Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भारतीय जेल एक हत्या घर : पांडु नरेटी की संस्थानिक हत्या के खिलाफ एकजुट हो !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 27, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भारतीय जेल एक हत्या घर : पांडु नरेटी की संस्थानिक हत्या के खिलाफ एकजुट हो !
भारतीय जेल एक हत्या घर : पांडु नरेटी की संस्थानिक हत्या के खिलाफ एकजुट हो !

पांडु नरेटी 33 वर्षीय एक दलित आदिवासी थे. पांडु नरेटी की हत्या भारतीय राजसत्ता द्वारा 25 अगस्त की शाम 5:30 मिनट पर कर दी गई. पांडु नरेटी को 2013 में छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली से माओवादी होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि पांडू नरेटी किसी भी हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं पाए गए थे. 2017 में महाराष्ट्र हाई कोर्ट के द्वारा पांडू नरेटी को जीएन साईबाबा समेत पांच अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उम्र कैद की सजा सुना दी गई थी.

पांडु नरेटी 2013 से नागपुर की जेल में बंद थे. जेल अधिकारियों के अनुसार, 33 वर्षीय पांडू नरेटी को 20 अगस्त को तेज बुखार था और बाद में उन्हें स्वाइन फ्लू का का पता चला था. फिर उसने उन्हें नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी बिगड़ती हालत के कारण 26 अगस्त को शाम 5:30 बजे उनका निधन हो गया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

वहीं, नरेटी के वकील आकाश शॉर्डी ने कहा कि पांडु नरेटी के बीमारी के बारे में परिवार व वकील को उनकी स्थिति के बारे में सूचित नहीं किया गया था. उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से पांडू नरेटी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई. परिवार ने सूचना के लिए जेल अधिकारियों से संपर्क किया है. जीएमसी अस्पताल भी गए लेकिन उन्हें नरेटी से मिलने नहीं दिया गया.

पांडु नरेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सरकार के द्वारा लाई गई विकास योजनाओं का विरोध किया था जो चंद लोगों को अमीर बनाती है व जनता को और गरीब बनाती है. जनता के अंदर बेरोजगारी पैदा करती है और आदिवासियों को उनके पुरखों की जमीन से बेदखल.

पिछले लंबे समय से राजनैतिक कैदियों के साथ बदसलूकी भरा व्यवहार किया जा रहा है, जिसके कारण फादर स्टेन स्वामी, पांडू नरेटी जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

छात्र एकता मंच हरियाणा, पांडु नरेटी की हत्या पर क्षोभ प्रकट करते हुए न्यायपसंद जनता से अपील किया है कि पांडू नरेटी की हत्या के खिलाफ एकजुट हो. पांडु नरेटी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करें. पांडू नरेटी को इंसाफ तब ही मिलेगा जब पांडु नरेटी जैसे राजनीतिक कैदी जेलों से रिहा होंगे.

विदित हो कि पांडु नरेटी जैसे भारतीय जेलों में बंद हजारों लोगों की संस्थानिक हत्या भारतीय राजसत्ता बेहद ठंढे दिमाग से करती है और हत्या करने के बाद वह ‘ईलाज के दौरान मर’ जाने का बहाना बनाती है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल ही अलग होता है, जो क्रूरतापूर्ण मारपीट, भारी भ्रष्टाचार के कारण खाने-पीने और रहने की अस्वस्थपूर्ण व्यवस्था मुख्य होते हैं.

प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार लिखते हैं – पांडू नरेटी मर गये. वे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर जी. एन. साईबाबा के साथ जेल में डाले गए थे. वे जेल में ही थे और आज सुबह मर गए. उन्हें माओवादी कहा गया लेकिन उन पर किसी हिंसक गतिविधि में भाग लेने का इल्जाम नहीं था.

उनके खिलाफ दिए गए अदालत के फैसले में जज ने लिखा है कि यह लोग विकास का विरोध करते हैं इसलिए मैं इन्हें सजा देना चाहता हूं. उन्हें उम्र कैद की सजा दी गई थी लेकिन जज का कहना था मैं इन्हें इससे भी ज्यादा कड़ी सजा देना चाहता हूं. यानी जज साहब चाहते थे कि वह विकास के अडानी-अंबानी वाले मॉडल का विरोध करने के कारण इन सामाजिक कार्यकर्ताओं को फांसी पर चढ़ा दें.

पांडू नरेटी एक स्वस्थ आदिवासी नौजवान थे. उनकी किसी बीमारी के बारे में उनके परिवार या वकील को सूचना नहीं दी गई और अचानक बताया गया कि वे मर गए. मार डालिये हम सबको.जो विकास के इस मॉडल का विरोध करते हैं, जिसमें चंद मुट्ठी भर पूंजीपति अमीर बनते हैं और बाकी करोड़ों लोग गरीब हो जाते हैं, बेरोजगार हो जाते हैं. देश के संसाधन 2 – 3 पूंजीपतियों की तिजोरी में समा जाते हैं.

देश की फिक्र करने वाले, जनता की फिक्र करने वाले सभी लोगों को जेल में डाल दीजिए और कत्ल कर दीजिए हमें जेल के भीतर. वैसे भी जो लोग गुजरात के मुसलमानों की लाशों को सीढ़ियां बनाकर सत्ता के सिंहासन पर बैठे हैं, उनके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदिवासियों को मारना कौन-सा बड़ा काम है ? पर याद रखना हम लोग मरेंगे नहीं हम जिंदा रहेंगे. मरोगे तुम और तुम्हारा नामोनिशान मिट जाएगा. लोग थूकेंगे तुम्हारे नाम पर. पांडू नरेटी जैसे लोग इतिहास में अमर हो जाएंगे !

Read Also –

जेल प्रशासन और सरकार ने ली वयोवृद्ध माओवादी नेता की जान
गिरफ्तार दलित मानवाधि‍कार कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करो
फादर स्टेन स्वामी : अपने हत्यारों को माफ मत करना
यह आदिवासियों के संसाधनों को छीनने का युद्ध है – हिमांशु कुमार 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जरूरत है गालीबाजों के खिलाफ सशक्त मुहिम चलाने की

Next Post

है तो है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

है तो है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा-आरएसएस का तिरंगा प्रेम : जब गद्दार देशभक्त होने का नौटंकी करने लगे …

August 3, 2022

अथ वीर सावरकर कथा

May 7, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.