Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

नोटबंदी के 6 साल बाद 9.21 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन से गायब

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 3, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नोटबंदी के 6 साल बाद 9.21 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन से गायब
नोटबंदी के 6 साल बाद 9.21 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन से गायब

8 नवम्बर, 2016 के 8 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीवी पर अवतरित होकर जिस तरह तत्कालीन प्रचलित 500 और हजार रुपए के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया, उसने भारत के इतिहास में पहली बार कृत्रिम आपदा का निर्माण किया, जिसमें सैकड़ों लोग लाईन में लगकर मर गये, रातों रात करोड़ों लोग तबाह और बर्बाद हो गये. देश की अर्थव्यवस्था डुब गई.

अनपढ़ मोदी ने जिस कृत्रिम आपदा का निर्माण कर देश की अर्थव्यवस्था को डुबोया है, उसके लिए जिन-जिन कारणों को उसने गिनाया था, उसमें से एक पर भी नोटबंदी की मोदी सनक खड़ा नहीं उतरा. इसमें सबसे बड़ा कारण बताया था काला धन की वापसी. लेकिन आज 6 साल बाद कई गुणा काला धन बढ़ गया है, जिसका एक आंकड़ा 9.21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा और भी ज्यादा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 2016-17 से लेकर ताजा 2021-22 तक की वार्षिक रिपोर्ट्स के अनुसार RBI ने 2016 से लेकर अब तक 500 और 2000 के कुल 6,849 करोड़ करंसी नोट छापे थे, उनमें से 1,680 करोड़ से ज्यादा करंसी नोट सर्कुलेशन से गायब हैं. इन गायब नोटों की वैल्यू 9.21 लाख करोड़ रुपए है. इन गायब नोटों में वो नोट शामिल नहीं हैं जिन्हें खराब हो जाने के बाद RBI ने नष्ट कर दिया.

जाली नोट को रोकने के लिए मोदी सरकार द्वारा जारी किये गये नए नोट बनते ही जाली भी बाजार में आ गया था, जबकि मोदी सरकार का दावा था कि नए डिजाइन के नोटों की जाली करंसी बनना असंभव है. नए नोट्स के डिजाइन के कारण जाली करंसी का बनना ज्यादा आसान हो गया.

 

यही कारण है कि जिस साल नए डिजाइन के नोट जारी हुए, बाजार में उसी साल जाली नोट भी आ गए. यानी, RBI द्वारा नये नोट जारी करने के साथ साथ जाली नोट भी बनने लगे थे. बल्कि कुछ जानकारों का तो यह भी मानना है कि जाली नोट असली नोट आने से पहले ही बाजार में आने लग गये थे. आंकड़े बताते हैं कि 2016 में 2000 के 638 और 500 के 199 जाली नोट RBI को मिले. 6 सालों में 2000 के 79,836 और 500 के 1.81 लाख जाली नोट मिले हैं.

2016 की नोटबंदी के समय केंद्र की मोदी सरकार को उम्मीद थी कि भ्रष्टाचारियों के घरों के गद्दों-तकियों में भरकर रखा कम से कम 3-4 लाख करोड़ रुपए का काला धन बाहर आ जाएगा. पूरी कवायद और महीनों की कई कई बार की गिनती के बाद काला धन तो 1.3 लाख करोड़ ही बाहर आया, मगर नोटबंदी के समय जारी नए 500 और 2000 के नोटों में अब 9.21 लाख करोड़ गायब जरूर हो गए हैं.

ज्ञात हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2019-20 से 2000 के नए नोट नहीं छाप रहा है, पर 500 के नोटों की छपाई 2016 के मुकाबले 76% बढ़ गई है. RBI ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि सर्कुलेशन से नोटों के गायब होने की वजह क्या है, इसका सबसे बड़ा कारण लोगों का करंसी जमा करके रखना है.

