Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हिन्दू राष्ट्र में अतीक अहमद के हत्यारों को बचाने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिन्दू राष्ट्र में अतीक अहमद के हत्यारों को बचाने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई ?
हिन्दू राष्ट्र में अतीक अहमद के हत्यारों को बचाने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई ?

तो अब अतीक अहमद के हत्यारों को बचाने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है. इस पृष्ठभूमि को समझने के लिए हमें न्यायपालिका और मीडिया के बदलते चरित्र को समझ लेना चाहिए, जो आज के समय में सीधे तौर पर सत्ता के इशारे पर बंदरकूद कर रहा है. मसलन, गुजरात की एक सत्र अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ वाले बयान पर एक ‘आपराधिक मानहानि’ मामले में कांग्रेस नेता व नेहरु खानदान के वारिस राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी. वहीं, नरोदा गाम दंगा मामले, जिसमें 11 मुस्लिम समुदाय के लोगों की दो दशक पहले हुई नृशंस नरसंहार मामले में गुजरात की पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी समेत 67 आरोपियों को बरी कर दिया.

इससे पहले गुजरात की बिलकिस बानो मामले में गुजरात की एक अदालत ने 11 दंगाइयों जिसे हत्या और गैंगरेप को अंजाम दिया था, को ‘सभ्य और सुसंस्कृत’ का तमगा देते हुए न केवल रिहा कर दिया था, अपितु प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को, जिसने इस मुकदमे में बिलकिस बानो के साथ थी, को ‘नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने’ का मामला दायर कर आनन फानन में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. मालूम हो कि ये 11 दंगाई, हत्यारा और बलात्कारी गोधरा कांड के बाद 3 मार्च 2002 में दंगों के दौरान बिलकिस बानो समेत उनकी मां और तीन अन्य महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान हमलावरों ने बिलकिस के परिवार के 17 सदस्यों में से 7 लोगों की हत्या कर दी. वहीं, 6 लोग लापता हो गए, जो कभी नहीं मिले. हमले में सिर्फ बिलकिस, एक शख्स और तीन साल का बच्चा ही बचे थे.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इन उदाहरण को इस परिप्रेक्ष्य में भी समझने की जरूरत है कि 2014 से पहले कांग्रेस की अपेक्षाकृत अधिक खुली अदालतें थी, जो 2014 के बाद मोदी युग में प्रवेश करती है, जिसका मानना है कि आजादी ‘2014’ में हासिल की गई. यदि हम मोदी युग के इस आजादी वाले मामलों को समझे तो साफ मालूम हो जायेगा कि उपरोक्त संबंधित हत्यारे और बलात्कारी दो दशक तक जेल में इसलिए रहे कि भारत ‘2014 से पहले गुलाम’ था. और ‘आजादी के ये सिपाही’ ज्यों ही देश ‘आजाद: हुआ एक एक कर रिहा कर दिये जाने लगे. और ‘गुलामी’ के प्रतिनिधि कांग्रेस को अदालतें दोषी सिद्ध करने में जुट गई.

चुंकि अब न्यायपालिका मोदीयुग के ‘आजादी’ में आ गई है इसलिए अब सत्ता पोषित ऐसे हत्यारे न केवल निर्दोष साबित कर दिये जायेंगे अपितु वे ‘देवता’ मानकर समाज में सम्मानित भी किये जायेंगे. इसकी तैयारी किस प्रकार शुरु की गई है, इसको समझने के लिए मीडिया के बदलते चरित्र को समझने की जरूरत है.

2014 की संघी आजादी से पूर्व मीडिया सत्ताशीर्ष पर बैठे प्रधानमंत्री से सीधे-सीधे सवाल जवाब करता था, यहां तक कि हर असफलता के लिए सीधे प्रधानमंत्री को जिम्मेदार मानता था. एक दफा तो एक महिला ने संसद परिसर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का गिरेबान तक पकड़ ली थी. लेकिन 2024 की संघीई आजादी के बाद तो इसकी कल्पना तक करना मुश्किल है कि कोई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किसी भी विषय पर कोई भी सवाल पूछ सके, गिरेबान पर हाथ डालने की तो बात सोचना भी असंभव है.

