Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

जरूरत है गालीबाजों के खिलाफ सशक्त मुहिम चलाने की

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 27, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जरूरत है गालीबाजों के खिलाफ सशक्त मुहिम चलाने की
जरूरत है गालीबाजों के खिलाफ सशक्त मुहिम चलाने की

लखीमपुर खीरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के तीन दिवरीय धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के गालीबाज और हत्यारा नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, जिसका बेटा 5 किसानों जिसमें एक पत्रकार भी शामिल थे, को अहंकार में भर कर अपने गाड़ी से रौंद डाला था और अभी जेल में बंद है, ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गाली देते हुए कुत्ता और दो कौड़ी का आदमी बताया तो वहीं पत्रकारों को बेवकूफ करार दिया.

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ अभद्रता करने वाला गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने अनेक धाराओं के साथ गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है. श्रीकांत त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 419 (भेष बदलकर धोखाधड़ी), धारा-420 (धोखाधड़ी), धारा-482 (गलत संपत्ति पहचान) के तहत दर्ज किया गया है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

नोएडा के ही जेपी विशटाउन सोसायटी में रहने वाली एक गालीबाज महिला भाव्या राय एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है. वहीं इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं. नोयडा पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लेकर थाना नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने भाव्या रॉय के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज किया है.

पटना के आईजीआईएमएस के गालीबाज चिकित्सा अधीक्षक मनीष मंडल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ न केवल अश्लील गालियां ही देता है अपितु अपने साथ लेकर चल रहे पालतु बाऊंसरों के सहयोग से मारपीट भी करता है. न केवल कर्मचारियों, मरीजों और उसके परिजनों के साथ ही बल्कि रिपोर्टिंग करने आये पत्रकारों के साथ भी यह गालीबाज मनीष मंडल गालीगलौज और मारपीट करता है.

इस गालीबाज मनीष मंडल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सका है. क्यों ? क्योंकि यह शातिर गालीबाज अपने खिलाफ सबूतों को ही मिटा देता है. सीसीटीवी रिकार्डिंग को डिलीट करवा देता है और लेकर पत्रकारों द्वारा की गई रिकार्डिंग को गायब करने के लिए उसे पैसे देकर खरीद लेता है या गुंडों द्वारा पिटवा कर डिलीट करवा देता है. यानी इस गालीबाज को कैमरे पर आकर गाली देने का साहस नहीं है, उम्मीद है कि भविष्य में वह यह क्षमता विकसित कर ले. एकाध मामले तो ऐसे भी सामने आये हैं जब यह अपने रसूख का इस्तेमाल कर पत्रकारों को ही जेल भेजवाने का धमकी पुलिस द्वारा दिलवाता है. यानी, पुलिसिया खेमा इससे मिला हुआ है.

उपरोक्त चारों मामले गालीबाज समाज की एक विकृत मानसिकता के लोगों की विकृत तस्वीर है, जिसमें गालीबाजों के इन प्रतिनिधियों ने गालियों को अपना हथियार बनाकर अपना आतंक पैदा करने की कोशिश करता है. आज तक के सिनियर असिस्टेंट एडिटर अमित राय का लिखते हैं कि आखिर हम गाली क्यों देते हैं ? क्या कोई ऐसा शख्स है जो गाली न देता हो ? कहां से आईं गालियां ? गालियों के केंद्र में क्यों औरतें और बेटियां ही होती हैं. क्या गाली देना ह्यूमर है ? या कोई बीमारी ? क्या इसके पीछे केवल संस्कार है ?

अमित राय आगे लिखते हैं – कहा जाता है कि गालियां अमूमन परिवेश से जुड़ी होती हैं. गालियों की तासीर बताती है कि आप कहां से आए हैं. ‘गालीबाज’ कहते हैं कि गालियों का बंद लगाने से शब्द धारदार हो जाते हैं, बात में वजन आ जाता है. भोजपुरी जैसी अनौपचारिक संस्कृतियों में गाली देने और गाली सहने की अपरंपार क्षमता होती है. कई गांवों में तो युवाओं की ऐसी जमात देखी जाती है जिन्हें गाली देना ही नहीं सुनना भी बहुत अच्छा लगता है, मजा आता है. वो टारगेट खोजते हैं. किसी कम अक्ल को चिढ़ाते हैं जो उन्हें गालियों से नवाज सके.

वो कहते हैं कि अगर आपने गालियां सह लीं इसका मतलब आप अहंकार शून्य हैं. दूसरा यह भी कहा जाता है कि गालियां सहने की क्षमता बड़े-बड़ों में नहीं होती. तलवारें खिंच जाती हैं, खून खराबा हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर परिवार के लोग गालीबाज हैं तो बच्चा पक्का गालीबाज होगा. समाज से तो वह ग्रहण करेगा ही परिवार की पाठशाला से भी वह सीखेगा.

गालियां समय, स्थान, व्यक्ति पर निर्भर नहीं करतीं. ऐसे-ऐसे गालीबाज होते हैं जिनके मुंह से गाली पहले और शब्द बाद में निकलते हैं. कई लोगों के लिए यह जरूरी नहीं कि वह किसी व्यक्ति को ही गाली दें, मंदिर की सीढ़ियों पर टकराकर भी उनके मुंह से गाली निकल जाती है. वो आसमान, बरखा, बारिश तक को सूत सकते हैं. किसी स्थान को गाली दे सकते हैं, किसी समय को गाली दे सकते हैं.

