Wednesday, July 29, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

हां मुझे चरित्रहीन औरतें पसंद है …

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 12, 2022
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

हां मुझे चरित्रहीन औरतें पसंद है …

हां
मुझे भी चरित्रहीन
औरतें पसंद हैं…
बेहद… बेहद..
खूबसूरत होतीं है वो..

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बेबाक, बेपर्दा,
स्वतंत्र और उन्मुक्त…

कि उनका कोई
चरित्र नहीं होता
केवल चरित्रहीन
औरतें ही
खूबसूरत होती हैं

पिंजरे में कैद
चिड़िया कितनी भी
रंगीन हो,
सुन्दर नहीं लगतीं…
चाहे कोई
कितनी भी
कविताएं लिख ले
उनपर..

क्या होता है चरित्र…?

चरित्र गुलामी है,
एक बंधन…
वो शर्तों से
तय होता है।
चरित्र गैर कुदरती है…
प्रकृति विरोधी…
अप्राकृतिक

चरित्र है…
किसी तथ्य पर
थोपीं गई शर्तें..
शायद

हवा का
चरित्र क्या है ?
शांत, धीमे,
तेज कि आंधी …

पानी का
चरित्र क्या है…?
गर्म,
ठंडा या बर्फ..
और
मिट्टी का चरित्र ?
मूरत या ईंट…

जो चरित्रहीन होते हैं,
सुंदर वही होते हैं…
आजाद लोग ही
खूबसूरत होते हैं….

कौन सुंदर है…?

कोने में अपनी ही
कुंठाओं में दबी
खामोश औरत
चरित्रवान औरत….

या किसी खुले में
अपने मन से
ठहाके लगाकर
हंसती
चरित्रहीन औरत ?.

कौन है सुंदर ?

वो जो चाहे तो
आगे बढ़कर चूम ले…
बोल दे कि
प्यार करती हूँ…..
या वो….
जो बस सोचती रहे
असमंजस में
और अपने मन का
दमन किए रहे…

दमित औरतें
निसंदेह
सुंदर नहीं होती,
पर स्वतंत्र
चरित्रहीन औरतें
होती हैं खूबसूरत…

सोचना कभी ….,
जब अपनी टांगे
फैलाई तुमने अपने
पुरुष के सामने…
अगर वो केवल
पुरुष के लिए था
तो ही वो चरित्र है….
लेकिन वो तुम्हारे
अपने लिए था
तो चरित्रहीनता….
अपने लिए,
अपने तन और
मन के लिए
खुल कर जीती
औरते
सुन्दर लगती है….
हम
उसे चरित्रहीन ही
पुकारेगें

बच्चे
चरित्रहीन होते हैं…
उनका
सबकुछ बेबाक…
आजाद होता है
वो हंसते हैं खुलकर,
रोते हैं खुलकर,
दुख सुख,
खुशी गम…
सब साफ सामने
रख देते हैं
वो दमन
नहीं करते अपना

चरित्र दमन है…
पहले अपना,
फिर अपनों का,
फिर
अपने समाज का….

गौर करना….
जो जितना
चरित्रवान होता है,
वो उतना ही
दमित होता है,
और फिर
उतना ही बड़ा
दमनकारी होता है

हां, चरित्रहीन
औरते सुंदर होती हैं..

वो, जिसका
मन हो तो अपने
पुरुष की हथेली
अपने स्तनों तक
खींच ले….
वो, जिसका
मन हो तो वो
अपने पुरुष को
अपनी बांहों में
जोर से भींच ले….

वो,
जिसका मन करे
तो रोटियां बेलते,
नाच उठे…
वो जिसका मन करे
तो जोर से गा उठे….
वो, जो चाहे
तो खिलखिलाकर
हंस सके।
वो जो चाहे तो
अपने प्रिये की
गोद में धंस सके
वो, जो चाहे तो
अपने सारे आवरण
उतार फेंके।
वो, जो चाहे तो
सारे कपड़े लपेट ले
वो, जो चाहे तो
अपने बच्चे को
स्वतंत्रता से अपना
स्तन खोल
दूध पिला सके,
उसे दुलरा सके

बच्चे को
जन्म देते जब वो
दर्द में चीखती है
तो वो
चरित्रहीनता है…
आसपास की औरतें
उसे चुप करातीं हैं
आवाज नहीं
निकलाने की
सलाह देती हैं….
सारा दर्द
खामोशी से
सहने को कहती है…
चरित्र का ये बंधन
कबूल
नहीं होना चाहिए
प्रसव पीड़ा…
तकलीफ है,
सृजन की तकलीफ…
तो उससे धरती
गूंजनी चाहिए

अपने
पुरुष के साथ
उसके मदमस्त
खेल का दमन भी
गैर-कुरदती है
इसे भी
मुक्त होना चाहिए,
उसे भी
चरित्रहीनता
होना चाहिए……

सुना है कभी
किसी औरत को
अपने परमानंद के
क्षणों में एकदम
खुलकर गाते ?

क्यों नहीं
बोल पाती वो,
अपने
भावों को स्वरों में ?
क्योंकि ये उसे
चरित्रहीन
साबित करेगा…

पर ऐसी औरतें ही
सुन्दर लगती हैं….

धरती की
हर चीज का
सुख लेते,
अपने भीतर
और बाहर
हर चीज से
खुलकर खुश होते….
प्यार में डूब
सबकुछ से
प्यार करती
आजाद औरत

हां,
उस चरित्रहीन
औरत से खूबसूरत
कुछ भी नहीं

हां मुझे भी
चरित्रहीन औरतें
सुंदर लगती हैं.
बस वही
सुंदर होती हैं…

कुंठित,
गिरहबंद,
बंद चरित्रवान
औरतें तो
कुरूप होती है,
बेहद बदसूरत,
बनावटी।

मुझे
कुदरत पसंद हैं
और
उससे चरित्रहीन
कुछ भी नहीं,
उसका
कोई चरित्र नहीं

चरित्र के मायने
बंधा हुआ कैद
जो मुझे नापसंद….

  • कृष्ण आनंद चौधरी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

क्या भारत में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है और तानाशाही लागू हो गया है ?

Next Post

संघियों के कॉरपोरेट्स देश में भूखा-नंगा गुलाम देश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

संघियों के कॉरपोरेट्स देश में भूखा-नंगा गुलाम देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नए नोट छापने से रिजर्व बैंक का इन्कार यानी बड़े संकट में अर्थव्यवस्था

February 7, 2020

कोविड-19 : एक अन्तर्राष्ट्रीय घोटाला

September 18, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026
Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

विश्व सर्वहारा क्रांति के दो नये गद्दार : विश्व विजय और सीमा

July 27, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.