Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग
दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग
आभा शुक्ला

भाजपा सरकार को ब्राह्मणों और सवर्णों की सरकार समझने वाले सिरफिरे ब्राह्मण और सवर्ण ध्यान दें. कानपुर देहात की मैथा तहसील में सरकारी जमीन पर बनी झोपड़ी उजाड़ने बुलडोजर गया था. प्रमिला दीक्षित ने भीतर से अपनी झोपड़ी बंद कर ली, जिससे बुलडोजर के गुरुर को ठेस पहुंची क्योंकि बुलडोजर को हर हाल में तालियां बटोरनी थीं इसलिए आनन फानन में जलती हुई झोपड़ी नेस्तनाबूत कर दी गई. मां बेटी जल मरी. एसडीएम सहित अन्य बड़े बड़े अधिकारी खड़े देखते रहे. गरीबी धधक धधक कर मरती रही, बुलडोजर गौरवान्वित होता रहा.

https://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2023/02/330937311_6757776860918573_8667202408407537349_n.mp4

आखिरकार बुलडोजर की दरिंदगी प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा को खा ही गई. मां-बेटी दोनों की मौके पर धू-धू कर जलकर मौत हो गई. पुलिस प्रशासन सब देखता रहा. बुरी तरह जले मृतका के पति का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों के इशारे पर लेखपाल ने उनकी झोपड़ी में आग लगाई.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

निर्लज्ज सरकार को इसके बाद भी शर्म नही आई. न्याय के लिए मृतका के परिवार से मिलने जा रहे सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और अन्य को घर पर हाउस अरेस्ट करा दिया जा सकता है. मतलब सीधा मतलब है कि अगर हम मारेंगे तो आंसू पोछने किसी को जाने भी नहीं देंगे. जो कुछ परिवार से कराएंगे वो दबाव में हम ही कराएंगे. कोई विपक्ष, कोई एक्टिविस्ट, कोई नेता, कोई नहीं पहुंच पाएगा वहां तक…

कानपुर देहात में जो मां और बेटी बुलडोजर के कारण जल कर मरी हैं, उन महिला का अभागा बेटा शिवम दीक्षित बजरंग दल का सहसंयोजक है.

हर बात का क्रेडिट खुद लेने वाले योगी मोदी इस सरकारी हत्या का क्रेडिट खुद लेंगे क्या ? अगर नैतिकता शेष होती तो इस हत्याकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए योगी आदित्यनाथ अब तक इस्तीफा दे चुके होते. इन मौतों का जिम्मेदार लेखपाल या एसडीएम नही हैं, इसकी जिम्मेदार पूरी बुलडोजर प्रणाली और इस प्रणाली को लाने वाले लोग हैं.

अगर ये मान लें कि अवैध झोपड़ी सरकारी जमीन पर बनी थी तो भी ये भारत के कल्याणकारी राज्य होने के मुंह पर तमाचा है ये मौतें. इतनी बदसलूकी तो इन मां बेटी के साथ तब भी नहीं होती जबकि ये बिना वीजा पाकिस्तान जाकर वहां की जमीन पर झोपड़ी बना ली होतीं. जेल मिलती, मौत नहीं मिलती. यह अलग बात है कि कानपुर देहात में जो मां और बेटी बुलडोजर के कारण जलकर मरी हैं, उन महिला का अभागा बेटा शिवम दीक्षित बजरंग दल का सहसंयोजक है.

Read Also –

तुमने कभी कोई बुलडोजर देखा है ?
अखिल भारतीय मंदिर-बुलडोजर अभियान और दिमाग की तालाबंदी
गरीबों के घरों पर दहाड़ने वाला बुलडोजर और गोदी मीडिया अमीरों के घरों के सामने बुलडॉग क्यों बन जाता है ?
भारत का नया राष्ट्रीय प्रतीक है – बुलडोजर
बुलडोज़र वाली संघी कार्रवाई का जन्मदाता है इज़राइल
विकास के बुलडोजर तले कुचलता देश बनाम संयुक्त किसान मोर्चा की चट्टानी एकता
बुलडोजर चलाना आपसे लोकतंत्र छीन लेने की शुरुआती प्रक्रिया है 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मैं कवि हूं !

Next Post

वैलेंटाइन्स-डे पर विनोद शंकर की तीन कविताएं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

वैलेंटाइन्स-डे पर विनोद शंकर की तीन कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव का फर्जी आरोप और संजय सिंह का करारा जवाब

February 22, 2018

44 जवानों की हत्या के आड़ में फर्जी राष्ट्रवादियों की गुण्डागर्दी

February 17, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.