Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

वामपंथी विजन के बिना सिर्फ़ अश्वत्थामा पैदा होता है, एक अभिशप्त आत्मा !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 6, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

सवाल ये नहीं है कि भारत में कितने युवा बेरोज़गार हैं, सवाल ये है कि इनमें से कितने रोज़गार पाने लायक़ हैं ? यह रोज़गार की समस्या का एक पक्ष है. दूसरा पक्ष ये है कि जितने प्रतिशत युवा रोज़गार पाने के लायक़ हैं, क्या उनको भी रोज़गार मिलता है ? अब असल मुद्दे पर आते हुए पूछा जा सकता है कि क्या नव आर्थिक नीतियों के पास रोज़गार कोई मुद्दा है ?

दूसरा सवाल ये है कि जिस तरह से पिछले पचास सालों में शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया गया है (यहां पर मैं elite education नहीं, mass, universal education की बात कर रहा हूं), उसके संदर्भ में क्या युवा वर्ग पर रोज़गार पाने की अयोग्यता का दोष मढ़ा जा सकता है ? इन सभी सवालों का जवाब आपको नकारात्मक ही मिलेगा क्योंकि ये सभी rhetorical questions हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

अब आते हैं इसके दूसरे पक्ष पर. सवाल ये है कि क्या भारत में बेरोज़गारी दर के साथ साथ disguised unemployment यानि अप्रत्यक्ष बेरोज़गारी पर कोई बात करता है ? जिस देश में महंगाई दर double digit में है और 25 हज़ार महीने में कमाने वाले लोगों का प्रतिशत जनसंख्या का सिर्फ़ दस प्रतिशत है, उस देश में क्या परोक्ष बेरोज़गारी पर बात नहीं होनी चाहिए ? संयोगवश , इस प्रश्न का कोई नकारात्मक जवाब नहीं हो सकता है.

80 करोड़ मोदी झोला पर निर्भर 135 करोड़ के देश में हम किन आर्थिक नीतियों की वकालत करते हैं और किस के हित में, आज ये रुक कर सोचना चाहिए. 2024 के मद्देनज़र विपक्ष एका की बात कर रहा है, राहुल गांधी भारत जोड़ो नौटंकी कर रहे हैं, लेकिन मूल प्रश्न पर किसी का कोई ध्यान नहीं है. भारत जुड़ा ही हुआ है. चंद क्रिमिनल लोगों के षड्यंत्र से भारत इतनी आसानी से टूटने वाला नहीं है.

वक़्त की ज़रूरत है कि जनता में पूंजीवादी व्यवस्था के उन नीतियों के बारे उनको जागृत करते हुए इस सड़ी गली व्यवस्था के प्रति प्रचंड घृणा का संचार किया जाए, बाक़ी काम आसान है. अन्याय और अत्याचार के प्रति घृणा ही जन आंदोलन की आधारशिला है. एक समझौते से निकल कर दूसरे समझौते के लिए जन मानस को तैयार करना कोई समाधान नहीं है.

संभव है कि राहुल गांधी की यात्रा से 2024 में सत्ता परिवर्तन की नींव पड़े. राहुल गांधी left to the centre की राजनीति में विश्वास करते हैं अपनी दादी की तरह. वे समय के पहिए को नरसिंह राव के पहले की स्थिति में ले जाना चाहते हैं. संसदीय लोकतंत्र में आज ये असंभव लगता है, लेकिन ये संभव भी हो सकता है. लेकिन, इसके लिए सिर्फ़ सिविल सोसाइटी के लोगों के सहारे उम्मीद रखना बेकार है. चंद सुविधाभोगी पूर्व नौकरशाह भी बेकार हैं, क्योंकि आम जनता के बीच उनकी कोई इज़्ज़त नहीं है.

क्या करें ?

जनता को क्रांति के लिए तैयार करना न राहुल गांधी के बस में है और न ही अन्य विपक्षी दलों के. कांग्रेस के लोगों में सत्ता प्राप्ति की छटपटाहट है और विपक्षी दलों में भी. व्यवस्था परिवर्तन कोई नहीं चाहता इसलिए सभी एक स्वर से वामपंथ को गाली देते हैं.

विडंबना की बात है कि जब आप वामपंथ को गाली देते हैं तब आप परोक्ष तौर पर फासीवाद के समर्थक ही बनते हैं, क्योंकि फासीवाद उन्हीं कारकों, जैसे जातिवाद, संप्रदायवाद, राष्ट्रवाद आदि के सहारे जन मानस में अपनी पैठ बनाता है, जिनके सहारे आप अपना चुनावी समीकरण बैठाते हैं.

मोदी सरकार जैसे भ्रष्ट और फ़ासिस्ट लोगों को हटाना फौंरी ज़रूरत हो सकती है, लेकिन अगर आपके पास देश के लिए कोई वामपंथी विजन नहीं है तो न ही आपके पास बेरोज़गारी दूर करने का कोई रास्ता है और न ही सामाजिक सौहार्द क़ायम करने का. समता के बग़ैर समरसता नहीं स्थापित होती और बिना आर्थिक राजनीतिक क्रांति के समता नहीं आती. सुधारवाद दूध के बदले खल्ली के घोल को परोसने से ज़्यादा कुछ नहीं है, इससे सिर्फ़ अश्वत्थामा पैदा होते हैं, एक अभिशप्त आत्मा !

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

शिक्षक दिवस के उत्तरार्द्ध पर गुरुओं से जुड़ी खट्टी मीठी यादें

Next Post

INS विक्रांत के पुर्जे-पुर्जे में नेहरू और झूठा मोदी की मक्कारी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

INS विक्रांत के पुर्जे-पुर्जे में नेहरू और झूठा मोदी की मक्कारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जब हिसाब मांगता है समय

November 5, 2021

तहखाने ही लिखेंगे हमारा इतिहास

July 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.