Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

व्हाट इज योर क्रेडिट वर्थ ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 11, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

व्हाट इज योर क्रेडिट वर्थ ?? यानी, कितना कर्ज मिल सकता है आपको ?? क्रेडिट, जिसे हिंदी में साख कहते हैं. विशुद्ध हिंदी में औकात कहते हैं, जो कोई वित्तीय संस्थान आपकी नापता है.

व्यक्ति और बैंक के बीच ऋण के लिए कोई फिक्स रूल नहीं, क्योंकि बहुत से पैरामीटर होते हैं, मगर एक ‘रूल ऑफ थम्ब’ है- अधिकतम, आपकी सैलरी का 60 गुना…! यानी, आपके टोटल 5 साल की कमाई। यह भी देखा जाता है कि आपके क़िस्त आपके कमाई की चौथाई के आसपास ही हो। आखिर भूखे रहकर आप क़िस्त भरोगे नहीं।

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

तो 5 साल की कमाई लोन में लीजिए, 20 साल में पटाइये. इससे ज्यादा कर्ज ले लिया या क़िस्त बनवा ली, तो वित्तीय संस्थान इस लोन को सुरक्षित नहीं मानता. वो और लोन नहीं देगा. सम्भव है कि वह और भी कर्ज दे दे, पर उसे कुछ और अपेक्षा रहेगी. फ़ॉर एग्जाम्पल- अगर वो पड़ोस का महाजन हुआ, पैसे आपको आपकी साल्वेंसी से ज्यादा दे रहा है, बेधड़क दे रहा है तो उसकी निगाह कहीं और है. शायद आपकी बहू बेटी पर बुरी निगाह रखता है. मदर इंडिया का सुक्खी लाला याद कीजिए.

यह देश पर भी लागू है. 2014 में आपका वार्षिक रेवेन्यु बजट जब 23 लाख करोड़ था, कर्ज 54 लाख करोड़ थे. 2 साल की आय के बराबर. यानी, वेल बिलो द रेड लिमिट. आज 220 लाख करोड़ है, आय 30 लाख करोड़. यानी, 150 के बाद आप रेड लिमिट क्रॉस कर गए हैं. इसके बाद औऱ पैसा पाने के लिए देश के प्रबन्धक जो गिरवी रखते गए हैं- वह है अस्मिता, सम्मान, इज्जत…! सर नवा आते हैं, राष्ट्र को लिटा आते हैं.

और पैसे लेकर कहां लगाए, उसका जवाब नहीं मिलेगा. यहां तो रिजर्व बैंक से छपे 88 हजार करोड़ की करेंसी कहां गयी, पूछने की फुर्सत किसी को नहीं.

क़िस्त दूसरा फैक्टर है. जो ज्यादा से ज्यादा, आपकी मासिक कमाई का 25% होनी चाहिए. फिलहाल क़िस्त पटाने में देश के रेवेन्यु का 45% जा रहा है. इसका मतलब घर चलाने, पेट और बिल भरने के लिए कम पैसा, या सुख सुविधाओं में कटौती करनी होगी.

ये कटौती जनता को करनी पड़ती है, नेता को नहीं. वो तो टैक्स बढाकर, महंगाई बढाकर निकल लेता है. 1 रुपये की माचिस पर 20 पैसे टैक्स मिलते हैं, 5 रुपये की हो जाये तो 1 रुपये टैक्स मिलेगा. और नेता बतायेगा, टैक्स रेवेन्यू बढा दिया है. जीएसटी की कमाई रिकार्ड तोड़ रही है. कितना शानदार प्रबंधन है ! देखो…!!

तो विदेशी महाजनों के सामने गिरती हुई औकात, अस्मिता बेचना, मंहगाई बेलगाम बढ़ना और शानदार प्रबंधन करके तीन ट्रिलियन की इकॉनमिक्स का उद्घोष…, ये स्क्रिप्ट किस जगह की लगती है आपको ?? ये हमारी मदर इंडिया की ही कहानी है.

2

देश का कर्ज बढ़ने (मदर इंडिया) पर दो महत्वपूर्ण डिफेंस का उचित उत्तर दे रहा हूं.

