Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

स्मार्टसिटी फरीदाबाद : विश्व गुरु के अमृतकाल में भी शौचालय की मांग अपराध है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 3, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
स्मार्टसिटी फरीदाबाद : विश्व गुरु के अमृतकाल में भी शौचालय की मांग अपराध है ?
स्मार्टसिटी फरीदाबाद : विश्व गुरु के अमृतकाल में भी शौचालय की मांग अपराध है ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने हर उस वादा से नाता तोड़ लिया है, जिसकी मांग करते हुए वह सत्ता पर काबिज हुआ था. इसमें सबसे महत्वपूर्ण मांग शौचालय का भी था. बकौल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शौचालय, मंदिर से भी अधिक महत्वपूर्ण है, लेकिन उसके सत्ता पर काबिज होने के नौ साल बाद भी उसके हर वादे की ही तरह शौचालय की मांग भी आपराधिक मांग में शामिल हो चुकी है. कुछ ऐसा ही नजारा पेश किया है फरीदाबाद में क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा की शौचालय की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन पर पुलिसिया हमला को लेकर.

क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मोर्चा द्वारा फरीदाबाद में आयोजित नगर निगम आयुक्त के सम्मुख, 29 मई को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन को विफल करने के लिए मुजेसर पुलिस ने अनोखा दमनकारी हथकंडे को अपनाया. मुजेसर पुलिस को जब मालूम हुआ कि शौचालय की बुनियादी मांग को लेकर पूरी मज़दूर बस्ती की महिलाऐं पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ आक्रोश प्रदर्शन में जाने वाली हैं तब इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जो घोर जनवाद-विरोधी, संविधान विरोधी, परोक्ष दमनकारी, अनोखे हथकंडे को अपनाया, उसकी तफ्शील ज़रूरी है, जिससे आगे लोग सावधान रहें.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

प्रदर्शन को विफल करने के लिए कॉ. नरेश की गिरफ्तारी

मोर्चा ने अपने प्रेस नोट में बताया कि सुबह 8 बजे से ही आज़ाद नगर के मज़दूर, जिनमें महिलाऐं पुरुषों से ज्यादा थी, प्रदर्शन में जाने की तैयारी कर रहे थे तब ही, मुजेसर थाने की एक जिप्सी प्रमुख चौक पर आकर खड़ी हो गई. 4 पुलिस वाले, बस्ती में चक्कर मारने लगे. एक-दो जगह कुछ युवकों की तलाशी ली गई, मानो वे किसी खास व्यक्ति की तलाश में हैं. लोगों में उत्साह की जगह, भय और आशंका ने जन्म ले लिया.

तब ही, पुलिस ने, मोर्चे के अध्यक्ष कॉमरेड नरेश को हिरासत में ले लिया. कारण पूछने पर कुछ नहीं बताया, बस धक्काशाही. ऐसा वे पहले भी कर चुके थे, इसलिए तुरंत पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई. तब, एक घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया. क्या पुलिस किसी को भी बिना वज़ह बताए, बिना शिकायत, उठा सकती है ? क्या बिना घोषणा किए, संविधान का राज़ ख़त्म किया जा रहा है ? ये सवाल जन-मानस और मीडिया में छाया रहा.

शौचालय के अभाव ने जान ले ली गुडिया की

ज्ञातव्य हो कि पूरे 9 महीने बीत गए, जब 11/12 अगस्त की रात आज़ाद नगर की 11 वर्षीय मासूम गुडिया, बस्ती में सार्वजनिक शौचालय ना होने के कारण, शौच के लिए रेल पटरियों के किनारे गई थी, जिसे बेइन्तेहा हैवानियत के बाद मार डाला गया. ऐसी जघन्य घटना घटने के बाद भी हरियाणा सरकार, फरीदाबाद प्रशासन तथा नगर निगम आयुक्त को बार-बार ज्ञापन/शिकायत देने के बाद भी आज़ाद नगर में सार्वजनिक शौचालय की मांग की फाइल आज भी बंद है, जो राज्य और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का सबसे बड़ा सबूत है और मोदी सरकार के वादों का मजाक भी.

मजदूरों की बस्ती आज़ाद नगर में अगर शौचालय होता तो गुड़िया आज जीवित होती. आज भी आजादनगर की महिलाएं-बच्चियां दुर्घटना या अन्य हैवानियत के खौफ के बावजूद रेल पटरियों के किनारे शौच जाने को विवश हैं.

कैसा विश्वगुरु ? कैसा अमृतकाल ?

