Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अंबुजा-एसीसी प्रकरण : अब कॉरपोरेट अडानी तय करेगा देश की राजनीति और लोगों का भविष्य ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 23, 2022
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अंबुजा-एसीसी प्रकरण : अब कॉरपोरेट अडानी तय करेगा देश की राजनीति और लोगों का भविष्य ?
अडानी को प्रणाम करता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

शहीदों की अतुलनीय कुर्बानी के बाद हासिल थोड़ी-सी आजादी के बारे में देश के युवाओं को गीतों के माध्यम से बतलाया जाता था कि ‘हम लाये हैं तुफान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के’ और ‘तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के गीतों की गूंज गानों में गूंजती रहती थी. लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने इस देश कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर दिया है. आज इस कॉरपोरेट घरानों की यह औकात हो गई है कि वह देश की राजनीति और लोगों के भविष्य को तय करने लग गया है.

देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठाये गये इस टुच्चे नरेन्द्र मोदी ने खुद के साथ साथ देश की यह हैसियत कर दी है कि वह शेयर बाजार के दलालों (राकेश झुनझुनवाला) और कॉरपोरेट घरानों (अंबानी-अडानी) के सामने हाथ जोड़े नजर आता है. दयनीय फोटोशूट करवाता है और देश की करोड़ों जनमानस के सामने एक दलाल, एक कॉरपोरेट घरानों को महान स्थापित करने की घृणास्पद कोशिश करता है और यह बताने की घृष्टता करता है कि अब देश इसी के हवाले किया जा चुका है. अब यही दलाल और कॉरपोरेट घराना अंबानी-अडानी देश की जनता का भविष्य निर्धारित करेगा.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इसका सबसे ताजा मामला हिमाचल प्रदेश में कार्यरत अंबुजा और एसीसी सीमेंट की कम्पनियों का महज पांच महीने पहले ही अधिग्रहण किया था. उसके बाद पहले एसीसी और ट्रक ऑपरेटर के बीच हुए 15,000 मीट्रिक टन माल ढुलाई को कम कर 5,000 मीट्रिक टन किया. उसके बाद मालिकाना हट हासिल करने वाले अडानी ग्रुप ने भाजपा की सत्ता जाते ही इन कंपनियों के प्लांट को बंद कर 15 हजार लोगों को बेरोजगार बना दिया है.

विदित हो कि दोनों कंपनियां मिलकर सालाना 7 करोड़ टन सीमेंट बनाती हैं. इन दोनों कंपनियों के देशभर में 23 सीमेंट प्लाट्ंस, 14 ग्राइंडिंग स्टेशन, 80 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट्स और 50 हजार से ज्यादा चैनल पार्टनर्स हैं और यह देश के सीमेंट उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. अडानी देश की किसी भी कम्पनियों का अधिग्रहण किस तरह सत्ता के सहयोग से बलपूर्वक करती है, यह हम सब देख ही चुके हैं.

पत्रकार गिरीश मालवीय लिखते हैं – एकाधिकार देश के लिए कैसे घातक सिद्ध होता है, क्या आप जानना चाहते हैं ? आज देश का सीमेंट कारोबार अडानी के कब्जे में जा चुका है. देश की दो जानीमानी सीमेंट कारोबारी कंपनियों को इस साल के मध्य में अडानी ग्रुप ने एक साथ खरीद लिया. हम बात कर रहे हैं एसीसी और अंबुजा सीमेंट कम्पनियों की. इन दोनों कंपनियों के हिमाचल प्रदेश में बड़े प्लांट हैं, जो पूरे उत्तर भारत में सीमेंट आपूर्ति में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

पिछले हफ्ते अचानक अडानी ग्रुप ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के एसीसी और सोलन के दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट को बंद कर दिया. आखिर ये निर्णय क्यों लिया गया, ये जानना दिलचस्प है.

मामला अंबुजा सीमेंट् प्लांट से जुड़ा हुआ है. जब इस प्लांट की स्थापना की गई थी तो इसके मालिक न्योतिया जी थे. सन् 1995 में अंबुजा सीमेंट कंपनी के मालिक व सीमेट फेक्ट्री की जमीन के लिए लिये गये लैंड भू-विस्थापितों में समझौता हुआ था कि परिवार के एक सदस्य को कंपनी में शैक्षणिक योग्यतानुसार नौकरी दी जाएगी तथा वह परिवार क्लींकर व सीमेंट ढुलाई के लिए ट्रक भी खरीद सकता है.