पहला बहाना- करोना !

असलियत- जी हां, पोस्ट कॅरोना, सभी साउथ एशियन देशों का कर्ज 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ा है मगर भारत का 80 प्रतिशत तक बढ़ा है. हम सबसे हायर साइड पर हैं और करोना के पहले ही ढलान तेज हो चुकी थी. दरअसल भारत की कमर टूटी नोटबन्दी से और कुचली गयी जीएसटी से.

इस गवर्नमेंट की सबसे किलिंग चीज है-अन प्रिडिक्टबिल्टी. यानी, कुछ भी, कभी भी, जो मर्जी आये, फैसला कर देना…! अच्छी सरकार की नीति स्थिर, परिवर्तन प्रिडिक्टिबल होने चाहिए. आपका इन्वेस्टर, जो 5-10 साल की योजना बनाता है, वह सरकारी पॉलिसीज और लाभ हानि के गणित पर काम करता है. उसकी हिम्मत टूटती है, अगर वो गणित ही औचक बदल जाये…, कोई पुरानी नीति पलट जाए.

ये सरकार चुनावी लाभ के लिए, अम्बानी अडानी के हित के लिए, या मोदी जी के दिमाग में 8 बजे आने वाली आइडिया की वजह से- अचानक कुछ भी कभी भी कर देती है. सीक्रेसी इतनी कि किसी को कानोंकान खबर नहीं होती. पूर्वाभास नहीं होता.

भरोसा इतना घट चुका कि इस सरकार के दौर में इन्वेस्टमेंट नहीं लौटेगा. हां, काला पैसा, मॉरीशस रुट से इन्वेस्टमेंट बनकर आएगा, शेयर मार्केट गुलजार रहेगा मगर इससे सट्टेबाज कमाएंगे. मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार, ग्रोथ और रेवेन्यू बढ़ेगा नहीं. कमाई खर्च की खाई बढ़ेगी, कर्ज बढ़ेगा. यानी, आयेगा, तो कर्जा ही !

दूसरा डिफेंस- केंद्र की कर्ज की किश्ते, कमाई का केवल 22-23% प्रतिशत है, मैनें 45% लिख दिया. दोनों चीजें सही हैं, कैसे..??

केंद्र कमाई तो अपना और राज्यों का जोड़कर दिखाती है, मगर कर्ज की क़िस्त सिर्फ केंद्र की. ऐसा क्यों ?? दरअसल जीएसटी के बाद एक मजेदार चीज हुई है. 2017-18 तक 13-14 लाख करोड़ का सेंट्रल बजट था और सारे स्टेटस का भी 15-16 लाख करोड़. राज्य अपना टैक्स लेते, अपना खर्च करते. केंद्र भी अपना टैक्स लेता, अपना खर्च करता.

मगर जीएसटी के बाद, सारे देश का रेवेन्यु पहले सेंटर के पास आता है. वो अपना हिस्सा रखकर, राज्यों को उनका हिस्सा बांटता है. यही कारण है देश का बजट जो UPA के समय 12-14 लाख करोड़ दिखता था, GST के बाद एकदम से 28 लाख करोड़ दिखने लगा.
जादू.. !!!

तो कमाई अब मोदी सरकार, राज्यों को मिलाकर जोड़ती है लेकिन कर्ज की किस्तें, सिर्फ सेंट्रल वाली ही शो करती है. इस गहरी फन्देबाजी के बीच सच्चाई जानने के लिए आपको राज्यों की किश्त अलग से जोड़नी पड़ेगी, जो टोटल 45 से 50% जाएगा.

  • मनीष सिंह

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

लिथुआनिया नाटो शिखर बैठक से पहले यूक्रेन बाहर : यूरोप को पुतिन और एशिया को जिनपिंग करेंगे कंट्रोल

Next Post

राजनीति-निरपेक्ष बुद्धिजीवियों से

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

राजनीति-निरपेक्ष बुद्धिजीवियों से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खतरे में जनतंत्र: नौकरशाहों का विधायिका पर हमला, कितना जनतांत्रिक ?

February 23, 2018

बुढ़े राजनीतिक कैदियों को समर्पित एक कविता

August 21, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.