2021-22 की एनुअल रिपोर्ट में RBI ने अपने एक सर्वे का जिक्र किया है. सर्वे के मुताबिक सबसे कम पसंद किया जाने वाला नोट 2000 का है. सर्वे के बहुत पहले 2019 से ही RBI ने 2000 के नोट छापना बंद कर रखा है. यह माना जाता है कि कालाधन बड़े डिनॉमिनेशन के नोट्स में ज्यादा होता है. 2000 के नोट न छापने को भी कुछ एक्सपर्ट्स इसी उपाय का हिस्सा मानते हैं.

2016 में कुल करंसी वैल्यू का 50% 2000 के नोटों में था, अब मात्र 13.8% रह गया है. इसी तरह 500 के नोटों की करंसी वैल्यू में हिस्सेदारी 22% से 73% तक पहुंची. 6479 करोड़ 500 के नए नोट 6 साल में प्रिंट हुए, 2000 के 54 करोड़ नोट गायब हो गए जिसकी कुल कीमत 1.09 लाख करोड़ थी.

370 करोड़ 2000 के नोट 6 साल में प्रिंट हुए थे. 102 करोड़ नोट 6 साल में नष्ट किए गए. 268 करोड़ 2000 के नोट अभी सर्कुलेशन में होने चाहिए. 214.2 करोड़ नोट ही 2021-22 में सर्कुलेशन में हैं. 54 करोड़ 2000 के नोट सर्कुलेशन से गायब हैं. इनकी वैल्यू 1.08 लाख करोड़ रुपए है.

6479 करोड़ 500 के नोट प्रिंट किये गए. 500 के नये नोट 298 करोड़ नोट नष्ट करने पड़े. 6181 करोड़ 500 के नोट अभी सर्कुलेशन में होने चाहिए. 4555 करोड़ 500 के नोट 2021-22 में सर्कुलेशन में थे. 1626 करोड़ 500 के नोट सर्कुलेशन से गायब हैं. इन गायब नोटों की वैल्यू 8.13 लाख करोड़ रुपए है. यानी 2000 के 1.08 लाख करोड़ रुपये और 500 के 8.13 लाख करोड़ रुपये का कुल योग 9.21 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन से गायब है.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घरों में इस तरह जमा कैश कुल काले धन का 2-3% ही होता है। ऐसे में स्विस बैंक्स में जमा भारतीयों के काले धन पर 2018 की एक रिपोर्ट इस बात की आशंका बढ़ा देती है कि सर्कुलेशन से गायब 9.21 लाख करोड़ की राशि ब्लैक मनी ही हो.

नोटबन्दी को छह साल पूरे होने वाले हैं. इन छह सालों में अडानी की दौलत सैकड़ों गुना बढ़ गयी है और गरीब आदमी निरंतर गरीब हो रहा है. पिछले दिनों खबर आयी थी कि 2021 में देश में आत्महत्या करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था.

काले धन को बरामद करने का कह नोटबंदी की गयी थी लेकिन अब यह सिद्ध हो गया है कि नोटबन्दी से बड़ा आर्थिक घोटाला इतिहास में कभी नहीं हुआ. अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने नोटबन्दी के एक साल बाद सात नवंबर, 2017 को भारतीय संसद में कहा था कि ये एक आर्गेनाइज्ड लूट है, लीगलाइज्ड प्लंडर (क़ानूनी डाका) है. छह सालों में उनकी यह बात बिल्कुल सच साबित हो रही है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारत में आधुनिकता की विभिन्न धाराओं की पराजय और आरएसएस की जीत कैसे हुई ?

Next Post

दुर्गा किसकी हत्या की थी – महिषासुर की या गांधी की ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

दुर्गा किसकी हत्या की थी - महिषासुर की या गांधी की ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कोरोना के नाम पर 50 लाख लोग मरे, 2 करोड़ जिन्दगियां तबाह

August 15, 2022

आंतरिक मामले में विदेशी सांसदों का दख़ल क्यों ?

October 30, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.