इसके उलट आज मीडिया देश की तमाम असफलताओं का जिम्मेदार विपक्ष के उन नेताओं व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को ठहराता है जिसकी कभी सांसदी खत्म हो जाती है तो कभी जेल में डालने की कवायद शुरु हो जाती है. विदित हो कि संघी आजादी की ढ़लान पर तेजी से ढुलकते इस लोकतंत्र की दुदुम्भी तभी बज गई थी जब सुप्रीम कोर्ट के चार बरिष्ठ जजों ने बकायदा इसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कर दी थी.

मीडिया के इस बदलते चरित्र को एक उदाहरण हे समझा जा सकता है. संघी आजादी के तुरंत बाद 2015 में दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की आयोजित एक किसान सभा में राजस्थान का एक किसान पेड़ से लटककर आत्महत्या कर लेता है. बताया जाता है कि राजस्थान का वह किसान अपनी जर्जर अर्थव्यवस्था के विक्षिप्तता की हालत में पहुंच गया था. चूंकि मामला राजस्थान का था, तो सवाल भी राजस्थान या फिर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से पूछा जाना चाहिए था, लेकिन मीडिया ने बड़ी ही नीचतापूर्ण तरीके से सीधे अरविन्द केजरीवाल की ओर घुमा दिया और मीडिया में डिबेट दर डिबेट को इस नीचतापूर्ण तरीकों से आयोजित किया मानो केजरीवाल ही इस मौत का जिम्मेदार हो.

दिल्ली की छोटी सी आम आदमी पार्टी की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर इतने तरीकों से तोहमत लगाया जाने लगा कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं को अपना बचाव तक करना मुश्किल हो गया था. नौबत यहां तक आ गई थी कि पत्रकार से आम आदमी पार्टी का प्रवक्ता बने आशुतोष कुमार भी ऑन स्क्रीन बुक्का फाड़कर रोने लगे. लेकिन अभी महाराष्ट्र में आयोजित ठीक ऐसी ही एक सभा में जब गृहमंत्री अमित शाह भाषण दे रहे थे, तभी 42 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे बैठी आम जनता के बीच, जिसे भारे पर बुलाया भीड़ भी बताया जाता है, 11 लोग मर गये और इस पर किसी भी मीडिया ने सवाल नहीं उठाया. तो यह है बदलती मीडिया का चरित्र.

ठीक, अब आप न्यायालय और मीडिया के चरित्र को पूर्व सांसद अतीक अहमद बंधु हत्या कांड पर बिठाकर देखिये. आपको पता चल जायेगा कि माजरा क्या है –

  • अतीक अहमद बंधु की हत्या के ठीक दो दिन पहले अतीक अहमद के बेटा असद की पुलिस एक फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर देती है.
  • अतीक अहमद बंधु को रात्रि दस बजे रिमांड से मेडिकल चेकअप के बहाने पुलिस लाती है.
  • तीन हत्यारों को बकायदा पुलिस गाड़ी में बिठाकर लाया जाता है.
  • पत्रकारों को भी बुला लिया जाता है और पत्रकार के भेष में तीनों हत्यारों को अतीक अहमद के पास जाने दिया जाता है.
  • हत्यारे फौरन सिर में सटाकर गोलियां दागना शुरू कर देता है.
  • अतीक अहमद बंधुओं की मौत के फौरन बाद हत्यारे फौरन हाथ खड़ेकर ‘सरेंडर सरेंडर’ चिल्लाता है.
  • पुलिस उसे कब्जे में लेकर सुरक्षा प्रदान करती है.
  • हत्यारे जब आश्वस्त हो जाता है कि उसकी पुलिस हत्या नहीं करेगी तब वह ‘जय श्री राम’ का नारा लगाता है.
  • पुलिस तीनों को एक साथ रखती है ताकि हत्यारों को आगे की प्लानिंग और ‘क्या बोलना है, क्या नहीं’ का एक मौका मिल जाये.
  • कोर्ट में पेशगी के दौरान भी इस तीनों की पुलिस सुरक्षा दी जाती है ताकि कोई इसकी हत्या न कर दें.
  • और मीडिया यह शोर मचाने लगती है कि उसमें सज एकक हत्यारा महज 17 वर्ष कुछ महीने का है. जबकि दूसरी ओर यही मीडिया यह भी बताता है कि उसके मां-बाप को मरे 20 वर्ष हो चुका है. अन्य सूत्रों से पता चलता है कि उसकी उम्र 31 वर्ष से ज्यादा है.
  • मीडिया पूर्व सांसद अतीक अहमद को माफिया बताते हुए उसके अतीत के अपराधों को बढ़ाचढ़ाकर टीवी फर दिखाता है, मानो वह एक शैतान थे और उनकी हत्या करने वाले देवता.

