Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

आखिर राज्य में कितनी चीटियां हैं ??

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 23, 2022
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजा को वरदान है
उसे कोई मार नहीं सकता.
लेकिन साथ ही एक चेतावनी भी है,
उसे छोटे छोटे घावों से बचना होगा.
इन घावों में अगर चीटियां लग गयी
तो राजा को कोई नहीं बचा पायेगा.

राजा के पैरों तले अनेक चीटियां कुचली जाती
कभी राजा उन्हें गुस्से में कुचलता
कभी प्यार में
और कभी कभी तो यूं ही.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

चीटियां परेशान थी
उन्हें राजा के घाव का इंतजार था,
ठीक उसी तरह जैसे सांप के घाव का
इंतजार रहता है चीटियों को.

एक दिन राजा ने ऐलान किया कि
उसे एक ही रंग पसंद है
बाकी रंग या तो राज्य छोड़ दे,
या अपना रंग फीका कर लें.

राज्य में अफरा-तफरी मच गई
कुछ ने राजा की बात मानते हुए
अपना रंग फीका कर लिया,
कुछ ने अपना रंग चटकीला
बनाये रखने की भरसक कोशिश की.
और इस जुर्म में जेल भी जाते रहे.
राजा के पैरों तले कुचले भी जाते रहे.

लेकिन कुछ रंग भूमिगत हो गए
राजा के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया
राजा ने भी इनके खिलाफ
अपनी पूरी सेना उतार दी.

लेकिन भयानक दमन के बावजूद
विद्रोहियों ने राजा को
एक छोटा घाव दे ही दिया
चीटियों को इसी बात का तो इंतजार था.

चीटियों ने पंक्तिबद्ध होकर
राजा के घाव पर हमला बोल दिया
राजा और उसके निजी सैनिक
चींटियों को मारते रहे !

लेकिन चींटियों की पंक्ति तो अंतहीन थी
दरवाजे, खिड़की सब बन्द कर दिए गए
लेकिन
कभी रोशनदान से,
किवाड़ों की झिर्रियों से,
तमाम सुराखों से
चीटियों का संकल्पबद्ध काफिला
आगे बढ़ता ही रहा
चीटियां मरती रही,

दूसरी चीटियां मरती चीटियों के
ऊपर से आगे बढ़ती रही !
राजा के घाव को गहरा बनाती रही !!
राजा के शरीर का तापमान बढ़ता रहा !!!

और अंत मे राजा यह बुदबुदाते हुए मर गया
कि आखिर राज्य में कितनी चीटियां हैं ????

  • मनीष आज़ाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सरकार से सांठगांठ कर न्यायपालिका का एक हिस्सा संविधान बदलने का माहौल बना रहा है

Next Post

विदेशी निवेश के भारत आने में मोदी का फ्लॉप शो

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

विदेशी निवेश के भारत आने में मोदी का फ्लॉप शो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फिलिस्तीन मुक्ति युद्ध में वैश्विक जनसमर्थन हासिल करने में सफल रहा ‘हमास’

November 12, 2024

सिंहावलोकन-3 : मोदी शासनकाल में मजदूरों की स्थिति

May 21, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.