Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 4, 2022
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा
मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

‘सत्ता के लिए कुछ भी करेगा’ – के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास आम निरीह लोगों के खून से सना हुआ है. ताजा मामला गुजरात के मोरबी इलाके का है, जहां झुलते पुल के टूटने से तकरीबन 137 लोग ‘मोदी के गाल’ में समा गये. इससे भी हैरतअंगेज यह है कि गुजरात सरकार ने जहां दोषियों को मुक्त कर दिया तो वहीं मोदी ने 137 लोग के इस नृशंस हत्या को जश्न में बदल दिया.

इससे भी नीचतापूर्ण हरकत मीडिया की है जिसने मोरबी हादसे को मोदी के चुनावी प्रचार अभियान से जोड़ते हुए खबर चला रही है कि – मोरबी, माच्छू नदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता बहुत पुराना है और मोरबी ही वह जगह है जहां से मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी पहचान बनानी शुरू की. वहीं एक और न्यूज चैनल ने तो नीचता की इंतहा करते हुए मरने वाले को ही दोषी ठहरा दिया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

हम सभी जानते हैं मोदी का दुनिया के सभी जगह से कोई न कोई सम्बन्ध जरूर रहा है. कभी उसे गंगा बुलाती है तो कभी महाकाल. इसके साथ ही वह सालों भर चुनाव प्रचार में लगा रहता है. इसके लिए देश का विकास का मतलब है अदानी का विकास, जिसके लिए इसने देश के सार्वजनिक सम्पत्तियों को बेचकर उसे दे दिया है, वहीं देश की जनता ताली-थाली बजाने और मौत का नंगा नाच देखने में मशगूल है.

देश में जब-जब चुनाव आता है और भाजपा को अपने हारने का अहसास होता है, वह लोगों के खून की प्यासी हो जाती है. लोगों के लाश पर राजनीति करने वाले इस गिद्धों का अस्तित्व ही लोगों की लाशों पर है. 2019 के लोक सभा में आसन्न पराजय को देखकर इसने पुलवामा में 40 सैनिकों की बलि ले ली और पूरी ढिठाई के साथ बकायदा पुलवामा में मरे 40 सैनिकों की लाशों पर वोट मांगा और अब मोरबी के मृतकों के नाम पर वोट मांगेगा.

अब जब गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हारने की पूरी संभावना है, तब इसने साजिश रच कर 137 गुजरातियों की बलि ले ली. जिस तरह आज तक पुलवामा के दोषियों का पता नहीं चला, ठीक उसी तरह मोरबी के भी दोषियों का पता नहीं चलने वाला क्योंकि दोनों ही जगह हुई नरसंहार में केन्द्र के मोदी सरकार की खुल्लमखुल्ला मिलीभगत है.

मोरबी रंगारंग इवेंट और मोदी

याद होगा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आयोजित एक सभा स्थल के समीप राजस्थान के एक किसान ने फांसी लगा ली. उस मृत किसान और आम आदमी पार्टी के बीच कोई संबंध न होने के बावजूद दलाल मीडिया ने आम आदमी पार्टी को अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. ऐसा शमां बांधा गया मानो उसकी मौत का जिम्मेदार आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविन्द केजरीवाल हो.

परन्तु अब जब गुजरात के मोरबी में मरे 200 लोगों की मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर केन्द्र की मोदी सरकार और 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार है, तब मीडिया खामोश है या मृतकों को ही दोषी बता रहा है, मोदी की तारीफों का पुल बांध रही है और मोदी के स्वागत में इवेंट आयोजित कर रही है.

पुलवामा में 40 सैनिकों की मौत पर जश्न मनाता और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त मोदी मोरबी में 137 लोगों की मौत पर जश्न मनाने गुजरात पहुंच गया और आननफानन में रातों-रात मोरबी के अस्पताल का रंगरोगन कर मोदी के चुनावी इवेंट में जुट गया.