न्यायपालिका और मीडिया का यह खुला नंगा खेल इस कदर चल रहा है कि इसमें अब लोकलाज की भी कोई गुंजाइश नहीं बची है. खुला खेल फरूखाबाद. मुसलमानों को दुश्मन घोषित कर दिया गया है. उसके ताकतवर हस्तियों को मिटा दिया जा रहा है. अब मीडिया मुख्तार अंसारी की हत्या के लिए माहौल तैयार कर रहा है. पहले मीडिया जनमत तैयार करता है फिर भाड़े के हत्यारे घटना को अंजाम देता है और न्यायालय तरह-तरह के ग्राउंड तैयार कर उसे रिहा कर देती है. मसलन, हंसते हुए किसी को गोली मारना अपराध नहीं है. तो ये तीनों भी अपराधी नहीं माने जायेंगे और जल्द ही रिहा कर दिये जायेंगे. यही 2014 के बाद मिली संघी आजादी है.

आज जिस तरह मुसलमानों की टारगेट कर हत्यायें की जा रही है और इसमें शुद्रों का हत्यारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जब मुसलमान शांत कर दिये जायेंगे तब इन्ही शुद्रों को निशाने पर लिया जायेगा. यह केवल संभावनाएं ही नहीं है, इतिहास इसका गवाह है. आज से दो हजार साल पहले इसी तरह बौद्धों का कत्लेआम करा कर भारत से ही बौद्धों को मिटा दिया और शुद्रों को कुत्तों की जिन्दगी बसर करने लगा जब तक कि मुगलों और अंग्रेजों ने आकर उसका उद्धार नहीं किया. एक बार फिर शुद्र अपने ही पैरों में वही कुत्तों वाली जिन्दगी बसर करने के लिए अपने सबसे बड़े सहायक योद्धाओं का कत्लेआम कर रहा है.

कहा जाता है कि कुत्तों को घी हजम नहीं होता. ठीक वही हालत शुद्रों की है. आज भी शुद्रों को बेहतर जिन्दगी, आजादी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हजम नहीं हो रही है और वह संघियों के रचित जाल में फंसकर अपनी ही पीढ़ियों को गुलामी की जंजीरों में जकड़ रहे हैं. अतीक अहमद जैसे सेक्युलर सोच के लोगों को शुद्र के द्वारा जिस तरह खत्म कराया गया है, और आगे भी कराने का योजना है, वह दो हजार साल पुरानी उसी बौद्ध कत्लेआम की पुनरावृति है.

कार्ल मार्क्स लिखते हैं अगर आप इतिहास से नहीं सीखते हैं तो इतिहास खुद को दुहराता है. पहली बार त्रासदी के रुप में, दूसरी बार प्रहसन के रुप में. बौद्धों के कत्लेआम के बाद उपजी दो हजार साल की गुलामी एक त्रासदी था, अब उसी इतिहास को एक बार फिर दुहराने की कोशिश आज एक प्रहसन बन गया है. दुनियां हंस रही है और हम खुश हो रहे हैं. यह ब्राह्मणवादी संघी सत्ता अभी तो उसे तो बचा ले जायेगा लेकिन शुद्रों की पीढ़ियों को हिन्दू राष्ट्र के नाम पर वह जिस गुलामी की दर्दनाक दलदल में फंसायेगा, उसकी कल्पना भी शरीर में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है.

Read Also –

मुझे अतीक अहमद से पूरी हमदर्दी है क्योंकि …
इस्लामोफोबिया महामारी : सच में ये मुल्ले नहीं सुधरने वाले…!
मैंने इस देश के लोकतंत्र का जो भयानक चेहरा देखा है उससे मुझे अब किसी पर भरोसा नहीं रहा – हिमांशु कुमार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

कटघरे में खड़े सुकरात…

Next Post

चांडाल जात्रा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

चांडाल जात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गालियां और कु-संस्कृति : हम बहुत खतरनाक समय में जी रहे हैं

August 12, 2022

लॉकडाउन अच्छा है

July 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.