Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

ज्ञानियों की गति

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 3, 2023
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ज्ञानियों की गति
ज्ञानियों की गति

चार मेढ़क नदी किनारे के एक लट्ठे पर बैठे थे. अचानक लट्ठा धारा में आ गया और धीरे-धीरे बहने लगा. मेढ़क खुश हो गए और लट्ठे के साथ तैरने लगे. इससे पहले उन्होंने कभी भी नाव की सवारी नहीं की थी.

कुछ दूरी पर पहला मेढ़क बोला – ‘यह वास्तव में ही बहुत चमत्कारी लट्ठा है. ऐसे तैर रहा है जैसे जिन्दा हो ! ऐसा लट्ठा पहले कभी नहीं सुना.’

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

दूसरे मेढ़क ने कहा – ‘नहीं मेरे दोस्त, है तो यह दूसरे लट्ठों जैसा ही. चल यह नहीं रहा है. दरअसल, यह नदी है न, समुद्र की ओर जा रही है. हमें और लट्ठे को यह अपने साथ बहाए ले जा रही है.’

तीसरा मेढ़क बोला – ‘भाई, गति न तो लट्ठे में है और न नदी में. गति हमारे विचारों में है. बिना विचार के कुछ भी गतिशील नहीं होता.’

अब, तीनों मेढ़क इस बात पर झगड़ने लगे कि गति वास्तव में किसमें है ? लड़ाई तेज से तेजतर होती गई लेकिन सहमति नहीं बन पाई. फिर वे चौथे मेढ़क की ओर मुड़े. वह अब तक चुपचाप उनकी बातें सुन रहा था. उन्होंने उससे उसकी राय पूछी.

चौथा मेढ़क बोला – ‘तुममें से किसी की भी बात गलत नहीं है – गति लट्ठे में, जल में और विचारों में – सब में है.’

उसकी बात पर तीनों मेढ़़क बहुत नाराज हो गए क्योंकि उनमें से किसी को भी यह बर्दाश्त नहीं था कि उसकी बात पूरी तरह सही नहीं है और यह कि बाकी दोनों की बात पूरी तरह गलत नहीं है.

फिर एक अजीब बात हुई. तीनों मेढ़क एकजुट हो गए और चौथे मेढ़क को उन्होंने लट्ठे पर से धक्का दे दिया.

  • खलील जिब्रान
    अनुवादक : बलराम अग्रवाल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

साहित्यकार बनने चला मैं…

Next Post

अडानी अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया है !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

अडानी अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गरीबी की कोख से जन्मी मजबूरी इंसानियत का भी भक्षण कर लेती है

November 5, 2022

कश्मीरी नागरिकों पर भारत सरकार के सैन्य हमलों के खिलाफ यूके में मुकदमा दर्ज

January 21, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.