Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

वैलेंटाइन्स-डे पर विनोद शंकर की तीन कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 14, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विनोद शंकर

प्यार में मेरी कामना
बस यही रही की
तुम सिमट न जाना मुझ तक
और मैं तुम तक
हम दोनों एक-दूसरे की बातों और
आदतों में उलझ कर न रह जाए
इसलिए मैं सिर्फ़ प्यार नहीं
तुमसे संसार की भी बात करता रहा
कभी किताब तो कभी फूल
तो कभी जंगल-पहाड़ों की बात करता रहा
ताकी इसी बहाने
हम दोनो एहसास कर सके की एक-दूसरे की तरह
हमें इनकी भी जरुरत है

मेरी हमेशा कोशिश रहती है
तुम्हारे हिस्से में
मुझसे ज्यादा प्यार, सम्मान और खुशियां आए

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मै चाहता हूं
हम प्यार में जीते हुए खुदी में न भूल जाए
बल्कि एक-दूसरे के सहयोग से
पूरी दुनिया को जान जाए
की क्या अच्छा है और क्या बुरा है
इस तरह हम भी उनके साथ खड़ा हो सके
जो दुनिया को सुन्दर बनाने में लगे हैं.

2

आज मैंने उसकी आंखों में प्यार देखा अपने लिए
तो लगा कि जन्नत देख रहा हूं
तब से मैं अपने अंदर
कितना भरा-भरा महसूस कर रहा हूं
लग रहा है कि मेरी सारी ख्वाहिश ही पूरी हो गई हो
अब मुझे उस से कुछ ही नहीं चाहिए
सिवाय इन प्यार भरी आंखो के !

ये एहसास की कोई हमें प्यार करता है
हमें पागल बना देता है
जिन्दगी में कुछ करने के लिए
बशर्ते कि आप भी उसे प्यार करते हो
और इसी पागलपन में होते है बड़े काम
आकर लेती है कोई बड़ी रचना
जो मानवता को और आगे ले जाती है.

बिना प्यार के नहीं संभव है जीवन
क्रांति की तो बात ही छोडिये
श्रम के कोख से पैदा हुआ
यह पहला बच्चा है
जिसने हमारी सभ्यता की नींव रखी है
इसकी जडें न तो वेद में है और न ही कुरान में है
और नहीं बाइबिल में है
इसकी जड़ें तो इंसान के उस हाथ में है
जिसने पहली बार हल की मुट्ठी पकड़ा
अजंता-अलोरा की गुफाओं में भित्ति चित्र बनाया
हम उसी कि संतान हैं.

हमारे रग-रग को प्यार है
मजदूरों और किसानों से
श्रम करने वाले सारे इंसानों से
इसी प्यार की बदौलत हम खड़ा करेंगे
सभ्यता की नई ईमारत
जिसमें अफ्रीका के नीग्रो
इंग्लैंड के गोरो
बस्तर के गोंड
और पूना के चित्तपावन ब्राम्हण
चीन के मंगोल
जर्मनी के आर्यो के बीच
कोई भेद नहीं होगा.

3

तुम्हारा नाम लेते ही
तुम्हें देखते ही
मेरे दिल कि धड़कन
बढ़ जाती है
सांसें जोर-जोर से
चलने लगती है
न जाने ऐसा क्या जादू
किया है तुमने मुझ पर
मैं तुम्हारे प्यार में पंक्षी बन कर
उड़ने लगता हूं
और घूम आता हूं पूरी दुनिया

वो जगह जहां तुम्हारी यादें हैं
मेरे लिए तीर्थ स्थल बन जाती है
मै उसे वैसे ही श्रद्धा और प्यार से देखता हूं
जैसे मुसलमान मक्का-मदीना
और हिन्दू अपने धाम को देखते हैं
तुम हो तो
मुझे जरूरत नहीं होती
किसी अल्लाह और भगवान की
मुझे तुम्हारी आंचल में ही
जन्नत की खुशी मिलती है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

दरिंदा बुलडोजर, बेशर्म सरकार, बेजुबान लोग

Next Post

भारत की सरकारें देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा का बहाना बनाकर लोगों पर हमला कर रही है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

भारत की सरकारें देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा का बहाना बनाकर लोगों पर हमला कर रही है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भयभीत है हुक्मरांं

February 10, 2021

सर्वाइवरशिप बायस क्योंकि मुर्दे अपनी कहानियां नहीं सुनाते

July 5, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.