटीकरण और विस्थापन के विरुद्ध अपने जल-जंगल-जमीन के लिए संघर्ष करने वाली जनता पर दमन का शिकंजा कसा जा सके.

बंगाल और बिहार-झारखण्ड में राजनैतिक कार्यकर्ताओं का फर्जी मुकदमों में गिरफ़्तारी, पिछले समय में महिला दिवस पर हिड़मे मरकाम की गिरफ़्तारी या अन्य लोकतान्त्रिक पत्रकारों और वकीलों का शोषण-उत्पीडन भी इस दमनकारी व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए, ऑपरेशन समाधान के तहत ही हो रहा है. आज के समय में भी दमन का मूलभूत कारण और तरीका वही है जो की पहले था. कॉरपोरेटीकरण के विरुद्ध जन आंदोलन को नष्ट करने के लिए कल जो जन विरोधी नीति ऑपरेशन ग्रीन हंट के नाम से जानी जाती थी, उसे आज हम ऑपरेशन समाधान-प्रहार के नाम से जानते है.

कल जो सलवा जुडूम के एसपीओ के नाम से जाने जाते थे, आज वो डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गॉर्ड या डीआरजी के नाम से जाने जाते हैं. दमन के तरीके में तीव्रता और आक्रामकता बढ़ी है लेकिन जैसे कि दमन का मूलभूत कारण पहले जैसा ही है, जनता का इस दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष भी उतना ही व्यापक और मज़बूत होगा. इस पर्चे द्वारा यह फोरम देश के सभी राजनैतिक, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, लोकतान्त्रिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, लोकतान्त्रिक पत्रकारों, लोकतान्त्रिक कार्यकर्ताओं और तमाम जनता से अपील करता हैं कि ऑपरेशन समाधान-प्रहार के विरुद्ध एक व्यापक मुहीम बनाकर इस दमनकारी नीति को भी रोकें जैसा कि पिछले वर्षों में ऑपरेशन ग्रीनहंट को रोका गया.

यह फोरम सिलोर और आसपास की तमाम संघर्षरत जनता का कैंप के विरुद्ध एक साल चलने वाले ऐतिहासिक आंदोलन के बरसी में शामिल हुए हैं और उनका मानना है कि सिल्गेर इस तरह के अनगिनत कैंपों के खिलाफ हो रहे संघर्ष का प्रतीक बन चुका है और वह कैंप के विरुद्ध संघर्ष कर रही जनता की आवाज़ के रूप में सामने आया है.

फोरम अगेंस्ट कोरिटिज़ेशन एंड मिलिटराइज़ेशन, सिलोर आंदोलन में शहीदों को याद करते हुए, यहां संघर्ष कर रही जनता के साथ अपना समर्थन व्यक्त करता है और यह स्पष्ट करता है कि हम कैंपों के खिलाफ, कॉर्पाेरेट लूट और विस्थापन के खिलाफ, फर्जी एनकाउंटर, फर्जी गिरफ्तारियों और ऑपरेशन समाधान प्रहार के खिलाफ संघर्षरत जनता के साथ खड़े हैं और उनके संघर्ष को देश भर की जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यरत हैं.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

एंटी मुसलिम कॉमनसेंस में जीने वाले लोग संविधान के शासन को नहीं मानते

Next Post

भारत में इस्लामोफोबिया के ख़तरे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भारत में इस्लामोफोबिया के ख़तरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसकी है जनवरी…

January 25, 2023

मोदी विफलताओं और साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति का जीता-जागता स्मारक

January 1, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.