Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

राजा की डाइट

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 18, 2022
in लघुकथा
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
राजा की डाइट
राजा की डाइट

‘सुना राजा ने क्या कहा !?’ – पहला मजदूर बोला.

‘राजा रोज ही कुछ न कुछ कहता रहता है.’ – स्पष्ट था, दूसरा मजदूर राजा की बात को जानने का इच्छुक नहीं था.

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

‘राजा ने बोला कि वह गाली खाता है !’ – पहले मजदूर ने राजा का खुलासा किया और खी-खी करके हंसने लगा.

‘फिर हम क्या खाते हैं ?’ – दूसरे मजदूर ने पूछा.

दूसरे मजदूर के कहते ही पहले मजदूर को ठेकेदार का चेहरा याद आ गया.

‘तो फिर अपना खाना हमें दे दिया करें ?’ – दूसरा मजदूर बोला.

‘राजा कुछ देता है, वो तो उल्टे लेता है !’ – पहले मजदूर ने रोष में कहा.

‘और क्या कहा ?’ दूसरे मजदूर को राजा की यह बात कुछ अलग लगी.

‘राजा बोला वह रोज झऊआ भर गलियां खाता है, इससे उसको वो मिलता है वो…’

‘वो क्या ?’ – दूसरे मजदूर ने पूछा.

‘कुछ बोला तो था…’ – पहला मजदूर सोचते हुए बोला. उसको वह शब्द याद नहीं रहा या वह समझ नहीं पाया, जो राजा ने बोला था.

‘बेइज्जती ?’ – दूसरे मजदूर ने अपने अनुभव के आधार पर अनुमान लगाया.

‘अरे नहीं रे !’

‘फिर ?’

‘ताकत समझ !’

‘ताकत !’ दूसरे को आश्चर्य हुआ.

‘हां ताकत !’

‘गाली खाने से ताकत मिलती है ?’ – दूसरे मजदूर ने इसकी पुष्टि चाही.

‘हां रे बाबा ! बोला तो यही है.’

‘तब तो दुनिया में सबसे ताकतवर हमीं को होना चाहिए !’

पहला मजदूर मुस्कुराया, मगर दूसरे मजदूर का चेहरा लटक गया.

‘तू अचानक से उदास क्यों हो गया ?’ पहले मजदूर ने पूछा.

‘काश हमें भी गाली खाने से ताकत मिलती !’

‘फिर हमें रोटी के लिए मरना न पड़ता !’ पहले मजदूर का भी चेहरा लटक गया.

थोड़ी देर तक दोनों चुपचाप खड़े रहे.

‘राजा ने मगर ऐसा क्यों बोला ?’ दूसरे मजदूर ने चुप्पी तोड़ी.

‘अरे राजा का क्या है, जहां भीड़ देखी वहां बहक जाता है. फोटू-वोटू खिंच जाती हैं…तालियां-वालियां बज जाती हैं…और क्या… ‘

‘फिर भी !’ – दूसरे मजदूर ने अपनी टेक नहीं छोड़ी.

‘कभी ढोर डांगर को देखा है ?’

‘क्या बात कर रहा है ! देखा है न !’

‘जब उसका पेट भरा होता है, फिर क्या करता है ?’
‘जुगाली !’

‘बस यही..’

‘हरामजादों कब से बैठे हो ? काम तुम्हारा बाप करेगा ?’ ठेकेदार गरजा.

‘समय ज्यादा हो गया क्या ?’ दूसरे मजदूर ने धीरे से पूछा.

 

‘न रे ! इसको आदत है.’ – पहला मजदूर बोला.

‘वैसे कुछ भी कहो, मजा आ गया !’ दूसरा मजदूर खुशी से बोला.

प्रश्नाकुल होकर पहले मजदूर ने उसे देखा.

‘अभी-अभी मुझे ताकत मिली है !’ दूसरा मजदूर हंसते हुए बोला.

‘तू भी न पूरा बेहया हो गया !’ यह कहकर पहला मजदूर भी हंस पड़ा.

  • अनूप मणि त्रिपाठी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

वेद-वेदांत के जरिए इस देश की रग-रग में शोषण और विभाजन भरा हुआ है

Next Post

फैंटेसी के युग में लेखक का अवमूल्‍यन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

फैंटेसी के युग में लेखक का अवमूल्‍यन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वर्तमान भारत – स्वामी विवेकानन्द

November 23, 2020

मैंने नक्सली, माओवादी एवं देशद्रोही होने के सारे सबूत मिटा दिए

September 1, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.