Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

छत्तीसगढ़ : हसदेव – कहानी दिए और तूफान की

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 27, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ : हसदेव - कहानी दिए और तूफान की

kanak tiwariकनक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़

कभी कभी आसपास ऐसा कुछ घटित होता है, जिसकी अनदेखी करना मनुष्य की हैसियत पर ही अविश्वास करना हो जाता है. उनसे जुड़ना संवेदनशील रिश्ता तराश लेने जैसा होता है. इतिहास की सलवटों में कई घटनाएं पत्थर की लकीर की तरह दर्ज होती रहती है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

कोई सोच नहीं सकता 1917 में गांधीजी चंपारन के किसानों के लिए सालों रहकर लगातार जूझते रहे, तब जाकर ऐसा कुछ हासिल कर लिया कि वह मनुष्य के हौसले के इतिहास का भारत में बीसवीं शताब्दी में प्रस्थान बिंदु हो गया. हालिया हुआ किसान आंदोलन गोमुख या गंगोत्री की तरह हुआ. फिर महानद की तरह फैलकर दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा भारतीय किसान आंदोलन हो ही गया.

छत्तीसगढ़ : कहानी दिए और तूफान की

छत्तीसढ़ में हसदेव अरण्य के नाम से केन्द्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकारों और गौतम अडानी की चौहद्दी में फंसा जनआंदोलन इतिहास की करवट में एक सुलग रहा सवाल है. वह आम आदमी के हौसलों का एक घुमावदार मोड़ हो ही गया है. केन्द्र की हरी झंडी, छत्तीसगढ़ सरकार की गलबहियां, राजस्थान सरकार की खुदगर्जी और गौतम अडानी की धनलोपुपता के कुचक्र से लैस काॅरपोरेटीकरण आदिवासी और किसान बहुल छत्तीसगढ़ की वन सम्पदा युक्त धरती को बांझ बनाकर सारा कोयला गर्भगृह से ही उखाड़ लेना चाहता है. ‌‌

बदले में देश के सबसे सीधे सादे, मासूम और अहिंसक मनुष्य समाज को गरीबी, कुपोषण, जलवायु परिवर्तन, पानी की किल्लत, फसलों की बर्बादी और मौसम की बेतहाशा मार के अभिशापों से बींध डालना चाहता है. तुर्रा यह कि किसी पीड़ित को ही बोलने का हक नहीं है, नतीजतन छत्तीसगढ़वासियों की पीढ़ियां बरबाद हो जाएं.

संसार के लोकतंत्र में भारत का गोदी मीडिया खलनायकी का ऐसा प्रतिमान बन गया है, जिसकी निन्दा करने के लिए शब्दकोष भी बिसूर रहा है क्योंकि हरकतें उससे भी ज़्यादा घटिया हैं. मंत्री तो जनता के गाढ़े परिश्रम की कमाई को अपना चेहरा और नाम चमकाने में माले मुफ्त दिले बेहरम की शैली में गोदी मीडिया की गोदभराई में कर रहे हैं.

आलोक

इस जद्दोजहद में आलोक शुक्ला नाम का एक नौजवान गर्म तवे पर पानी की एक बूंद की तरह गिरा है, लेकिन सत्ताकामुक गर्म लोहा उसे भाप में तब्दील नहीं कर पा रहा है. उसने पूरी समस्या का इतना व्यापक अध्ययन किया है कि सरकारी या काॅरपोरेटी नुमाइंदे अकेले या समूह में शास्त्रार्थ नहीं कर सकते. उसने अपने आपको होम कर दिया है कि वह अपनी धरती की पुकार को मां का आशीर्वाद और हुक्म समझेगा. वह कृतघ्न नहीं होगा क्योंकि अपने हमवतनों के साथ उसे सबके मन में वह आग सुलगती दिखाई दी है, जिसकी आंच अपने दम पर इतिहास रच सकती है.

इनके बरक्स वे लोग हैं जो वोट मांगने के समय जनता के चरणों में गिर पड़ते हैं. उसके बाद अपनी कमर सीधी कर आततायी मुद्रा में आ जाते हैं. अचरज है देश की दोनों बड़ी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा इस मामले में गलबहियां कर इतिहास, जनता और अपनी धरती से फरेब करने की साजिशी भूमिका में हैं. सैकड़ों किलोमीटर चलकर किसानों, आदिवासियों और मुफलिसों के जत्थे सत्ता महल की दीवारों को लोकतांत्रिक चुनौती भी दे रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी डींग मार सकती है कि उसके पुरखे महात्मा गांधी थे लेकिन मैदानी जलजला तो छत्तीसढ़ के निवासी और ग्रामीण दिखाए हैं कि यदि वे नहीं रहेंगे तो गांधीजी का सत्याग्रह कांग्रेस की हुकूमत में ही कहीं दफ्न न हो जाए ! भाजपा के लिए तो गांधीजी शौचालय के प्रहरी भर हैं.

गौतम अडानी, मुकेश अंबानी जैसे लोगों की तिजोरियों में हिन्दुस्तान कैद हो रहा है और सरकारें तिजोरीपतियों को ही चाबी सौंप रही हैं. ऐसे चुनौती के दिनों में हो सकता है छत्तीसगढ़ एक कोई मिसाल इतिहास को दे दे. सरकारों और गोदी मीडिया के कारण इतिहास की स्लेट से फिलवक्त उसे पोंछने की कोशिश की जा रही है. लगता है इसके एक मुखिया का आलोक नाम आंदोलन को ही आलोकमय बना सकता है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

‘घायल स्वर्ग’ को एक अलग नज़रिये से भी देखने की ज़रूरत है

Next Post

मछुआरे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

मछुआरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसानों के सवाल बड़े हैं या 2000 रुपये का सम्मान

December 27, 2020

सुखदेवराज की जबानी, आजा़द का बलिदान

July 23, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.