Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

क्या सच में ये अमीर अपनी मेहनत से अमीर बने हैं ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 10, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार

आप के बच्चों के अच्छे नम्बर आये होंगे. आप बहुत खुश भी होंगे. आप अपने बच्चों को प्रेरित कर रहे होंगे कि वो बहुत बड़े आदमी बनें. आप अपने बच्चों से कहते होंगे देखो टाटा, अम्बानी और अदाणी जिंदल…, अपनी मेहनत से कितने बड़े आदमी बन गए हैं. आप अपने बच्चों को भी प्रेरित करते होंगे कि वे भी मेहनत करें ताकि इन अमीरों की तरह सफल इंसान बनें और दुनिया में अपना नाम कमाएं लेकिन क्या सच में ये अमीर अपनी मेहनत से अमीर बने हैं ?

ध्यान दीजिए, अमीर बनने के लिए दो चीज़ें चाहियें. प्राकृतिक संसाधन और मेहनत. जितने भी सेठ हैं उन्होंने देश के संसाधनों पर कब्ज़ा किया और मजदूर की मेहनत के दम पर अमीर बन गए. इसलिए जब कोई अमीर कहे कि वह मेहनत से अमीर बना है तो उससे पूछियेगा किसकी मेहनत से ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

अमीर के लिए मेहनत करने वाला मजदूर जब अपनी मेहनत का पूरा मोल मांगता है, तब क्या होता है ? तब सरकार की पुलिस जाकर अमीर की तरफ से गरीब मजदूरों को लाठी से पीटती है और मजदूर ज़्यादा ताकत दिखाएं तो गोली से उड़ा देती है. अगर मजदूर को उसकी मेहनत का पूरा पैसा दे दिया जाय तो कोई भी इंसान सेठ नहीं बन पायेगा.

दूसरी वस्तु जो अमीरी के लिए चाहिये वह है प्राकृतिक संसाधन. प्राकृतिक संसाधनों का मालिक कौन है ? संविधान के मुताबिक़ देश की जनता के संसाधन क्या किसी एक व्यक्ति के हवाले किये जा सकते हैं ? क्या हजारों किसानों की ज़मीन छीन कर किसी एक उद्योगपती को सौंपी जा सकती है ? नहीं सौंपी जा सकती है.

भारत के संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांत कहते हैं कि राज्य का कर्तव्य होगा कि वह नागरिकों के बीच समानता लाने की दिशा में काम करेगा लेकिन अगर सरकार एक उद्योगपति के लिए हजारों लोगों की ज़मीन छीन कर उन्हें गरीब बनाती है तो सरकार यह काम संविधान के खिलाफ़ करती है. यानी, उद्योगपति संविधान के खिलाफ़ काम करके अमीर बनते हैं. इसलिए अगर आप अपने बच्चों को इन उद्योगपतियों की तरह अमीर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, तो आप अपने बच्चों को संविधान के खिलाफ़ जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

खैर, आप को संविधान से क्या लेना देना ? आप तो यह सब मानते ही नहीं. संविधान तो यह भी कहता है कि भारत का हर नागरिक बराबर होगा. इसका मतलब है कि टाटा और बस्तर का किसान बराबर है और टाटा के लिए बस्तर के किसान की ज़मीन नहीं छीनी जा सकती.

लेकिन आप संविधान को कहां मानते हैं ? वैसे जब सरकार नक्सलवादियों की हत्या करती हैं तो आप कहते हैं कि इन्हें इसलिए मार गया है क्योंकि यह संविधान को नहीं मानते. हम आपसे पूछते हैं कि क्या आप और आपकी सरकार संविधान को मानते हैं ? नहीं, आप संविधान को बिलकुल भी नहीं मानते. अगर संविधान सच में लागू हो जाय तो कोई भी इंसान सेठ नहीं बन सकता.

आइये, अब आपको बताते हैं टाटा सेठ के कारनामें. बस्तर में लोहंडीगुडा नाम के गांव में टाटा सेठ को एक लोहे का कारखाना लगाना है. किसान उस ज़मीन पर पीढ़ियों से खेती करते हैं.
आदिवासियों नें अपनी ज़मीन छीनने का विरोध किया.

कानून कहता है कि किसानों की ज़मीन लेने से पहले सरकार जन सुनवाई करेगी. जन सुनवाई गांव में ही होनी चाहिये लेकिन लोहंडीगुडा में टाटा का कारखाना लगाने के लिए जन सुनवाई गांव से चालीस किलोमीटर दूर कलेक्टर आफिस में रखी गयी. गांव वाले जन सुनवाई में ना आ सकें, इसके लिए गांव को चारों तरफ से पुलिस ने घेर कर रखा. बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने अपने घर के बाहर खड़ी पुलिस का विरोध किया.

तो सुरक्षा बलों के जवानों ने उस लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया. सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने इस घटना के खिलाफ़ राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजी लेकिन महिला आयोग ने कोई कार्यवाही नहीं की. बाद में पुलिस ने बेला भाटिया के ऊपर ही हमला कर दिया.

इस पूंजीवादी लुटेरी व्यवस्था में आपके बच्चे हिंसक लुटेरे तो नहीं बन रहे ? अमीर बनना अक्सर बहुत क्रूरता भरा होता है. कई बार हमें अपनी हिंसा दिखाई देती है, कई बार हम उसे जान बूझ कर अनदेखा कर देते हैं.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

बिरसा मुंडा’ की याद में : ‘Even the Rain’— क्या हो जब असली क्रांतिकारी और फिल्मी क्रांतिकारी एक हो जाये !

Next Post

कार्ल मार्क्स की कविता : युवा दोस्तों के लिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कार्ल मार्क्स की कविता : युवा दोस्तों के लिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लुप्त होती हिमालय की जलधाराएंं

May 21, 2019

सेना में इंजीनियरिंग के 9304 पद समाप्त, युवाओं में उत्साह

July 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.