Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

जमीन से बेदखली के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 10, 2023
in ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जमीन से बेदखली के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन
जमीन से बेदखली के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन

आज उत्तर प्रदेश के चंदौली में लोगों ने वन विभाग के सहयोग से सरकार द्वारा लोगों को उनके जमीन से बेदखल करने के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जाहिर किया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मेहनतकश मुक्ति मोर्चा ने किया. इस प्रदर्शन में लोगों ने 7 सूत्री मांगों को जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से एक स्मारिका जारी किया.

मेहनतकश मुक्ति मोर्चा, चंदौली, उत्तर प्रदेश के सचिव कन्हैया  की ओर से जारी इस स्मारिका में बताया गया कि गत 29 जनवरी 2023 को चकिया तहसील से मात्र 10 किलोमीटर दूर पीढ़ियों से बसे व खेती-किसानी कर रहे मुसाहीपुर, रामपुर, केवलाखाड़ कोठी आदि गांवों की जनता की करीब 80 एकड़ जमीन पर वन विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जनता के तमाम विरोध के बावजूद खाई खोद दी गयी.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

वहीं चकिया तहसील के ही चकरा गांव में कल दिनांक 9 अप्रैल 2023 को वन विभाग ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से लोगों की कृषि जमीन पर कब्जा जमाने के लिए खाई खोदने का प्रयास किया. जनता द्वारा हुए तीखे प्रतिरोध की वजह से वन विभाग व प्रशासन को वापस जाना पड़ा. जनता के अंदर दहशत पैदा करने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने एक झोपड़ी में आग भी लगा दिया और उल्टे आग लगाने के आरोप में दो ग्रामीणों को ही पुलिस गिरफ्तार करके ले गई और उनपर फर्जी मुकदमा थोपकर चालान कर दिया.

चकिया तहसील के वन क्षेत्र में कई पीढ़ियों से हजारों वनवासी व किसान परिवार रहते आ रहे हैं. दर्जनों गांवों में वन विभाग व सरकार ने लोगों के पट्टे निरस्त कर दिए हैं. वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आये दिन उन्हें उनके गांव व खेती की जमीन से बेदखल करने की धमकी दी जाती है. मुसाहीपुर, केवलाखाड़ कोठी, रामपुर में हुई 29 जनवरी की घटना व कल दिनांक 9 अप्रैल की घटना से पूरे वनक्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है.

जनता का स्पष्ट मानना है कि जंगल, पहाड़, वन्य जीवों, पर्यावरण आदि को उनसे कोई खतरा नहीं है. जंगल-पहाड़-वन्य जीवों व पर्यावरण को वन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों, सरकार, देशी-विदेशी लुटेरी कंपनियों व ठेकेदारों से खतरा है. वन विभाग व सरकार की मिली भगत से अहरौरा, नौगढ़ आदि के दर्जनों पहाड़ व हजारों एकड़ जंगल तबाह हो गए. क्रेसर प्लांट व लकड़ी कटाई का प्लांट लगाकर, पहाड़ों को तोड़कर व जंगलों को काटकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक पत्थर, गिट्टी व लकड़ी बाहर भेजा जा रहा है. यह सब वन विभाग व सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों व अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनियों व ठेकेदारों के लूट और मुनाफे के लिए होता है.

हम चकिया वन क्षेत्र के लोग पीढ़ियों से यहां रहते व खेती करते आ रहे हैं. पूरे देश में एक बहुत बड़ी आदिवासी व गैर आदिवासी आबादी वन क्षेत्रों में निवास करती है. एक आंकड़े के मुताबिक 1951 से अब तक 4.5 करोड़ एकड़ जमीन सरकार व उसके तमाम विभागों द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर 6 करोड़ लोगों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा चुका है. इतनी विशाल विस्थापित आबादी में से 10 प्रतिशत का भी पुनर्वास आज तक नहीं हो सका है.

हमारा यह स्पष्ट मानना है कि वन्य जीव व जंगलों को बचाना तो बहाना है, जिन्हें इंसानों की चिंता नहीं है उन्हें वन्य जीवों व जंगलों की कितनी चिंता हो सकती है. देश के तमाम राज्यों में सरकार व वन विभाग खुद खनन व अन्य लुटेरी परियोजनाओं के लिए जल-जंगल-जमीन को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले कर रही है, जिसका देश के अलग-अलग हिस्सों में जनता व बुद्धिजीवियों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है. चकिया तहसील के वन क्षेत्रों में पीढ़ियों से रहती व खेती करती आ रही मेहनतकश जनता आपसे यह अपील करती है कि –

  1. वन विभाग की मनमानी पर तत्काल सख्त पाबंदी लगाई जाए.
  2. वन विभाग द्वारा मेहनतकश किसानों की छीनी गई समस्त जमीन को तत्काल वापस किया जाए.
  3. गत 29 जनवरी 2023 को वन विभाग द्वारा जबरदस्ती छीनी गयी रामपुर, मुसाहीपुर, केवलाखाड़ कोठी के वनवासी व मेहनतकश किसानों की करीब 80 एकड़ जमीन को तत्काल वापस किया जाए.
  4. चकरा के दो ग्रामीणों पर कल 9 अप्रैल को पुलिस-प्रशासन द्वारा लगाये गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं.
  5. वन विभाग के उन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने चकरा के ग्रामीणों के अंदर दहशत पैदा करने के लिए उनकी झोपड़ी में आग लगाई.
  6. वनाधिकार कानून में जन पक्षधर बदलाव करते हुए वन क्षेत्र की खेती व आवासीय जमीन को तहसील विभाग में शामिल कर सभी वनवासियों व मेहनतकश किसानों को घरौनी व खतौनी दिया जाए ताकि वो निश्चिन्त होकर अपना जीवन यापन कर सकें.
  7. वन विभाग, वन क्षेत्र की जनता को पुलिस फोर्स के दम पर धमकी देना व उनकी जमीन छीनना बंद करे. पुलिस फ़ोर्स का इस्तेमाल कर वनवासी व मेहनतकश किसानों को डराना-धमकाना तत्काल बंद किया जाए.

लोगों ने तय किया है कि वह मेहनतकश मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में अपने जल-जंगल-जमीन की मांग को लेकर हर स्तर पर अपनी लड़ाई जीत होने तक जारी रखेंगे.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सबसे बड़ी अंतरात्मा की आवाज होती है….!

Next Post

औरंगजेब का फरमान – ‘जहां तक मुगलों का राज है, किसी भी महिला को सती न होने दिया जाए !’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

औरंगजेब का फरमान - 'जहां तक मुगलों का राज है, किसी भी महिला को सती न होने दिया जाए !'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा के चरित्र पर केजरीवाल का ‘सिग्नेचर’

November 7, 2018

मछुआरे

June 8, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.