मोरबी के 137 लोगों के मौत का जिम्मेदार है मोदी

गुजरात के मोरबी में गिरने वाले पुल और उसमें मरने वाले 137 लोगों की मौत का सीधा जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं क्योंकि नरेन्द्र मोदी के संबंध इस पुल के जीर्णोद्धार करने वाली ओरेवा ग्रुप के साथ कितने मधुर संबंध हैं, इसका गवाह उपरोक्त फोटो है. पत्रकार गिरीश मालवीय लिखते हैं –

ओरेवा ग्रुप के साथ कितने मधुर सम्बन्ध मोदी के साथ रहे हैं इसका अंदाजा आप इसी तस्वीर से लगा सकते हैं. यह एक पुरानी तस्वीर है, इसमें आप गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ओरेवा के संस्थापक ओधवजी पटेल (अब स्व.) को देख सकते हैं. यही कारण है कि फिलहाल मोरबी केबल ब्रिज हादसे के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में ओधव जी के पुत्र और ओरवा के सर्वेसर्वा जयसुख पटेल या ओरेवा ग्रुप का नाम कहीं दर्ज नहीं किया गया है.

गुजरात में रविवार की रात देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक देखी गई, जब मोरबी में माचू नदी पर 140 साल पुराना केबल सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 137 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिसके जीर्णोद्धार का ठेका एक घड़ी बनाने और इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली कंपनी को दिया गया था. दरअसल क्रोनी केपिटिलिज्म इसे ही कहते हैं. हर ठेका अपने वाले को देकर उसे उपकृत करो, एक घड़ी बनाने वाली कंपनी का एक ब्रिज बनाने से क्या वास्ता हो सकता है ? लेकिन नहीं ! वो कहते हैं न कि गाड़ी तेरा भाई ही चलाएगा.

मोरबी के जिला कलेक्ट्रेट की वेबसाइट पर इस ब्रिज के विवरण के अनुसार, इसे ‘इंजीनियरिंग चमत्कार’ कहा जाता था. उसकी प्रकृति को देखते हुए देश की किसी जानी मानी इंजीनियरिंग फर्म को रिनोवेशन का ठेका देना था. लेकिन नहीं, ठेका दिया गया ओरेवा समूह की अजंता मैनुफैक्चरिंग को जिसे इस काम का पहले कोई अनुभव नहीं था. अजंता वालों ने पहले कॉन्ट्रैक्ट लिया और फिर मरम्मत के काम का जिम्मा देवप्रकाश सॉल्यूशन को सौंप दिया.

अगर आप या आपके मित्र किसी भी हिंदी भाषी राज्य में सरकारी ठेके लेते रहे हैं तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे कि पिछले कुछ सालों में गुजराती उद्योगपतियों की कंपनियों को अपेक्षाकृत आसानी से सरकारी ठेके दिए जाते हैं जबकि लोकल कंपनियों को वही टेंडर पास कराने में दिक्कत आती हैं. हालांकि सबलेट कर के ठेके में दिया गया काम लोकल कंपनी ही करती हैं, गुजराती उद्योगपतियों की कंपनियां सिर्फ पेमेंट उठाती है.

मोरबी ब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य एक सरकारी निविदा के तहत किया गया था, ऐसे में ओरेवा ग्रुप को कराए गए कार्य की विस्तृत जानकारी नगरपालिका को उपलब्ध करानी चाहिए थी. उन्हें पुल को दोबारा शुरू करने से पहले क्वालिटी जांच भी करवानी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं किया गया. लेकिन उसके बाद भी बकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस ब्रिज को खोला गया, जहां जयसुख पटेल ने घोषणा की थी कि ‘लंबे समय तक पुल को कुछ नहीं होगा.’ इसके बावजूद 140 लोगों की मौत के इस मामले में जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें ओरेवा या जयसुख पटेल का कोई जिक्र नहीं है.

इस ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास ही थी. इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौता किया है. समझौते के मुताबिक, पुल के प्रबंधन के लिए आय-व्यय ओरेवा की ओर से वहन किया जाएगा और इसमें सरकारी, गैर-सरकारी, नगर पालिका, निगम या किसी अन्य एजेंसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. ग्रुप के पास ब्रिज की सुरक्षा, सफाई, रखरखाव, टोल वसूलने, स्टाफ का प्रबंधन है. सफाई और यहां तक कि कर्मचारियों की तैनाती भी. समझौते की अवधि के दैरान ओरेवा को व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और ब्रांडिंग करने की अनुमति दी गई थी. यानी हर तरह से ओरेवा ग्रुप की जिम्मेदारी नजर आ रही है लेकिन उन्हें बचाया जा रहा है. ऊपर आपने मोदी जी की तस्वीर देखी ही होगी.