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री जी चीख-चीखकर सारे देश को खुले में शौच मुक्त घोषित कर चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री निवास से महज़ 25 किमी की दूरी पर हजारों लोग अभी भी खुले में शौच जाने के लिए मज़बूर हैं. महिलाओं का खुले में शौच जाने से अपमानजनक कुछ भी नहीं है. ये देश कैसा विश्वगुरु है, ये कैसा अमृतकाल है, आजादनगर के हैरान मजदूर, महिलाएं और बच्चियां इसका जबाब चाहती है.

गुड़िया को न्याय, पुराने शौचालय की मरम्मत, नए शौचालय का निर्माण और सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, सफ़ाई और रखरखाव के मुद्दों को लेकर क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा 15 अगस्त, 2022 से लगातार जन-आंदोलन करता आ रहा है. प्रशासन तभी से कहता आ रहा है कि टेंडर हो चुका है, काम शुरू होने ही वाला है, लेकिन ज़मीन पर एक फावड़ा भी अभी तक नहीं लगा है.

हलांकि एक बार फिर अतिरिक्त आयुक्त ने स्थानीय मीडिया, सभा और कार्यालय में उपस्थित जन-समुदाय के समक्ष लोगों को भरोसा दिलाया है कि नए शौचालय के टेंडर में अब विलम्ब नहीं होगा. पुराने शौचालय और सामुदायिक केंद्र की मरम्मत भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाएगी. देखते हैं उनकी कथनी और करनी समान है या कुछ और ?

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में शौचालय के नाम पर लूट

स्मार्ट सिटी फरीदबाद में बीते पांच साल मे करीब 7.47 करोड़ रुपये शौचालयों के नाम पर खर्च किए गए, फिर भी जरुरतमंद लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है. विदित हो कि नगर निगम ने बीते पांच साल में करीब 5.27 करोड़ रुपये और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 2.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए. शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम ने करीब 77,88,447 रुपये के पोरटेबल शौचालय स्थापित खरीदे गए, जिसका कोई अता-पता नहीं है. करीब 3.93 करोड़ रुपये की लागत के 292 शौचालय शहर के विभिन्न इलाकों में रखवाये गये, जिनमें से अधिकांश अब गायब हो चुके हैं.

सफलता के साथ सम्पन्न हुआ मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

सभा को प्रमुख रूप से क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड नरेश और महासचिव कामरेड सत्यवीर सिंह ने संबोधित किया. कॉमरेड रिम्पी और श्रीमती किरण ने भी अपनी मुसीबत मीडिया को समझाई. एक और खास मुद्दे को प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में लाया गया. 11 वर्षीय गुड़िया के आरोपी के पकड़े ना जाने के कारण, पीड़ित मज़दूर, विधवा महिला को जो अनुसूचित जाति से हैं, निर्धारित 8.5 लाख रुपये का मुआवज़ा अभी तक नहीं मिल पाया और एफआईआर में एस सी-एस टी एक्ट भी नहीं लगाया गया.

लाल झंडों, ज़ोरदार नारों के अतिरिक्त, आन्दोलनकारियों द्वारा अपनी कमीज़ों पर लगाई ये तख्तियां, विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं. ‘मज़दूर भी इंसान हैं; हुकूमत को ये बात हम समझाकर रहेंगे’, ‘मज़दूर, महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ना जानते हैं’, ‘सभी मज़दूर बस्तियों में शौचालयों की व्यवस्था करनी होगी’, ‘जिस देश में महिलाओं को खुले में शौच को जाना पड़े, उसके शासकों को डूब मरना चाहिए’, ‘आजाद नगर में शौचालय होता तो हमारी गुडिया जिंदी होती’ की ज़ोरदार नारों और बड़ी तादाद में उपस्थित जन-सरोकार मीडिया को तहे दिल से आभार व्यक्त कर सभा समाप्त हुई.

Read Also –

जमीन से बेदखली के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन
भीषण गर्मी में एयर वॉशर न चलाए जाने के कारण बेलसोनिका में प्लांट के अंदर मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन करने के अधिकारों के खिलाफ बनता कानून

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

आई डोंट वांट पॉलिटिक्स…!

Next Post

लेनिन (1902) : आलोचना की स्वतंत्रता के मायने क्या हैं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

लेनिन (1902) : आलोचना की स्वतंत्रता के मायने क्या हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी और उसका ‘यू-टर्न’

June 12, 2017

राष्ट्रवाद के नाम पर आगे बढ़ता संघ का देशद्रोही एजेंडा

October 9, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.