Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दुनिया की सबसे भ्रष्ट मीडिया के दवाब में है भारत की न्यायपालिका, तो फिर आप किस पायदान पर खड़े हैं जनाब ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 29, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दुनिया की सबसे भ्रष्ट मीडिया के दवाब में है भारत की न्यायपालिका, तो फिर आप किस पायदान पर खड़े हैं जनाब ?
दुनिया की सबसे भ्रष्ट मीडिया के दवाब में है भारत की न्यायपालिका, तो फिर आप किस पायदान पर खड़े हैं जनाब ?

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने मामलों के मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया कंगारू कोर्ट लगा लेता है, ऐसे में अनुभवी जजों को भी फैसला लेने में मुश्किल आती है. उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में अभी भी जवाबदेही है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की कोई जिम्मेदारी नहीं दिखती है.

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि हम देखते हैं कि किसी भी केस को लेकर मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है. कई बार अनुभवी जजों को भी फैसला करना मुश्किल हो जाता है. न्याय देने से जुड़े मुद्दों पर गलत सूचना और एजेंडा चलाने वाली बहस लोकतंत्र की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रही है. अपनी जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर आप हमारे लोकतंत्र को दो कदम पीछे ले जा रहे हैं.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि आजकल जजों पर हमले बढ़ रहे हैं. पुलिस और राजनेताओं को रिटायरमेंट के बाद भी सुरक्षा दी जाती है, इसी तरह जजों को भी सुरक्षा दी जानी चाहिए. वे राजनीति में जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. हालांकि, उन्हें जज बनने का मलाल नहीं है.

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक फैसलों के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है. जज समाजिक सच्चाइयों से आंखें नहीं मूंद सकते. सिस्टम को टालने योग्य संघर्षों और बोझ से बचाने के लिए जज को दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता देनी होगी.

सुब्रतो चटर्जी लिखते हैं कि पिछले कुछ दिनों से भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के झूठ फैलाने, मीडिया ट्रायल करने और उसकी विश्वसनीयता पर कड़ी प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं. ज़ाहिर तौर पर ऐसी प्रतिक्रिया भी उन करोड़ों बेज़ुबान लोगों की भावनाओं और मतामत को ज़ुबान देती हुई दिखती है इसलिए हमारे बौद्धिक लोग एक स्वर में ‘साधु-साधु’ चिल्ला रहे हैं.

इस साधुवाद के अहिर्निश रव में और माननीय मुख्य न्यायाधीश के डॉन क्विकहॉय की मुद्रा में अवतरित होने से इतना धुंआ फैल गया है कि इसके पीछे का सच कहीं छुप गया है. माननीय की प्रतिक्रिया में एक संशय व्यक्त किया गया है और वह ये है कि अगर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ज़िम्मेदार नहीं बनीं तो मजबूरन सरकार को उनपर अंकुश लगाने के लिए क़ानून लाना पड़ेगा.

ये भयावह संकेत हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है. दरअसल, मोदी सरकार मीडिया पर नकेल कसने के लिए नए क़ानून पर विचार कर रही है. इन क़ानूनों का स्वरूप कैसा होगा या इनमें कौन-कौन से प्रावधान होंगे, इसके बारे अभी सिर्फ़ क़यास ही लगाया जा सकता है. लेकिन, इस जनविरोधी सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे से इतना तो समझा जा सकता है कि इस नये क़ानून का इस्तेमाल सच को दबाने के लिए ही किया जाएगा.

और गहराई में जाएंगे तो समझ आएगा कि मोदी सरकार हरेक ग़ैरक़ानूनी काम को क़ानूनी जामा पहनाने में पारंगत है. अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियों को देश ने नोटबंदी के समय भी देखा है और तालाबंदी के समय भी. किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में भी यही रवैया नज़र आया और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल भेजने के मामले में भी आया.

इसी क्रम में मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन किए बिना ही संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को ताक पर रख कर सरकार को ही विभिन्न हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों का प्रोमोटर बना दिया. नए संसद भवन की पूजा इसी क्रम में एक कड़ी मात्र है. अघोषित आपातकाल के तहत सारे सांविधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है और देश पर लोकतंत्र की आड़ में अधिनायकवाद को थोप दिया गया है.

इस परिप्रेक्ष्य में देखें तो माननीय मुख्य न्यायाधीश की चिंता दरअसल सरकार की मीडिया पर लगाम कसने की तैयारी की पैरवी लगती है. उत्कोच की एक सीमा होती है. मीडिया को पहले ख़रीदा गया, दाम का इस्तेमाल हुआ. अब दंड की बारी है. साम, दाम, दंड और भेद के सहारे चलती हुई राजनीति किसी भी स्वस्थ समाज और देश का निर्माण नहीं करता. ठीक इसके उलट, ऐसी राजनीति सिर्फ़ कुंठित, स्वार्थी दलालों, बिकाऊ राजनेताओें और पत्रकारों को जन्म देती है. इन हथियारों से मिली सफलताओं (?) पर इठलाने वाले कुंठित नामर्द पैदा होते हैं और समाज में एक घनघोर निराशा का माहौल तैयार होता है.

क्या भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश यह बताने की कृपा करेंगे कि अगर वे मीडिया ट्रायल को न्यायालय की प्रक्रिया में हस्तक्षेप मानते हैं तो किस प्रक्रिया के तहत आज तीस्ता शीतलवाड जैसे जेल में हैं ? दूसरी तरफ़, नुपुर शर्मा को Y ग्रेड सुरक्षा और बेल देने का फ़ैसला किस मीडिया ट्रायल के दवाब में लिया गया ? क्या राम जन्मभूमि (?) पर फ़ैसला भी मीडिया के दवाब में लिया गया ? क्या राफाएल डील पर चुप्पी किसी मीडिया ट्रायल के दवाब में है ?

सवाल हज़ारों हैं, लेकिन आपके पास कोई जवाब नहीं है. अगर हम ये मान लें कि भारत की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जिसका स्थान दुनिया में रेडियो रवांडा के समकक्ष है, के दवाब में भारत की न्यायपालिका है, तो फिर आप किस पायदान पर खड़े हैं हुज़ूर ?

पढिये क्या कहा मुख्य न्यायधीश रमना ने –

Read Also –

दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एपी शाह का भाषण
जस्टिस लोया पार्ट-2: मौतों के साये में भारत का न्यायालय और न्यायपालिका
हिमांशु कुमार पर जुर्माना लगाकर आदिवासियों पर पुलिसिया क्रूरता का समर्थक बन गया है सुप्रीम कोर्ट
‘मेरी मौत हिंदुस्तान की न्यायिक और सियासती व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग होगी’ – अफजल गुरु
सुप्रीम कोर्ट कॉरपोरेट घरानों और हत्यारों-बलात्कारियों का संरक्षण स्थल है
काॅरपोरेट घरानों के नौकर सुप्रीम कोर्ट का डरावना चेहरा 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सोमवार को स्नान के बाद इस कथा को पढ़ें !

Next Post

चोर अपने भ्रष्टाचार का ऑडिट नहीं करवाते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

चोर अपने भ्रष्टाचार का ऑडिट नहीं करवाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विज्ञान की दुनिया का पहला शहीद ब्रूनो

March 6, 2021

खून की कमी से जूझती महिलाएं और बच्चों की भारी तादाद

December 22, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.