Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

औरतें

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 22, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वह औरत पर्स से खुदरा नोट निकालकर
कंडक्टर से अपने घर
जाने का टिकट ले रही है
उसके साथ अभी ज़रा देर पहले बलात्कार हुआ है

उसी बस में एक दूसरी औरत
अपनी जैसी ही लाचार उम्र की दो-तीन
औरतों के साथ
प्रोमोशन और महंगाई भत्ते के बारे में बातें कर रही है
उसके दफ़्तर में आज
उसके अधिकारी ने फिर मीमो भेजा है

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

वह औरत जो सुहागन बने रहने के लिए
रखे हुए है करवाचौथ का निर्जल व्रत
वह पति या सास के हाथों मार दिए जाने से
डरी हुई सोती-सोती अचानक चिल्लाती है

एक औरत बालकनी में आधी रात
खड़ी हुई इंतज़ार करती है
अपनी जैसी ही असुरक्षित और बेबस
किसी दूसरी औरत के घर से
लौटने वाले अपने शराबी पति का

संदेह, असुरक्षा और डर से घिरी
एक औरत अपने पिटने से पहले
बहुत महीन आवाज़ में पूछती है पति से—
कहां ख़र्च हो गए आपके पर्स में से
तनख़्वाह के आधे से ज़्यादा रुपए ?

एक औरत अपने बच्चे को नहलाते हुए
यों ही रोने लगती है फूट-फूटकर
और चूमती है उसे पागल जैसी बार-बार
उसके भविष्य में अपने लिए कोई गुफा या
कोई शरण खोजती हुई

एक औरत के हाथ जल गए हैं तवे में
एक के ऊपर तेल गिर गया है
कड़ाही का खौलता हुआ

अस्पताल में हज़ार प्रतिशत जली हुई औरत का
कोयला दर्ज कराता है
अपना मृत्यु-पूर्व बयान कि उसे नहीं जलाया किसी ने
उसके अलावा बाक़ी हर कोई है निर्दोष
ग़लती से उसके ही हाथों
फूट गई क़िस्मत और फट गया स्टोव

एक औरत नाक से बहता ख़ून पोंछती हुई बोलती है
क़सम खाती हूं,
मेरे अतीत में कहीं नहीं था प्यार
वहां था एक पवित्र, शताब्दियों लंबा,
आग जैसा धधकता सन्नाटा
जिसमें सिंक रही थी सिर्फ़ आपकी ख़ातिर मेरी देह

एक औरत का चेहरा संगमरमर जैसा सफ़ेद है
उसने किसी से कह डाला है अपना दुख या
उससे खो गया है कोई ज़ेवर
एक सीलिंग की कड़ी में बांध रही है अपना दुपट्टा
उसके प्रेमी ने सार्वजनिक कर दिए हैं
उसके फोटो और पत्र

एक औरत फोन पकड़ कर रोती है
एक अपने आपसे बोलती है और
किसी हिस्टीरिया में बाहर सड़क पर
निकल जाती है
बिना बाल काढ़े बिना किन्हीं कपड़ों के

कुछ औरतें बस अड्डे या प्लेटफ़ॉर्म पर
खड़ी हैं यह पूछती हुई
कि उन्हें किस गाड़ी में बैठना है और
कहां जाना है इस संसार में

एक औरत हार कर कहती है—
तुम जो जी आए, कर लो मेरे साथ
बस मुझे किसी तरह जी लेने दो

एक पाई गाई है मरी हुई
बिल्कुल तड़के शहर के सी पार्क में
और उसके शव के पास बैठा
रो रहा है उसका डेढ़ साल का बेटा
उसके झोले में मिलती है दूध की ख़ाली बोतल,
प्लास्टिक का छोटा-सा गिलास
और एक लाल-हरी गेंद जिसे हिलाने से
आज भी आती है घुनघुने जैसी आवाज़

एक औरत जो तेज़ाब से जल गई है
ख़ुश है कि बच गई है उसकी दाईं आंख

एक औरत तंदूर में जलती हुई
अपनी उंगलियां धीरे से हिलाती है
जानने के लिए कि बाहर कितना अंधेरा है

एक पोंछा लगा रही है
एक बर्तन मांज रही है
एक कपड़े पछींट रही है
एक बच्चे को बोरे पर सुलाकर
सड़क पर रोड़े बिछा रही है
एक फ़र्श धो रही है और
देख रही है राष्ट्रीय चैनल पर फ़ैशन परेड
एक पढ़ रही है न्यूज़ कि
संसद में बढ़ाई जाएगी उनकी तादाद

एक औरत का कलेजा जो
छिटक कर बोरे से बाहर गिर गया है
कहता है—मुझे फेंक कर किसी नाले में जल्दी लौट आना,
बच्चों को स्कूल जाने के लिए जगाना है
नाश्ता उन्हें ज़रूर दे देना,
आटा मैं गूंथ आई थी

राजधानी के पुलिस थाने के गेट पर
एक-दूसरे को छूती हुईं
ज़मीन पर बैठी हैं दो औरतें बिल्कुल चुपचाप
लेकिन समूचे ब्रह्मांड में गूजता है उनका हाहाकार

हज़ारों-लाखों छुपती हैं गर्भ के अंधेरे में
इस दुनिया में जन्म लेने से इंकार करती हुई
वहाँ भी खोज लेती हैं उन्हें भेदिया ध्वनि तरंगें
वहां भी,
भ्रूण में उरती है हत्यारी कटार !

  • उदय प्रकाश

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मणिपुर की उन औरतों के लिए बोलिए…

Next Post

चंद्रयान बनाने वाले मज़दूरों (वैज्ञानिकों) को 17 महीने से वेतन नहीं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

चंद्रयान बनाने वाले मज़दूरों (वैज्ञानिकों) को 17 महीने से वेतन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

23 मार्च पर विशेष : अमर शहीद भगत सिंह का लिखित आलेख – ‘हमारा फर्ज’

March 23, 2018

धर्म के सवाल पर सीपीएम का रूख

July 1, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.