Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

माओ त्से-तुङ की कविता संख्या – 1 : छाङशा1

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 31, 2023
in कविताएं
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मैं एकाकी खड़ा
शरद की शीतलता में,
जहां श्याङ नद2 का जल
उत्तर ओर बह रहा,
नारंगी टापू3 के तट को
छूता कलकल.
देख रहा रक्ताभ शैलमालाएं ऊपर,
जहां गुलाबी रंग लिए वन
पंक्ति बनाए जमे खड़े हैं;
और पारदर्शी-से नीले जल में
भरती हिचकोले सब,
स्पर्धा में हैं दौड़ रही
शतशत नौकाएं.
विशद गगन में पंख पसारे
पवन चीर उड़ती हैं चीलें,
छिछली जलधारा में
खेल रही हैं मीनें;
जहां कोटिशः जीव
तुहिनमय नभ के नीचे
स्वतंत्रता के साथ
सभी संघर्षलीन हैं.
यह असीमता !
जिसके चिन्तन में डूबा मैं
पूछ रहा हूं :
इस अनंत धरती तल पर
है कौन यहां
उत्थान-पतन का निर्णय करता ?

खूब याद है मुझे आज भी
बीते वर्ष महीने-अनुपम
जब मैं अपनी मित्र-मण्डली लिए साथ में
पहुंचा कभी यहां था प्रमुदित !
युवा छात्र थे सभी
एक विद्या-मंदिर के,
था जीवन प्रसून हम सबका
पूर्ण प्रफुल्लित;
छात्रोचित उमंग से हमने,
सारे अवरोधों को अपने
दूर किया पूरे साहस से.
स्वयं पर्वतों नदियों को
इंगित कर हमने,
जोश भरा सबमें
बुलन्द स्वर देकर अपना;
नहीं धूल से अधिक
कभी समझे थे हमने,
बड़े-बड़े सत्ताधारी बलशाली भूपती.
याद अरे क्या नहीं आज
जब एक बार हम बीच धार थे,
और उछाली लहरें सबने
जल में मार थपेड़े कैसे ?
रोकी दौड़ रही नौकाएं
चंचल लहरों ने फिर कैसे ?

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

  • छिन य्वान छुन छन्द की लय में / 1925
  1. हुनान प्रांत की राजधानी, जहां अध्यक्ष माओ ने अपनी युवावस्था में शिक्षा प्राप्त की थी और.क्रांतिकारी कार्यवाहियां की थी.
  2. हुनान प्रांत की एक बड़ी नदी, जो छाङशा नगर से होती हुई उत्तर में तुङथिङ झील में जा गिरती है.
  3. श्याङ नदी का एक छोटा टापू.

साभार –

‘माओ त्से-तुङ की कविताएं’ पुस्तक
विदेशी भाषा प्रकाशन गृह, पेकिंङ
प्रथम संस्करण : 1978
चीनी लोक गणराज्य में मुद्रित

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

तुम्हारी आंखों में डर अच्छा लगता है !

Next Post

ताजमहल : काल के गाल पर रूका हुआ आंसू….

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

ताजमहल : काल के गाल पर रूका हुआ आंसू....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वयं के अभिशप्त युद्धों से अमरीका व इजरायल का अधोपतन

September 24, 2024

मीडिया कितना नीचे गिर सकता है : ‘न्यूरेमबर्ग मुकदमा-एक रिपोर्ट’

July 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.