Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

CISF की 3094 पदों को समाप्त कर आखिर क्या संदेश दे रही है मोदी सरकार ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 6, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
CISF की 3094 पदों को समाप्त कर आखिर क्या संदेश दे रही है मोदी सरकार ?
CISF की 3094 पदों को समाप्त कर आखिर क्या संदेश दे रही है मोदी सरकार ?

सीआईएसएफ की 3094 पदों को समाप्त कर दिया गया है और उसकी जगह 1924 निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है. वहीं, आरएसएस जैसे आतंकी संगठन के मुख्यालय की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई है. इसके क्या मायने हैं ? गिरीश मालवीय लिखते हैं – जैसा आपको कुछ दिनो पहले आगाह किया था कि देश के तमाम एयरपोर्ट पर हमारी सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ की भर्ती बंद की जा रही है, वैसा ही हुआ है. आज मीडिया में खबर आई है कि मोदी सरकार ने 3,000 से ज्यादा सीआईएसएफ पदों को खत्म कर दिया है. अब उनकी जगह पर हवाईअड्डों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे. अभी कुल 1,924 निजी सुरक्षाकर्मी तैनाती की बात की जा रही है.

सीआईएसएफ 1.63 लाख कर्मियों वाला मजबूत राष्ट्रीय विमानन सुरक्षा बल है. 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान अपहरण के बाद, जिसे अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था, सीआईएसएफ को एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी. अब आप समझ ही सकते हैं कि यह कितनी महत्वपूर्ण संस्था है. अब देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआइएसएफ के बजाए अडानी जी के प्राईवेट गार्डों के हवाले की जा रही है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

लेकिन निजी उद्योगपतियों को सीआईएसएफ से प्रॉब्लम क्या है ? ये भी समझिए, दरअसल निजीकरण के बाद सीआइएसएफ का बकाया उद्योगपतियों पर चढ़ गया है. 2019 में सीआईएसएफ का नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 788 करोड़ रुपये बकाया था.

उस वक्त सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थीं कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा देने के एवज में सीआईएसएफ का 788 करोड़ रुपये बकाया है. वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़े हवाई अड्डों को सुरक्षा देने में सीआईएसएफ के 90 करोड़ रुपये बकाया है. डीजी राजेश रंजन ने यह भी जानकारी दी कि पीपीपी मॉडल वाले एयरपोर्ट को भी लगभग 880 करोड़ रुपये सीआईएसफ को देने हैं, वह भी अभी उन्होंने नहीं दिए हैं.

दरअसल घरेलू यात्री से हवाई सफर के लिए पैसेंजर सर्विस फीस 130 रुपए लिए जाते हैं. इसी फंड से सीआइएसएफ का खर्च चलता है अब सरकार नई व्यवस्था ला रही है. अब हवाई यात्रियों को पैसेंजर सर्विस फीस (पीएसएफ) की जगह एएसएफ यानि एविएशन सिक्योरिटी फीस का भुगतान करना होगा. पीएसएफ के मुकाबले एएसएफ की दर ज्यादा है. अब हवाई यात्रियों को पहले की अपेक्षा डेढ़ गुना शुल्क चुकाना पड़ रहा है, इसी वजह से हवाई टिकट भी महंगे हुए हैं.

इसका अच्छा प्रभाव यह हुआ है कि अब सीआइएसएफ को और अधिक आसानी से भूगतान किया जा सकता है लेकिन निजी उद्योगपति ऐसा क्यों चाहेंगे भला ? उन्हें तो हर चीज में प्रॉफिट चाहिए, लिहाजा वे अपने निजी गार्ड की नियुक्ति पर जोर दे रहे हैं ताकि उनसे भी इक चौथाई तनखा में चार गुना काम ले और एविएशन सिक्योरिटी फीस में भी पैसे बचा ले इसलिए सरकार पर दबाव डाल कर, सीआईएसएफ को एयरपोर्ट सुरक्षा से बाहर किया जा रहा है.

गिरीश मालवीय का विश्लेषण यहां समाप्त हो जाता है. लेकिन सवाल इससे भी बड़ा है. यह सवाल जुड़ जाता है देश की सुरक्षा से. गुजरात के अडानी पोर्ट को भी निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया गया था और उसका परिणाम निकलकर आया ड्रग्स तस्करों का सुरक्षित पनाहगार.

इस अडानी पोर्ट को उसके निजी सुरक्षाकर्मियों ने ड्रग्स आयात करने और देश के युवाओं को नशे की कुंड में झोंक देने का जो कारनामा किया है, अब उससे भी बड़ा कारनामा एयरपोर्ट को निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले करने से होगा. गुजरात के अडानी पोर्ट से हजारों टन मादक पदार्थ (हेरोइन, चरस वगैरह) की बरामदगी से आगे बढ़कर अब एयरपोर्ट से जल्दी और सुरक्षित निकालने के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों का इस्तेमाल होगा.

अब इन एयरपोर्ट के माध्यम से बड़ी ही आसानी से तमाम अवैध कामों को अंजाम दिया जायेगा और देश के अंदर युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए मादक पदार्थों, अवैध हथियारों आदि का देश के अंदर बेरोकटोक आवाजाही को संचालित किया जायेगा.

इसमें इस तथ्य को ध्यान रखना जरूरी है कि सरकारी सीआईएसएफ के भ्रष्ट होने के बाद भी अनेकों ऐसे जवान निकल आते हैं जो देश के लिए सचमुच ईमानदारी से काम करते हैं. अडानी और उसके माफिया गिरोहों के लिए ऐसे जवान बेहद खतरनाक होते हैं, जबकि निजी सुरक्षाकर्मियों के अंदर देश का जज्बा बिल्कुल ही नहीं होता है. वह कम वेतनमान पर काम करने वाला केवल भाड़े का टट्टू होता है, जो अपने मालिक के इशारे पर कुछ भी करने को तैयार होता है, गलत और सही का फर्क किये वगैर.

ऐसे में पोर्ट (बंदरगाह) की तरह एयरपोर्ट को भी अडानी के निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले करना न केवल देश की सीमाओं को देश के दुश्मनों, माफियाओं के सामने खुला छोड़ देना है, बल्कि देश के भविष्य बनने जा रहे युवाओं को भी भ्रष्ट और नशे में डुबो देना जैसा खतरनाक योजना भी है.

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि चीन जैसे विशाल देश पर कब्जा करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने चीन के युवाओं को अफीमची बना कर उसे न केवल भ्रष्ट ही बना दिया था अपितु अपने लिए भाड़े का टट्टू भी तैयार कर लिया था जो अपने ही देश के लोगों के खिलाफ लड़ रहा था. इन अफीमचियों की भांति भारत के युवाओं को बनाने की मोदी सरकार की कबायद देश को बर्बाद कर देगा.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

काऊ बेल्ट की राजनीतिक जीवंतता से भरे राजनीतिक बदलाव पूरे देश को प्रभावित करेगा

Next Post

शिक्षक दिवस पर विशेष : शिक्षा, शिक्षक और लोकतंत्र की चुनौतियां

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

शिक्षक दिवस पर विशेष : शिक्षा, शिक्षक और लोकतंत्र की चुनौतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस में : युद्ध उद्योग का विस्तार और चुनौतियां

October 22, 2024

किसान नेताओं पर अपराध कायम करना फासीवादी मोदी सरकार की शर्मनाक कदम

February 10, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.