अब ये भी जानिए कि पिछले साल 7 अक्टूबर 2021 को ही जयसुख पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
जयसुख पटेल ने शाह जी के सामने 200 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव दिया था, जिसमें कच्छ क्षेत्र के 4,900 वर्ग किलोमीटर के छोटे रण को रण सरोवर नामक एक विशाल मीठे पानी की झील में बदलने का प्रस्ताव दिया था. बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसका समर्थन किया था. दरअसल जयसुख पटेल के लिए यही सच है कि जब सईयां ही कोतवाल है तो डर किस बात का.

एक्ट ऑफ गॉड नहीं, यह एक्ट ऑफ फ्रॉड है

बहुत दिन नहीं बीता है जब पं. बंगाल चुनाव के ठीक पहले पं. बंगाल के एक पुल गिरने की घटना पर इसी नरेन्द्र मोदी ने घृणास्पद बयान दिया था, जो आज गुजरात के इस मोरबी पुल की घटना पर सटीक बैठता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उस वक्त कहा था –

‘पुल टुटा, यह एक्ट ऑफ गॉड नहीं, यह एक्ट ऑफ फ्रॉड है फ्रॉड. यह एक्ट ऑफ फ्रॉड का परिणाम है. यह एक्ट ऑफ गॉड उस मात्रा में जरूर है कि यह पुल तब गिरा जब चुनाव का माहौल है ताकि लोगों को यह पता चले कि आपने कैसी सरकार चलाई है. पुल गिराकर भगवान ने लोगों को संदेश दिया है कि आज यह पुल टुटा कल यह पूरा बंगाल खत्म कर देगी. इसको भगाओ, यह भगवान ने संदेश भेजा है.’

‘ये एक्ट ऑफ गॉड नहीं एक्ट ऑफ फ्रॉड है’ – उपरोक्त वाक्य प्रधान मंत्री मोदी ने 2016 में पश्चिम बंगाल में हुई एक चुनावी रैली में बोला था. दरअसल 2016 में पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले थे उसी दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर गिर गया था. पुल के ऊपर कोई नहीं था. एक दिन पहले ही पुल की गर्डर डाली गई थी वह ढह गई और पुल के नीचे लोग दब गए. इस हादसे में 42 लोगों की मौत हुई थी.

पत्रकार गिरीश मालवीय आगे लिखते हैं – मोदी ने एक चुनावी रैली में ‘बेनिफिट’ लेने के इरादे से विशुद्ध राजनीति करते हुए कहा कि था यह दैविक कृत्य इस मायने में है कि यह हादसा चुनाव के ऐन वक्त पर हुआ है, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उन पर किस तरह की सरकार शासन कर रही है. ईश्वर ने यह संदेश भेजा है कि आज यह पुल गिरा है, कल वे पूरे बंगाल को खत्म कर देंगी. आपके लिए ईश्वर का संदेश बंगाल को बचाना है. आज गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने मोरबी पुल हादसे पर कहा है इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए ! बिलकुल राजनीति नहीं होगी जी ! इस देश में राजनीति करना केवल एक ही पार्टी को तो आता है.

गुजरात के मोरबी में हुए एक पुल हादसे में अब तक 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. मोरबी नदी पर बने इस पुल को झूलता पुल भी कहते थे. इसे महज 5 दिन पहले ही इसे जनता के लिए रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था. इस पैदल पुल पर टिकट लेकर लोगों को जाने की अनुमति दी गई थी, जहां पुल टुट कर नदी में गिर जाने से 137 लोग मर गये. अतएव, प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में – मोरबी पुल गिरा कर भगवान ने साफ संदेश दिया है कि गुजरात से भाजपा और उसके सरगना नरेन्द्र मोदी गिरोह का सफाया कर दिया जाये, इसको भगाओ, वरना यह पूरा देश खत्म कर देगा.

सिर्फ मोरबी ही नहीं और भी कारनामे हैं मोदी के

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

2014 के बाद की बड़ी उपलब्धि – गर्व पर गर्व करना है ! गर्व ही गर्व !

Next Post

अब ‘अर्बन नक्सल से कलम नक्सल’ – वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अब 'अर्बन नक्सल से कलम नक्सल' - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों के 'चिंतन शिविर' के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बिकनी और ‘बिकनी एटोल’ की त्रासदी

November 10, 2022

कोरोना दवा निर्माण : फर्जीवाड़ा बाबा की योजना 5 हजार करोड़ कमाने की थी

July 1, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.