अमित राय आगे लिखते हैं कि गालियों को फ्रस्ट्रेशन का नतीजा भी माना जाता है. जरुरी नहीं कि आप जिसे गाली दे रहे हों वो सामने मौजूद ही हो, पीठ पीछे उन सभी लोगों को गालियां दी जाती हैं, जिन्हें सामने से देना नामुमकिन होता है. इसमें बिना हानि पहुंचाए दिल का गुबार निकल जाता है, और अगर सामने से देने का अवसर मिल जाए तो कहने ही क्या, लेकिन इसका अंजाम वैसा ही हो सकता है जैसा श्रीकांत त्यागी और भाव्या का हुआ.

आमतौर पर गाली गलौज करने वाले को जाहिल, गंवार माना जाता है, उस कम भरोसेमंद माना जाता है. लेकिन यह रिसर्च का विषय है. बीबीसी में छपी एक खबर के मुताबिक बच्चा 6 साल की उम्र से ही गालियां देना शुरू कर देता है. आगे इसमें ये भी बताया गया है कि व्यक्ति अपना अच्छा खासा वक्त गालियां देने में बर्बाद करता है.

मनोवैज्ञानिक रिचर्ड स्टीफेंस ने गालियों पर अच्छा खासा काम किया है. बीबीसी में छपी उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, आम बोलचाल के लिए हम दिमाग के एक हिस्से का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गालियों के लिए दूसरे हिस्से का, दूसरा हिस्सा पुराना है जो विकास के क्रम में पीछे छूट गया. इसलिए गंवार, मंदबुद्धि बोलने में भले ही परेशानी महसूस करे लेकिन गालियां धाराप्रवाह दे लेता है. आगे वो बताते हैं कि यूरोप में पहले गालियां धर्म को लेकर दी जाती थीं लेकिन रेनेसा यानी पुर्नजागरण के बाद के दौर में यह औरतों पर केंद्रित हो गईं क्योंकि औरत इज्जत की प्रतीक बन गई. एशियाई देशों में पहले ही औरतें और हैसियत पर फोकस था.

प्राचीन काल में महिलाओं और पुरुषों का स्थान बराबर था. संस्कृत, पाली, प्राकृत में कृपण, मूर्ख, दुष्ट जैसे शब्द ही मिलते हैं. कहा जाता है है कि गालियों की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में हुई, कन्हैया गोपिकाओं को चिढ़ाते थे और गोपिकाएं उन्हें गालियों से नवाजती थीं. लेकिन इसे गल्प की तरह ही लिया जा सकता है.

दरअसल समाज में महिलाओं की हैसियत धीरे-धीरे घटती गई. धीरे-धीरे वह प्रतिष्ठा का सवाल बन गई, पुरुषों की संपत्ति बन गईं, घर परिवार की सबसे कमजोर नस, दोयम दर्जे की नागरिक और ऐसे में उन पर प्रहार करना सबसे आसान टारगेट हो गया. दो मर्द भी आपस में झगड़ा कर रहे हों तो गाली बहन-बेटी और मां की ही दी जाती है. क्योंकि चोट सबसे ज्यादा यहीं होती है.

कुल मिलाकर गालियां समाज का, व्यक्तित्व का हिस्सा हैं, आपके पूरे वजूद को परिभाषित करने की क्षमता रखती हैं. आप की इमेज जितनी बड़ी होगी गालियों से आप उतने ही दूर होंगे ऐसी मान्यता है लेकिन निर्धारण तो आपके परिवेश और उस परंपरा से होगा जहां आप पले बढ़े हैं.

अमित राय की बातें यहां खत्म हो जाती है. असलियत में गालीबाजों की गालियां उसके कुंठित व्यक्तित्व का परिचायक होता है. ऐसे कुंठित व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक इलाज की जरूरत होती है. मसलन, श्रीकांत त्यागी और भाव्या राय को जेल भेजा गया तो वहीं, टेनी के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया और जैसा कि राकेश टिकैत कहते हैं किसानों की हत्या के जुर्म में एक साल से जेल में उसका बेटा बंद है, इसलिए वह गालियां देकर अपना कुंठा मिटा रहा है.

वहीं, शातिर गालीबाज माफिया सरगना मनीष मंडल के खिलाफ कोई मामला दर्ज.नहीं हो पा रहा है क्योंकि एक तो यह डरपोक कैमरे पर गाली देने.का साहस नहीं जुटा पा रहा है, दूसरा वह गुंडों का गिरोह पाल रहा है. जरूरत है इस गालीबाज को एक्सपोज करने की. इतना ही नहीं, ऐसे बीमार गालीबाजों के खिलाफ एक मुहिम भी चलाने की जरूरत है ताकि उसे समाज से अलग-थलग किया जा सके क्योंकि ये गालीबाज समाज को भी बीमार बनाता है. यह लड़ाई इसलिए भी जरूरी है कि आज देश की सत्ता पर इस गालीबाजों का मुखिया नरेन्द्र मोदी बैठा हुआ है, जो हर दिन देश और समाज को बीमार बना रहा है.

Read Also –

गालीबाजों के मुखिया मोदी का सोशल मीडिया पर “ज्ञान”
गालियां और कु-संस्कृति : हम बहुत खतरनाक समय में जी रहे हैं

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

पेगासस जासूसी काण्ड : अगर कुछ गलत नहीं हैं, तो जांच से क्यों घबराती है मोदी सरकार है ?

Next Post

भारतीय जेल एक हत्या घर : पांडु नरेटी की संस्थानिक हत्या के खिलाफ एकजुट हो !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भारतीय जेल एक हत्या घर : पांडु नरेटी की संस्थानिक हत्या के खिलाफ एकजुट हो !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सत्ता के रोज़गार के लिए भाजपा में अर्ज़ियां लगा रहे हार्दिक कांग्रेस के लिए कितना घातक ?

May 21, 2022

27 सितंबर : किसान विरोधी माहौल को और तेज किया जा रहा है ?

September 25, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.