जिनकी जमीनें ली गई उन अधिकांश परिवारों ने टोकन लेकर अपने ट्रक भी संचालित किए तथा परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी भी प्राप्त हो गई. जिन लोगों ने ट्रक ले लिए उन्होंने एक यूनियन बनाई. बाद में ये देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बन गईं और मजबूत होती चली गई. इस वक्त ट्रक ऑपरेटर सोसायटियों से जुड़ी यूनियन के करीब पांच हजार ट्रक संचालित होते हैं.

लेकिन जब कुछ महीने पहले अदानी समूह ने इस कंपनी को टेक ओवर किया तो उन्होंने कॉस्ट कटिंग पर काम करना शुरू कर दिया. प्रबंधक वर्ग ने कहा है कि ‘नौकरी व व्यापार इकट्ठा नहीं चलेगा. या तो नौकरी कर लो या ट्रक चला लो.’

दूसरी तरफ अडानी प्रबंधन ने ट्रक यूनियन से ट्रक द्वारा सीमेन्ट ढुलाई की दर को कम करने को कहा. अभी तक ट्रक यूनियन प्रति टन 10 रुपये ढुलाई ले रही थी, उसे अडानी प्रबंधन कंपनी ने 6 रुपये तक करने को कहा. अडानी ग्रुप चाहता है कि ट्रक ऑपरेटर 2005 में किए गए समझौते के हिसाब से 6 रुपए प्रति टन ले जबकि ट्रक ऑपरेटर 2019 वाला रेट मांग रहे हैं, जो कि सही भी है.

यहा दिक्कत यह भी है कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में सीमेंट और अन्य माल ढुलाई का ट्रक भाड़ा ज्यादा रहता है. अन्य पहाड़ी राज्यों में भी माल ढुलाई का भाड़ा ज्यादा रहता है। जबकि मैदानी इलाकों में माल ढुलाई भाड़ा पहाड़ों से आधा रहता है। अडानी प्रबंधन चाहता है कि मैदानी क्षेत्रों वाला ही 6 रुपये प्रति टन ढुलाई दी जाए

ट्रक यूनियन वालो का कहना है कि वे साल 2019 के रेट पर ही काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी उन पर रेट कम करने का दबाव बना रही है. ऐसे में जब ट्रक यूनियन ने कंपनी की बात नहीं मानी, तो कंपनी ने नुकसान का हवाला देते हुए दोनों प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है.।

इसके साथ ही कुछ महीने पहले अंबुजा और एसीसी ने अपनी सीमैंट महंगी की है, जिसे हिमाचल की नवनिर्मित कांग्रेस सरकार द्वारा कम करने को कहा जा रहा था. अडानी को हिमाचल प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार फूटी आंख भी नही सुहा रही है.

चूंकि अब तक दोनों कंपनियों के मालिक अलग-अलग थे इसलिए आपस में कॉम्पिटिशन के कारण सरकार और जनता को प्रतिस्पर्धी रेट मिल जाता था लेकिन जैसे ही दोनो प्लांट एक ही आदमी यानी, अडानी ने खरीद लिए तो उसने अपनी मनमानी शुरू कर दी. इन दोनों सीमेंट प्लांट से हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है. ऐसे में प्लांट बंद होने की वजह से इन लोगों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है. साथ ही आम आदमी को भी सीमेंट महंगा मिल रहा है.

अगर किसी भी सेक्टर में एक ही कम्पनी रह जाती है और कॉम्पिटिशन समाप्त हो जाता है तो वहां एकाधिकार यानी, मोनो पॉली बन जाती हैं. सीमेंट निर्माण के क्षेत्र में अब अडानी की मोनीपॉली हो गई है और उनके सैया तो है ही कोतवाल !

Previous Post

राजा का ऐलान था…

Next Post

‘दि एक्ट ऑफ किलिंग’ : यहूदियों के अलावा और भी जनसंहार हैं…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

‘दि एक्ट ऑफ किलिंग’ : यहूदियों के अलावा और भी जनसंहार हैं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

माजुली द्वीप के अस्तित्व पर मंडराता संकट हमारे लिये एक चेतावनी है

July 27, 2019

भाजपा ने सत्ताहवस की खातिर देश के 130 करोड़ लोगों को मौत के मूंह में झोंक दिया

April 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.